आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू,अवैध धान के परिवहन पर सरकार सख़्त,,,

IMG 20241011 WA0018

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण* *राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी* *14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय* *राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी* रायपुर 14 नवंबर 2024/ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी। धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान, खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री श्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।

शराबी पति से रोज की किचकिच खत्म करने पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम,जंगल मे बिताई रात,पढ़िए हत्या की सनसनीखेज कहानी

IMG 20241112 154525

जशपुर, 12 नवंबर 2024: जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जब पति की शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव के अनुसार, मृतक वकील राम की आदत थी कि वह घर में रखे चावल को बार-बार बेचकर शराब पीता था, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना रहता था। 10 नवंबर को उसकी पत्नी बिसनी बाई सरकारी राशन से चावल लाई थी। वकील राम ने इस बार भी चुपके से चावल को बेच दिया और शराब पीकर घर लौटा। इसी बात पर गुस्से में आई बिसनी बाई ने गमछे से उसका गला घोंटकर काम तमाम कर दिया।इस दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोस में रहने वाला बड़ा भाई मद्रास राम देखा कि छोटे भाई वकील के गले में गमछे का फंदा डालकर उसे घसीटते हुए परछी तक ला रही है।मद्रास ने बहू को ऐसा करने से मना किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।वकील की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई मद्रास राम ने दूसरे दिन सुबह पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी महिला की तलाश में जंगलों में दबिश दी।उधर आरोपिया रात भर जंगल रहने के बाद सुबह जब भूख लगने लगी तब वह जंगल से बाहर निकली लेकिन पकड़े जाने के डर से दुबारा जंगल के अंदर चली गई।जिसे देखनेवाले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिसनी बाई को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बिसनी बाई ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में इस्तेमाल किया गया सफेद रंग का गमछा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। यह घटना से समझा जा सकता है कि नशे की आदतें किस तरह से परिवारों को बर्बाद कर रही हैं।

हाईकोर्ट ने वन्यजीव संरक्षण पर की कड़ी टिप्पणी,वन विभाग को 10 दिन में जवाब देने कहा

IMG 20241111 201827

बिलासपुर (छत्तीसगढ़),11 नवंबर 2024 – माननीय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डबल बेंच ने सोमवार को राज्य में बाघों की लगातार हो रही मौतों का संज्ञान लेते हुए सरकार और वन विभाग के प्रयासों पर सवाल उठाए। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा, “वन्यजीव और जंगल नष्ट हो रहे हैं। अगर यही स्थिति रही, तो छत्तीसगढ़ में क्या बचा रहेगा?” सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई बाघों की मौतों को लेकर कोर्ट ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीरता से विचार किया। हाल ही में 8 नवंबर 2024 को सरगुजा के कोरिया वन मंडल के पास एक बाघ का शव मिला था, जिसे वन विभाग ने जहर के सेवन से मौत की घटना बताया है। राज्य सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने कोर्ट को अवगत कराया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फिर भी, कोर्ट ने राज्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी मांगी है। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट रूप से कहा, “टाइगर जैसे दुर्लभ प्रजाति के जानवरों की संख्या घट रही है। संरक्षण की योजनाएँ बनाने और उन्हें जमीन पर उतारने में असफलता चिंता का विषय है।” बेंच ने प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर व्यक्तिगत शपथपत्र के माध्यम से यह बताने का आदेश दिया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़, जो वन्यजीवों और जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, पर इस गंभीर टिप्पणी ने राज्य सरकार और वन विभाग के लिए चेतावनी का संकेत दे दिया है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर अगली सुनवाई की तिथि 21 नवंबर 2024 निर्धारित की है।  

बिग ब्रेकिंग: कियोस्क शाखा में गोलीबारी,एक महिला की मौत,कियोस्क संचालक घायल,पुलिस

IMG 20241105 WA0025

जशपुर,05 नवम्बर 2024 –  अभी-अभी जानकारी मिली है कि कांसाबेल थानांतर्गत बटइकेला,टोंगरीटोला गांव में एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर संचालक की दादी को मौत के घाट उतार दिया है।वहीं संचालक सन्चू घायल है जिसे कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो हमलावर नकाबपोश थे जो मोटरसाइकिल में आये और सीधे दुकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे।जब नकाबपोश ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजू गुप्ता को गोली मार रहे थे तो  उसकी दादी ने बहादुरी दिखाते हुए कट्टा को छीनी,जिससे हमलावरों ने 65 साल की वृद्ध महिला उर्मिला गुप्ता को मार दी। वृद्ध महिला की मौके पर ही मृत्य हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।बताया जा रहा है कि हमलावर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद कर रहे थे।गोली मारने के बाद हमलावर अपनी बाइक वहीं छोड़कर जंगल मे फरार हो गए हैं।

BIG BREAKING NEWS: सेंट्रल जेल रायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

Picsart 24 11 05 00 56 33 976

रायपुर, 4 नवंबर 2024 – रायपुर के थाना गंज क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक बड़ा फायरिंग कांड हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने टिकरापारा निवासी साहिल पर फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गए। यह घटना केन्द्रीय जेल रायपुर के सामने घटित हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज में मामला दर्ज कर लिया गया और अपराधियों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रायपुर के पुलिस अधिकारियों ने तत्काल 10 विशेष टीमों का गठन किया, और रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाकर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी रायपुर से बाहर भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर नंदनवन के पास घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज, उम्र 25 साल, निवासी मौदहापारा रायपुर। 2. शाहरूख पिता मोहम्मद आरिफ, उम्र 19 साल, निवासी मौदहापारा रायपुर।   पुलिस अभी भी एक अन्य फरार आरोपी हीरा छुरा की तलाश में जुटी हुई है, जो इस घटना में संलिप्त बताया जा रहा है।  

अनियंत्रित स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की मौत,जेसीबी से निकाली लाशें,ईलाज के दौरान दो की मौत,मुख्यमंत्री ने जताया शोक

IMG 20241103 WA0001

बलरामपुर-रामानुजगंज,03 नवंबर 2024 – जिले के राजपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी डबरी में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब स्कॉर्पियो सूरजपुर की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। राजपुर पुलिस और ग्रामीणों ने JCB की मदद से पानी में डूब चुकी स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद सभी को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा गांव से सूरजपुर के लिए निकले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार है: चंद्रावती (पति संजय मुंडा) कृति (पिता संजय मुंडा) संजय मुंडा (पिता वासुदेव) उदयनाथ (पिता रामेश्वर) मंगल दास (पिता धनश्याम मुंडा) भूपेंद्र (पिता हरिलाल) अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार, घायल बालेश्वर प्रजापत और चालक मुकेश की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने स्थिति का जायजा लिया। राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वह बेहद दुखी हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।  

बड़ी खबर: व्यापारी के घर में लगी आग, पुलिस और फायर बिग्रेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

IMG 20241101 WA0014

जशपुर/कुनकुरी:),1 नववम्बर 2024 – आज सुबह लगभग 5:30 बजे कुनकुरी के एक मोबाइल व्यवसायी पवन लड्ढा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, और लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना जैन मंदिर के पीछे स्थित गली की है। सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर भेजा गया। कुशल अग्निशमन प्रयासों के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पूजा के कमरे में लगी थी। यह शॉर्ट सर्किट या दीये से जलने के कारण हो सकती है, लेकिन इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कुनकुरी पुलिस प्रशासन, और फायर ब्रिगेड टीम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। इस राहत कार्य में थाना प्रभारी सुनील सिंह के साथ नंदलाल यादव,ढलेश्वर यादव जितेन्द्र गुप्ता,मनोज एक्का, आदित्य साय, और फायर ब्रिगेड टीम के सैनिक मत्थू नारायण, अजय आगापित, प्रकाश तथा नगर पंचायत के चालक पंचम कुजूर की भी अहम भूमिका रही।  

रुपया दुगुना करनेवाला फरार वारंटी धराया,ठगने के ऐसे शिकायत कि पढ़कर चौंक जाएंगे,नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई,,,

1002540165

जशपुर, 30 अक्टूबर 2024: दीपावली के अवसर पर अपने घर लौटे स्थाई वारंटी आरोपी राज सिंह विश्वकर्मा को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। राज सिंह के खिलाफ चेक बाउंस मामले में जशपुर और कोरबा न्यायालयों से कई स्थाई वारंट जारी किए गए थे।आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। चिटफंड और क्रिप्टो ठगी में भी लिप्त: आरोपी राज सिंह मटासी, थाना नारायणपुर का निवासी है और एक लंबा आपराधिक इतिहास रखता है। पहले वह साईंप्रसाद चिटफंड कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता था, जहाँ उसने लगभग 500 लोगों का नेटवर्क तैयार कर, उनके निवेश को कंपनी में जमा किया। इस चिटफंड के प्रमुख बालासाहब और वंदना भापकर वर्तमान में जेल में हैं। इसके बाद, राज सिंह ने विनायक होम्स रियल एस्टेट चिटफंड में भी एजेंट का कार्य किया, जिसमें उसने फिर से 500 लोगों को जोड़कर निवेश कराया। वर्ष 2018-19 में राज सिंह ने भुवनेश्वर स्थित एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी में नौकरी की, जहाँ उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को निवेश पर दोगुना लाभ का लालच देकर 4 लाख रुपये की ठगी की। इस कंपनी का संचालक विश्वास साहब था, जो अब कंपनी बंद कर चुका है। चेक बाउंस का मामला: राज सिंह ने अपने गाँव की एक महिला को 50,000 और 25,000 रुपये के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। महिला द्वारा इस मामले में केस दर्ज कराने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआईटी एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी किया। दीपावली के समय घर लौटने की सूचना मिलने पर, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणपुर उ.नि. सतीश सोनवानी, आर. प्रदीप भगत, आर. यागेश भगत, म.आर. अर्चना तिग्गा, और सै. विरेन्द्र भगत का विशेष योगदान रहा।  

बड़ी खबर: रिटायर्ड जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र तिवारी को मिला “बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान”, उनकी अनूठी न्यायिक सेवा जानने के लिए क्लिक कीजिए,,

1002535406

बिलासपुर,29 अक्टूबर2024- छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए “बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान” से बिलासपुर निवासी और रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र तिवारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा विधि विभाग द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को की गई। यह प्रतिष्ठित सम्मान विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है, जिसमें सम्मान पत्र और एक लाख रुपए की नगद राशि शामिल है। श्री तिवारी को इस सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय उनके दीर्घकालीन योगदान और विधि के क्षेत्र में उनके निःस्वार्थ सेवाभाव के कारण लिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी ने न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी निःशुल्क कानूनी सलाह और सिविल जज परीक्षा के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन देने का कार्य जारी रखा है। उन्होंने बिलासपुर स्थित न्यायिक अकादमी में 50 से अधिक व्याख्यान देकर न्यायाधीशों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन दिया है। उनकी लिखी पुस्तक “सुप्रीम कोर्ट ऑन नारकोटिक ड्रग्स” को न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अभियोजकों द्वारा खूब सराहा गया है। यह सम्मान आगामी 6 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।  

बुरी खबर: पेट्रोल पंप पर करंट लगने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

1002532781

सावधान! आप घर को रौशनी से भर देने के लिए झालर लगा रहे हैं तो यह खबर पढ़ने के बाद जरूर सावधानी बरतें। पेट्रोल पम्प को दीपावली पर रौशनी से जगमगाने के लिए झालर लगाने में बड़ी लापरवाही बरती गई है। मुंगेली/सरगांव,29 अक्टूबर2024 – जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पेट्रोल पंप में झालर लगाते समय करंट लगने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ये युवक पेट्रोल पंप पर दिवाली की सजावट के लिए झालर लगा रहे थे। अचानक बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की जान चली गई, और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।