नवा रायपुर: मुख्यमंत्री ने जननी माँ जसमनी का आशीर्वाद लेकर अर्धांगनी के साथ किया गृहप्रवेश

IMG 20241005 WA0057
फोटो:छत्तीसगढ़ के मुखिया अपनी अर्धांगनी के साथ पूजा-अर्चना करते हुए (जनसम्पर्क)

रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी अर्धांगनी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।इस दौरान श्री साय के भाईबन्धु और बेटे-बेटी भी साथ रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

IMG 20241005 WA0061
फोटो: मुख्यमंत्री श्री साय के नवगृहप्रवेश पर अतिथितिगण (जनसम्पर्क)