*कलेक्टर-एसपी की संयुक्त प्रेस-कांफ्रेंस : जशपुर में गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई,2करोड़ से ज्यादा के वाहन होंगे नीलाम,43 आरोपी गिरफ्तार और 443 गौवंश मुक्त*

IMG 20240822 WA0029

**जशपुर, 22 अगस्त 2024** – जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करी पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इस वर्ष जनवरी से अब तक चलाए गए इस अभियान में 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 443 गौवंशों को भी मुक्त कराया गया है। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा, “जिले में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के प्रति आम लोगों का विश्वास और भी गहरा हुआ है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि मुक्त किए गए गौवंश की देखभाल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जानकारी दी कि गौ तस्करी में उपयोग होने वाले 26 वाहनों को जप्त किया गया है, जिनमें से 13 वाहनों को राजसात की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 2 से 2.5 करोड़ रुपये है। अधिकतर जप्त वाहन झारखंड रजिस्ट्रेशन के पाए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था। श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने सांईटांगरटोली में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया, जिसमें 10 तस्करों को गिरफ्तार कर 67 गौवंश को मुक्त कराया गया। इस दौरान जप्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना और चौकी को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के दबाव में पुराने मामले के फरार गौ तस्कर भी अब खुद को न्यायालय में समर्पण कर रहे हैं, जिनमें से 7 गौ तस्करों ने अब तक समर्पण कर दिया है। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से प्रशासन की प्रतिबद्धता साफ जाहिर होती है। “ऑपरेशन शंखनाद” को आगे भी जारी रखने की योजना है, जिससे अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

ये कैसी धोखाधड़ी ! सीएम साय के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की जांच पूरी,पढ़िए पूरा मामला,,

IMG 20240822 172200

जशपुर – कुनकुरी थाना क्षेत्र के कंडोरा का एक जमीन मालिक किसान जमीन के दलाल और खरीददार के हाथों अपनी सारी जमीन गंवा बैठा।धोखाधड़ी का शिकार हुए किसान की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने अपनी परेशानी रखी।सीएम के निर्देश पर जांच में एसडीएम कुनकुरी ने पाया कि किसान के साथ धोखाधड़ी हुई है। दरअसल, मामला कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोरा गांव का है,जहां निवासी बुधन राम रौतिया की शिकायत पर मुख्यमंत्री कैम्प बगिया से राजस्व विभाग को जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश मिले।जिसमें किसान बुधन राम की शिकायत यह है कि आवेदक की 1.16 एकड़ जमीन का सौदा रूपये 20 लाख में करवा के सम्पूर्ण रकबा 2.35 एकड़ भूमि को छल एवं धोखे से ग्राम चराईडांड पकरीटोली निवासी धुरवा राम जगमोहन जाति रौतिया के द्वारा जशपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह तथा सफदर हुसैन के नाम पर बिना पैसा दिये रजिस्ट्री करा लिया गया। उक्त संबंध में एसडीएम कुनकुरी द्वारा तहसीलदार कुनकुरी से जांच प्रतिवेदन मंगाया गया, प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार आवेदक बुधन राम पिता मंगरा जाति रौतिया निवासी ग्राम कण्डोरा प०ह०न० 14 रा.नि.म. तह० – कुनकुरी जिला जशपुर छ०ग० में आवेदित भूमि ख0न0 292 / 3 रकबा 0.950 हे० मे से रकबा 1.16 एकड़ भूमि को रूपये 20. लाख में ब्रिकी हेतु घुरवा राम उर्फ जगमोहन राम जाति रौतिया निवासी ग्राम चराईडांड पकरीटोली के द्वारा ग्राहक खोजकर बुधन राम पिता मंगरा जाति रौतिया को जशपुर ले गया और सफदर हुसैन से बातचीत जमीन संबंधित ब्रिकी हेतु घुरवा के द्वारा कराया गया। घुरवा एवं सफदर हुसैन दोनों बुधन को न्यायालय जशपुर में एग्रीमेंट के लिए ले गये और स्टाम्प में अंगुठा लगवाये। आवेदक अनपढ़ हूँ, कहकर बोल रहा है। आवेदक का कहना है कि घुरवा से 1 एकड़ का बातचीत हुआ था, लेकिन 2.35 एकड़ को धोखाधडी करके गलत तरीके से घुरवा एवं सफदर हुसैन द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है। रजिस्ट्री के समय 5लाख का चेक दिये गये थे लेकिन वो चेक में आवेदक का नाम गलत होने से सफदर हुसैन चेक को वापस ले लिया। उसके बाद 5.10.2023 को आवेदक के खातें में सफदर हुसैन द्वारा 5 लाख 10 हजार डाल दिया आवेदक द्वारा शेष पैसा नहीं मिलने से नामांतरण रोक लगाने के लिए न्यायालय कुनकुरी में आवेदन दिया गया। उसके बाद सफदर हुसैन द्वारा बुधन राम को 15 लाख का चेक दिया जिसका चेक न. 800910 दिनांक 23.01.2024 अंकित है। उक्त चेक से आवेदक को जमा अभी तक नही हुआ क्योंकि सफदर हुसैन के खाते में पैसा नहीं था। उसके बाद दुबारा दुसरा चेक सफदर हुसैन द्वारा दिया गया जिसका चेक न0800911 दिनांक 25.02. 2024 को दिया इस चेक से भी बुधन के खाते में अभी तक पैसा जमा नहीं हुआ है। कारण सफदर हुसैन के खाते में पैसा नहीं था । आवेदक का कहना है कि हमारा जमीन वापिस चाहिए और 5 लाख रूपये वापस ले जाय ।   उपरांत आवेदक बुधनाथ राम का कथन लिया गया। कथन अनुसार आवेदक के घर में लगभग एक साल पहले धुरवा राम (जगमोहन), निवासी चराईडांड, खुंटीटोली तहसील दुलदुला आकर मेरी जमीन की कागजात पर्चा पट्टा लेकर चला गया था। फिर कई बार मेरे घर आकर मुझे धुरवा अपने साथ जशपुर ले जाकर सैययद सफदर हुसैन नाम के व्यक्ति के पास खडा कर देता था। उससे धुरवा क्या लेन-देन करता था इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। एक बार धुरवा बोला कि सैययद सफदर हुसैन ने एक हजार दिया। धुरवा मुझको लगभग 04 बार अपने साथ जशपुर लिया था। आवेदक ने जो बयान दिया है वह यह है कि  ग्राम कण्डोरा महुआटोली में भूमि स्वामी हक की भूमि खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2.35 एकड स्थित है जिसमें से रकबा 1.16 एकड/50 डिसमिल की खरीद-बिकी की बात धुरवा के साथ 20 लाख में हुई थी। मैं बकरी चराने गया था। दिनांक 26 सितम्बर 2023 को जितिया त्यौहार के एक दिन बाद मुझे अपने घर से कार मैं बैठाकर पहले लोरो लिया फिर वहां से सैययद सत्तर हुसैन के साथ मुझे बिठा दिया और वहां से मुकुंद होटल ले गया और खाना मुर्गा भात खिलाया। खाना खिलाकर अपने कार में बैठाकर पंजीयक कार्यालय कुनकुरी लिया फिर 15 लाख का चेक दे रहा था तो मैं बोला चेक नहीं लूंगा कल पैसा दे देना था तो फिर वापस ले गया। कार में बैठकार मुझे रजिस्ट्री ऑफिस में 2.32 कहना करके बार-बार बोला। 2, 32 नहीं बोलोगे तो काम गडबडा जाएगा बोला तो मै रजिस्ट्री ऑफिस में 2, 32 बोला। 2, 32 का क्या मतलब है मैं नहीं जानता हूं। मेरी कण्डोरा में कुल भूमि खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2.35 है जिसमें से 50 डिसमिल जमीन ब्रिकी का रजिस्ट्री कराने के नाम से पूरा जमीन को धोखाधडी से धुरवा व सैय्यद सफदर हुसैन द्वारा मुझ अनपढ आदमी से रजिस्ट्री करवा लिया है। उसके बाद मुझे कोई रूपया पैसा नहीं दिया था। फिर मैं इधर-उधर शिकायत करने के लिए भटकने लगा तो मेरे खाता में डर से 05 लाख रूपया डाल दिया था। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी जब मैं अपने पूर्व में रखे 10 हजार को चेक कराने गया तो पता चला कि 05 लाख रूपया डलाया है। उसके बाद मेरा 50 डिसमिल का 20 लाख में बात हुई जमीन का पैसा नहीं मिलने एवं मेरे 50 डिसमिल के जगह मेरी पूरी जमीन खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2. 35 को धोखाखडी से घुरवा और सैययद सफदर हुसैन द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है, करके जानकारी होने पर मेरे द्वारा थाना प्रभारी कुनकुरी में जा कर सूचना दिया गया। किन्तु क्या कार्यवाही हुई है उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कुछ कार्यवाही नहीं होने के बाद मैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बगिया यहां जाकर शिकायत किया। उपरोक्त जांच प्रतिवेदन एवं कथन से स्पष्ट प्रतीत है कि प्रार्थी बुधनराम पिता मंगरा जाति रोतिया निवासी कण्डोरा महुआवटोली से उसके अनपढ होने का फायदा उठाकर घुरवा (जगमोहन) दलाल एवं केता सैययद सफदार हुसैन द्वारा धोखाधडी से आवेदक की ग्राम कण्डोरा में स्थित भूमि खसरा नं 292/3 रकबा 0.950 हे0/2.35 एकड जमीन को 50 डिसमिल जमीन को 20 लाख में सौदा कर पूर्ण रकबा 2.35 एकड को रजिस्ट्री करा लिया एवं 05 लाख रूपया ही दिया है। अतः अनावेदकगण सैय्यद सफदर … Read more

बड़ी खबर : मवेशी तस्करी की गाड़ियां होंगी सांय-सांय नीलाम,कलेक्टर रवि मित्तल ने 13 वाहनों को राजसात कर नीलामी के दिये आदेश, मवेशी तस्करों में मचा हड़कंप

IMG 20240821 WA0042

  जशपुर 21 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर बुचड़खाना के लिए अवैध रूप से परिवहित किए जा रहे 13 मवेशी वाहनों को जब्त कर राजसात की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 के तहत की गई है। राजसात किए गए वाहन को नियमानुसार नीलामी करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रक क्रमांक जेएच 01 ईपी 9416 जेयारूल पिता साजिद अंसारी निवासी लोहरदगा (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक जेएच 01 ईभी 4710 सूर्यकान्त पिता सुकुल साहू निवासी लातेहार (झारखण्ड), टाटा सूमो क्रमांक जेएच 08 ए 7899 खोरसा केरकेट्टा पिता मसीह चरण निवासी रायडीह (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक सीजी 10 ए 5617 महफुज पिता मकसूद आलम निवासी साईटांगरटोली लोदाम (छत्तीसगढ़),पिकअप क्रमांक जेएच 01 एफआर 2481 आलिम साई पिता फिरोज साई निवासी सिसई जिला गुमला (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक जेएच 01 ईटी 1547, वाहन स्वामी रईस मिरधा पिता मनिर मिरधा निवासी हण्डरू रांची (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक जेएच 01 एफएफ 4925, आरिफ खान पिता सेराज खानडोरण्डा रांची (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक जेएच 19 ई 7804 मो अफरोज अंसारी पिता अकबर हुसैन, धावाडीहलेसलीगंज पलामू (झारखण्ड),पिकअप क्रमांक जेएच 03 एल 9806 सुहेल खान पिता दिलजान खान डालटेनगंज पलामू (झारखण्ड),पिकअप क्रमांक जेएच 01 एफई 9799 अजमद अंसारी पिता जाहिर असारी निवासी लोहरदगा (झारखण्ड),पिकअप क्रमांक जेएच 01 एफआर 2481 कुर्बान पिता जैनुल खान निवासी सोसो रांची (झारखण्ड), पिकअप क्रमांकजेएच 01 एफजे 2568 समरन खातून पिता जमीन खान निवासी बरगीडाड़ जिला गुमला (झारखण्ड), पिकअप क्रमांक जेएच 19 ई 7954 अमित भगत पिता विरसेन भगत निवासी महुआडाड़ जिला लातेहार (झारखण्ड) को जब्त कर राजसात की कार्रवाई की गई है।

भारत बंद को कुनकुरी में मिला समर्थन,पूरे जिले में रह असर,आरक्षण को लेकर हजारों लोग सड़क पर उतरे

IMG20240821120303

जशपुर – एसटी-एससी मोर्चा के तत्वावधान में कुनकुरी शहर में आदिवासी व अनुसूचित जाति के लोग सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के विरोध में बड़ी रैली कर जय स्तम्भ चौक पर जनसभा की।इसी तरह जिला मुख्यालय जशपुर व पत्थलगांव में भी बंद शांतिपूर्ण रहा और बंद समर्थकों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी व अनुसूचित जाति के लोग सुबह 10 बजे से खेल मैदान में इकट्ठा होने लगे।इसके बाद सर्व आदिवासी समाज के नेता वाल्टर कुजूर,अभिनन्द,कुलदीप,श्याम सुंदर मरावी,अंजना मिंज,अजेम टोप्पो के नेतृत्व में खेल मैदान से रैली निकलकर बस स्टेशन होते हुए जय स्तम्भ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।जहां संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।जनसमूह को संविधान की प्रस्तावना शपथ के रूप में पढ़ाया गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जय स्तम्भ चौक के चारों ओर की सड़कें जाम हो गई।एसडीएम नन्दजी पांडे,एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के निर्देश पर नेशनल हाइवे से भीड़ को हटाने में पुलिस व आयोजकों को खासी मेहनत करनी पड़ी।इससे भीड़ मंच तक पहुंच गई। सभा को सम्बोधित करते हुए आदिवासी नेता वाल्टर कुजूर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने क्रीमीलेयर लागू करके आदिवासी व अनुसूचित जाति का आरक्षण खत्म करने की कोशिश को हवा दे दी है।आरक्षण संविधान ने दिया है।वाल्टर ने एक सवाल किया कि हमारे विधायक जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं क्या उनके मुख्यमंत्री बनने से उनका समाज क्रीमीलेयर में आ गया? क्या समाज को पूर्ण विकसित मान लिया जाएगा ? सभा को सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदरमरावी,संजयसक्सेना,अभिनन्द,कलिस्ता तिर्की,अंजना मिंज ने भी सम्बोधित करते हुए कथित आरक्षण विरोधी साजिश में केंद्र की सरकार पर हमला बोला।मंच से वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरक्षण को लेकर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो जल्द ही फिर से भारत बंद किया जाएगा। सभा के अंत में आंदोलन के नेतृत्व कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कुनकुरी को एक ज्ञापन सौंपा।इसी तरह जशपुर और पत्थलगांव में भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।इस दौरान कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल-बल के साथ रैली और जनसभा में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात थे। वहीं कुनकुरी में बंद को शहर के व्यापारियों का खासा समर्थन मिला।पत्थलगांव में 10 बजे के बाद दुकानें खुलने लगी थी लेकिन करीब डेढ़ सौ बाइक सवार बंद समर्थकों की अपील का असर हुआ और ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।इसी तरह जशपुरनगर में बंद का कम असर देखने को मिला।

‘सुप्रीम’आदेश से आक्रोशित एसटी/एससी का भारत बंद, कुनकुरी शहर में बंद के पीछे क्या है वजह ?

IMG20240821095817

जशपुर/कुनकुरी, 21 अगस्त 2024 – दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर कुनकुरी शहर सहित पूरे देश में देखा जा रहा है। इस बंद का आह्वान ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) द्वारा किया गया है। संगठन ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए न्याय, समानता, और मजबूत प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर इस बंद को बुलाया है।स्थानीय स्तर पर ‘सर्व आदिवासी समाज’ नेतृत्व करता दिख रहा है। ### कुनकुरी में व्यापक असर कुनकुरी, जो आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र का मुख्य शहर है, में आज सुबह से ही बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। हजारों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष और युवा, खेल मैदान में एकत्र हो रहे हैं।वहीं शहर के कुछ व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वहाट्सग्रुप में कल से एक धमकी जैसी अपील वायरल हो रही थी।जिसका मजमून था कि बंद का समर्थन करें।दुकान खोलने से किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी नहीं होगी।हालांकि आज सुबह 10 बजे से उस अपील को फेक बताकर वहाट्सऐप ग्रुप्स से डिलीट भी किये जाने की बात कह रहे हैं।यह मैसेज दुकानों के बंद होने की बड़ी वजह मानी जा रही है। ### जनजीवन पर पड़ा प्रभाव कुनकुरी के बस स्टैंड पर ओडिशा और झारखंड जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं, क्योंकि परिवहन सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां कपड़े, बर्तन और होटल जैसी दुकानों पर ताले लटके हुए हैं। केवल कुछ चाय-पान के ठेले खुले हैं, लेकिन इन पर भी भीड़ कम देखी जा रही है। ### एनएसीडीएओआर की मांगें एनएसीडीएओआर ने अपनी मांगों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग प्रमुख हैं। संगठन का कहना है कि हाशिए पर पड़े इन समुदायों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। बंद के कारण जनजीवन पर पड़े व्यापक प्रभाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। यह बंद भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में दलित और आदिवासी संगठनों की बढ़ती ताकत और उनके अधिकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस बंद और एनएसीडीएओआर की मांगों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

हिन्दू पॉप सिंगर की दो टूक -जब सब सनातनी हो जाएं तो डर कैसा,घरवापसी कर लो,हिन्दू राष्ट्र का झंडा लेकर निकली हरियाणा की गायिका कवि सिंह ने मोदी-योगी को लेकर कह दी बड़ी बात

IMG 20240820 180921

जशपुर – हिंदुत्व के गाने गानेवाली पॉप सिंगर कवि सिंह राष्ट्रजागरण करते हुए भारत यात्रा पर निकली हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते हुए कुनकुरी शहर में उन्होंने विश्राम किया।हिन्दू राष्ट्र बनाने निकली इस यात्रा को जिले में हिन्दू धर्मावलंबियों का व्यापक समर्थन मिला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस यात्रा का मूल उद्देश्य हरिद्वार से गंगाजल लेकर रामेश्वरम तक फिर वहां की मिट्टी लेकर वापस हरिद्वार गंगा नदी में प्रवाहित कर खुद को बैकुंठधाम जाने योग्य अर्थात मोक्ष की अधिकारिणी बनना बताया है।इसी के साथ उन भटके हुए मूल सनातनियों को वापस लाने,हिन्दू जागृति लाने के लिए हिन्दू राष्ट्र यात्रा करना बड़ा उद्देश्य है। कवि सिंह मूलतः रोहतक सिटी,हरियाणा की रहनेवाली हैं।इनका जन्म राजस्थान के अलवर जिले में हुआ।26 वर्षीया कवि सिंह अपने पिता रामकेश जीवनपुरवाला के बनाये गीतों को गाकर प्रसिद्धि पाई है।कवि की गायकी में हिंदुत्व और देशभक्ति इस कदर रचा-बसा है कि इनकी ख्याति आज पूरे भारत मे हैं। जैसा कि कवि सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को हरिद्वार की हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर रामेश्वरम के लिए हिन्दू राष्ट्र यात्रा पर रवाना हुई।अभी तक 14 राज्यों से गुजरी हैं।छत्तीसगढ़ राम के ननिहाल में रामभक्तों के स्वागत-सत्कार से अभिभूत हैं।उन्होंने यात्रा के अनुभव बताते हुए कहा कि यूपी में मुझे तिरस्कार मिला।झारखण्ड में धमकी मिली लेकिन वहां के हिंदुओं ने और शासन-प्रशासन ने मेरी सुरक्षा की।उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी निजी यात्रा है लेकिन मैं देश के हिंदुओं को जगाने के लिए निकली हूँ।खतरा है लेकिन डरती नहीं हूँ। हिंदुओं में एकजुटता के सवाल पर कवि ने कहा कि सनातनियों के देश के हर मंदिरों से विश्व का कल्याण हो,यह आवाज आती है।सनातनी एकजुट है बस ‘वे’ वापसी कर लें तो ज्यादा अच्छा है।राजनीति की अगर बात करते हैं तो 2014 से पहले गांव के बच्चे, गांव का मुखिया सभी लोग सोशल मीडिया में अंग्रेजी में बात करते थे।भाषण अंग्रेजी में बोली जाती थी।नेता,अभिनेता,खिलाड़ी सब अंग्रेजी बोलते थे,भले समझ मे आये या न आये।अब हिंदी बोलने लगे हैं।यही सनातन की शक्ति है और हम जाग गए हैं, इसका परिचय भी है।आगे हम संस्कृत भी बोलने लगेंगे।एक दिन रामराज्य आएगा। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी सुरक्षा* अपनी यात्रा और उसकी सुरक्षा लेकर कवि सिंह का दर्द छलक आया।उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिना कोई राजनैतिक सहयोग के चल रही है।कोई सिक्योरिटी नहीं है।हम अपने दम पर अपने सनातनी भाइयों से सहारा लेकर चल रहे हैं।कोई कहीं से भी किसी तरह का कोई सहयोग नहीं है तो हमे बुरा लगा कि हम आपका सपोर्ट करते हैं।ये हम सीधे नरेंद्र मोदी को कह रहे हैं।उनके लिए गाने गाए हैं।मोदी देश के सबसे बड़े सनातनी नेता हैं।दूसरे नम्बर पर योगी हैं। कवि ने चर्चा में आगे बताया कि जब यात्रा का रूट तय कर रहे थे तो झारखण्ड और छत्तीसगढ़ को लेकर शुभचिन्तकों ने नक्सली क्षेत्र बताकर मना किया लेकिन सबसे ज्यादा अच्छा कार्यक्रम दोनों राज्यो में हुआ।यूपी में हमारी यात्रा खराब रही।झारखण्ड में एक धमकी मिली थी कि हमारे काफिले पर हमला कर देंगे लेकिन सनातनियों और शासन-प्रशासन के कारण ऐसा कुछ नहीं हुआ।उन्होंने हिंदुत्व से डरने वालों को साफ संदेश दिया कि “बुरा कर्म करने से डर लगता है,अच्छा कर्म करो,सनातन की ओर आ जाओ।सब एक ही रहेंगे तो डर किस बात का रहेगा।घरवापसी कर लो।” मीडिया से चर्चा के बाद कवि सिंह का काफिला शिवमंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बगीचा होते हुए अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गया।रात्रि विश्राम अम्बिकापुर में होगा।

घायल गौमाता शहर की सड़क पर तड़पती रही,गौभक्त गुजरते रहे,पुलिस अधिकारी ने गौमाता की ऐसे बचाई जान,वाह रे गौभक्त ! अब कर रहे हैं गुणगान,,

IMG 20240819 WA0009

जशपुर – इंसानियत की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने सड़क पर घायल पड़ी एक गाय की मदद कर समाज को जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश दिया है। घटना बीती रात की है, जब जशपुर के हनुमान मंदिर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाय सड़क पर ही घायल अवस्था में गिर गई, लेकिन वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान लगभग 7:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी का वाहन उसी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही उनकी नजर घायल गाय पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपने वाहन को रुकवाया और खुद ही उस गाय की मदद के लिए आगे बढ़े। उन्होंने बिना देरी किए वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और गाय का इलाज सुनिश्चित किया। डॉक्टरों की तत्परता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मानवीयता के कारण गाय को तुरंत उपचार मिला और उसकी हालत में तेजी से सुधार आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी का यह कदम न सिर्फ एक घायल जानवर की जान बचाने का काम करता है, बल्कि यह समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। उनकी इस मानवीयता और सेवा भावना की सराहना पूरे शहर में हो रही है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है और सही समय पर सही कदम उठाकर किसी की जान बचाई जा सकती है,चाहे वह बेजुबान हो या फिर जुबानवाला हो। इस नेक कार्य में एडिशनल एसपी के साथ रीडर मुकेश झा, सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मी और आम नागरिकों ने भी सहयोग किया। जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बेजुबानों की तकलीफ को नजरअंदाज करने की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ यह नेक कार्य कर दिखाया है कि इंसानियत और सेवा की भावना को जीवित रखने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उनकी यह पहल समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और यह संदेश देती है कि हम सबको ऐसे कार्यों में आगे आकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए।

**देवघर: सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन और श्रावणी मेला का अंतिम दिन, भक्तों ने बाबा बैजनाथ धाम में अर्पित किया जल**

IMG 20240819 114814

देवघर, झारखंड – सावन पूर्णिमा के अवसर पर आज रक्षाबंधन और श्रावणी मेला का अंतिम दिन भी एक साथ आया, जिससे भक्तों के बीच धार्मिक उत्साह और भी बढ़ गया। आज देवघर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम मंदिर में पांचवीं और अंतिम सोमवारी के दिन, सुबह से ही जल अर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। परंपरा के अनुसार, तीर्थ पुरोहितों ने सरकारी पूजा के बाद बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर रक्षा सूत्र अर्पित किया। इसके पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए जल अर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बार सावन मास में पांच सोमवारी का अद्वितीय संयोग बना, जिसे धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान पांचवीं सोमवारी के दिन शंख की उत्पत्ति हुई थी, जो शिव भक्तों को सुख और समृद्धि प्रदान करता है। इस बार सावन में चंद्र और सूर्य मास के अनुसार पांच सोमवारी का संयोग भी मिला, जो बेहद दुर्लभ होता है। आज बाबा बैजनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि रक्षाबंधन के पर्व के कारण अधिकांश श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए नहीं पहुंच सके। हालांकि, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिव भक्तों को जल अर्पण कराया जा रहा है। कल से भादो मेला की शुरुआत भी हो जाएगी। लंबोदर पंडा बाबा ने इसे बहुत बड़ा संयोग बताते हुए कहा कि यह धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करेगा। श्रावणी मेला के समापन के साथ ही देवघर में शिव भक्तों की आस्था और श्रद्धा का यह पर्व समाप्त हो रहा है, लेकिन भादो मेला की शुरुआत के साथ ही बाबा बैजनाथ धाम में भक्तों की भक्ति का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

 शहीद के पिता ने आदर्श थाने में किया ध्वजारोहण,पिता बोले – मेरे बेटे को यह सच्ची श्रद्धांजलि,झंडे को सलामी देते भर आये आंसू

IMG 20240815 WA0086

जशपुर – नक्सल मोर्चे पर लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले के परिजनों का सम्मान करने के लिए कुनकुरी पुलिस ने नई पहल की है। खारिझारिया गांव के निवासी सेभरेन मिंज को थाना प्रभारी सुनील सिंह ने पूरे सम्मान के साथ थाने में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए आमंत्रित किया। दरअसल,सेभरेन मिंज खारिझारिया पँचायत के कोटवार हैं जिनका बेटा अरविंद मिंज 27 जनवरी 2019 को बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर शहीद हुआ था।जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 7 बजे राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराकर सलामी दी।राष्ट्रगान के दौरान सेभरेन मिंज की आंखों में आंसू थे।जिन्हें वो बहुत संभल-संभलकर खर्च कर रहे थे।उन्होंने पुलिस जवानों को बताया कि आज का दिन मेरे बेटे को सैल्यूट करने का दिन है।उन्हें भी सैल्यूट करता हूँ जिन्होंने हमें अंग्रेजों से आजाद कराया।एक वे थे जो आजादी के लिए शहीद हुए और एक वे हैं जो मेरे बेटे की तरह आजादी को जिंदा रखने के लिए देशद्रोहियों और आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे रहे हैं।सेभरेन उस पल को याद करते हुए गर्व से भर उठते हैं जब जवान अरविंद का शव तिरंगे में लिपटा हुआ आया था।आज झंडा फहराते हुए उन्हें लगा कि आसमान में उनका बेटा तिरंगा लहरा रहा है। अमर शहीद अरविंद मिंज के पिता ने पुलिस की इस नई पहल के लिए एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी और थाना प्रभारी सुनील सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस परिवार की ओर से अपने शहीद जवानों को याद करने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी,एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में शहीद परिवारों का जिला स्तर पर राष्ट्रीय पर्व के दिन सम्मान किये जाने की परम्परा रही है।इसी तारतम्य में आदर्श थाना कुनकुरी में तिरंगे की आन-बान-शान की खातिर अपनी जान कुर्बान कर देने वाले शहीद के पिता के द्वारा ध्वजारोहण कराने का विचार आया।जिसे उच्चाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी की विशेष उपस्थिति में पूरा किया गया।

*स्वतंत्रता दिवस पर श्रीमती कौशल्या साय ने कन्या हाई स्कूल ग्राउंड कुनकुरी में फहराया तिरंगा* *श्रीमती साय ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का किया वाचन*

IMG 20240815 143336

*स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं* *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित* जशपुर 15 अगस्त 2024/15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्या हाई स्कूल ग्राउंड कुनकुरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रीमती साय ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम का संदेश का वाचन भी किया। उन्होंने वहां पर मौजूद सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या साय ने देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए कहा की उनके समर्पण और त्याग की वजह से आज हम सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं । श्रीमती साय ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत भी किया। श्रीमती कौशल्या साय ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजेम टोप्पो सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।