दुःखद खबर:बछड़े को खोजता बालक यूँ मौत के मुंह में समाया,,, माँ ने चप्पल देखकर लगा दी छलांग,पुलिस एक्टिव

Picsart 24 07 07 07 35 52 241

जशपुर – बड़ी दुःखद खबर तपकरा थाना इलाक़ेके गांव केरसई से निकलकर सामने आई है जहां बीते शाम बछड़े को ढूंढने निकले किशोर बालक की पानी में डूबने से हुई मौत हो गई।,माँ ने गड्ढे में उतरकर बच्चे को निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।घर में मातम पसरा हुआ है। मृत बालक प्रेम कुमार गुप्ता के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घर से 100 मीटर दूर कन्हैया लाल की जमीन में जेसीबी से घर बनाने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था जिसमें आज शाम 5:30 बजे अपने बछड़े को ढूंढने के लिए बालक प्रेम गुप्ता गढ्ढे के पास गया जहां उसका पैर फिसल गया होगा और वह गड्ढे में डूब गया।लगभग 15 मिनट बाद प्रेम की माँ सुकांति गुप्ता बछड़े को ढूंढते हुए गड्ढे के पास पहुंची जहां बेटे का चप्पल देखी और हड़बड़ा कर आसपास के लोगो को आवाज देने लगी।माँ सुकांति और कुछ लोग गड्ढे में कूदे और बच्चे को निकालकर केरसई अस्पताल ले गए।अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं होने से उसे कुनकुरी निजी अस्पताल लाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक प्रेम कुमार गुप्ता केरसई के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था,जिसकी उम्र 15 वर्ष थी। कुनकुरी थाना प्रभारी सन्तोष तिवारी ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि केरसई निवासी प्रदीप गुप्ता ने थाने में बेटे की पानी मे डूबने से मौत हो जाने की सूचना दी है।मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 94 हितग्राहियों को 16 लाख 5 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता, सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय ने चेक का किया वितरण

IMG 20240627 WA0024

जशपुर – गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जुझ रहे 94 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से 16 लाख 05 हजार का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है, जिसमे कुनकुरी तहसील के 69 हितग्राही एवं दुलदुला तहसील के 25 हितग्राही शामिल हैं।आज गुरुवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम मैडम कौशल्या साय के मुख्य अतिथि में उनके द्वारा हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ,जिला महामंत्री भरत सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, श्री नायक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सीएम मैडम कौशल्या साय ने इस दौरान कहा कि 6 माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इतना काम कर दिखाया है,जितना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार,पांच साल में नहीं कर सकी। उन्होनें कहा कि महातारी वंदन,धान बोनस,प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी,18 लाख हितग्राहियों के लिए पीएम आवास जैसे मोदी की गारंटी को भाजपा सरकार ने जमीन पर उतार कर,अपने चुनावी वायदे पूरा कर दिखाया है। उन्होनें कहा कि किसी प्रकार समस्या हो तो बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं,अब तक यहा से 4 सौ से अधिक जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। भाजपा की सरकार,आम लोगों की जरूरत और समस्याओं के साथ विकास को लेकर संवेदनशील है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं महामंत्री भरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 6 माह के कार्यकाल में जशपुर जिले की विकास ना केवल पटरी पर वापस लौटी है अपितु तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की घोषणा इसका उदाहरण है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी।सरकारी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा।   *मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि मिलने से हितग्राहियों के चेहरे में आई नई मुस्कान* कुनकुरी के जनपद सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान राशि बांटी । चेक मिलने के बाद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं सीएम मैडम कौशल्या साय का आभार जताया है,उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की उन्हें आर्थिक सहायता मिल जाने से इलाज सहित जीवन यापन करने में मदद मिल सकेगी। —

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

IMG 20240625 WA0013

नई दिल्ली, 25 जून 2024-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

आरोप : साय सरकार में बिजली कट रही है सांय-सांय,मोमबत्ती बांटकर कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

IMG 20240624 WA0014

जशपुर – कांग्रेसी नेताओं ने जिला मुख्यालय जशपुर में शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।प्रदर्शनकारियों ने शहर में घूमघूमकर मोमबत्तियां बांटी। दरअसल,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहजिले में बीते दो महीने से विभिन्न गांव-कस्बों में आंधी-तूफान चलने से सैकड़ों बिजली के खंबे टूट गए थे।गर्मी के कारण लोड बढ़ने से कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे।कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में तो हालात इतने बिगड़ गए थे कि परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कुनकुरी दफ्तर में हंगामा खड़ा कर दिया था।मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने कैम्प करके बिजली व्यवस्था दुरुस्त की।अब जशपुरनगर में बिजली की सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।गर्मी और उमस से परेशान लोगों की आवाज बनकर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने सरकार तक सन्देश पहुँचाने के लिए अनोखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।ब्लॉक कांग्रेस शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती बांटकर कहा कि अब इसी से काम चलाइये,सरकार के भरोसे मत रहिए।प्रदर्शनकारियों में शहर अध्यक्ष सहस्रांशु पाठक,ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन भगत, तारकेश्वर सिंह, अनोज गुप्ता किरणकांति सिह, प्यारी कुजूर, निखिल रवानी, चाँद ख़ान, मोनिका गुप्ता, संजय राम, रमीज़ ख़ान, भोलू सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं भूले किसानी,धरती माता से विष्णुदेव साय ने मांगी किसानों की खुशहाली

IMG 20240618 WA0010

जशपुर, 18 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं। मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

अबूझमाड़ में नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ जवान नितेश एक्का को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई,शहीद की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

rps20240616 184309

**जशपुर, छत्तीसगढ़:** अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चरईडांड,पोर्टेंगा में दफनाया गया। इस अवसर पर आईजी अंकित गर्ग और एएसपी अनिल सोनी ने शहीद को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से जशपुर हेलीपैड लाया गया, जहां से नगर में शहीद शौर्य यात्रा निकाली गई।   नितेश एक्का का जन्म 28 फरवरी 1997 को जशपुर जिले के पोरतेंगा गांव में हेलारियूस एक्का के घर हुआ था। उनके पिता की पिछले वर्ष 23 जून 2023 को बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना ने उनकी माता नीलिमा एक्का और बड़े भाई अशोक एक्का को गहरे सदमे में डाल दिया है। नितेश एक्का विशेष टास्क फोर्स के अग्रिम दल की स्काउट पार्टी का हिस्सा थे, जो किसी भी अभियान में सबसे आगे रहती है और सबसे जोखिम भरी स्थिति में होती है। उन्होंने अपनी बहादुरी और कुशलता से कई अभियानों को सफल बनाया। बड़े भाई अशोक ने  बताया कि उनके शहीद भाई के प्रेरणास्रोत बालोद एसपी चाचा सुरजन राम भगत थे। नितेश को हथियार और वर्दी पहनने का शौक था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने सेना में भर्ती होने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण वह सेना में भर्ती नहीं हो सके। इसके बाद, 2017 में उन्होंने छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल में भर्ती होकर एसटीएफ में अपनी सेवाएं शुरू कीं और 28 नवंबर 2020 से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हुए। 15 जून 2024 को अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सिर में गोली लगने से वह शहीद हो गए। अशोक ने कहा कि नितेश की शहादत उनके वर्दीधारी जीवन की चरम सफलता थी। आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, “नितेश एक्का ने राष्ट्र के दुश्मनों के खिलाफ अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह गर्व का विषय है और इस परिवार का बेटा चला गया तो दुख भी है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सलियों का दंश झेल रहा है, लेकिन अब नक्सलवाद अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य है नक्सलवाद का समूल नाश करना और नक्सलियों का अंत करना ही शहीद नितेश एक्का को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बालोद एसपी ने भी अपने श्रद्धांजलि संदेश में नितेश की बहादुरी की सराहना की। शहीद नितेश एक्का को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा इलाका उमड़ पड़ा और “शहीद जवान अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। नितेश की अद्वितीय बहादुरी और समर्पण हमेशा याद रखे जाएंगे और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।सामाजिक रीति रिवाज से मृत देह का अंतिम संस्कार पोर्टेंगा पल्ली पुरोहित सरजियूस किंडो ने कराया।प्रशासन की ओर से एसडीएम कुशवाहा,एसडीओपी चंद्रशेखर परमा उपस्थित थे।अंतिम विदाई के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत उमेश प्रधान, अनिल किस्पोट्टा,वाल्टर कुजूर,संदीप मिंज सैंडी,अभिनंद खलखो,रजनी प्रधान,विनोद प्रधान,देवधन नायक विशेष रूप से सक्रिय रहे।

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पत्थलगांव में खुला ई-सायकिल बिक्री केंद्र,सेहत और धन में फायदेमंद सायकिल की खूबियां देख युवा बिक्री केंद्र पहुंचने लगे,9 ई-सायकिल बिकी

IMG 20240614 WA0020

जशपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस का परिणाम ई-सायकिल,ई-स्कूटी,ई-बाईक्स के रूप में भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है।देशी कम्पनी VERB ELECTRIC की ई-सायकिल पत्थलगांव में कॉलेज,स्कूल के स्टूडेंट्स के आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी खूबियों के बारे में सरगुजा सम्भाग के डिस्ट्रीब्यूटर कुजूर ट्रेडर्स की प्रमुख श्रीमती नीलम कुजूर ने बताया कि भारतीय वर्ब कम्पनी के स्मार्ट ई-साईकिल पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है और पर्यावरण मित्र के साथ ही शरीर को फिट रखने का विकल्प देनेवाला आधुनिक सायकिल है।यह साइकिल इलेक्ट्रिक चार्ज से बिना पैडल मारे 50 किलोमीटर का माइलेज देता है।स्पीड की बात करें तो 25 किलोमीटर से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ़्तार देता है।सबसे अच्छी बात यह है कि पेट्रोल,डीजल,सीएनजी की बढ़ती मंहगाई का यह बेहद सस्ता समाधान है।सभी उम्र के लोगों के लिए ई-सायकिल हेवी ट्रैफिक, तंग गलियों में आसानी से ले जाने के कारण काफ़ी तेजी से मार्केट में अपनी बिक्री बढ़ा रहा है।पत्थलगांव में कुजूर ट्रेडर्स ने 15 दिन पहले लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए ई-सायकिल बेचना शुरू किया है।अभी तक पत्थलगांव में 9 लोगों ने ई-सायकिल खरीदी है।वहीं 50 लोगों ने ई-सायकिल के बारे में जानकारी ली और टेस्ट ड्राइव भी किया।

अधूरे-बिगड़े संसाधनों के साथ कुनकुरी कृषि महाविद्यालय युवाओं को दे रहा पँख,उम्दा प्रयोगशालाओं व हाईटेक क्लासरूम में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने में डीन के प्रयासों की दिखी झलक

IMG 20240529 08303847

जशपुर – 2019 में भूपेश सरकार ने जिले को कृषि कॉलेज के साथ रिसर्च सेंटर की बड़ी सौगात दी।जिसका लाभ जशपुर सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को मिल रहा है।बावजूद इसके  कुछ कमियों की वजह से कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों का मनोबल गिरता दिख रहा है। दरअसल,18 जुलाई 2019 को कुनकुरी के आईटीआई कॉलेज में कृषि कॉलेज की कक्षाएं लगनी शुरू हुईं।उधर रायगढ़ रोड पर कुनकुरी से 4 किलोमीटर दूर पंडरीपानी गांव में कॉलेज की बिल्डिंग और फिर दो हॉस्टल बनना शुरू हुआ।कॉलेज के डीन अमित कुमार सिन्हा बताते हैं कि पंडरीपानी में 2023 में कॉलेज की बिल्डिंग अम्बिकापुर के ठेकेदार शिव अग्रवाल ने गुणवत्ता के साथ बनाकर दी।जिसमें नवम्बर 2023 से हमने कॉलेज व रिसर्च सेंटर शिफ्ट किया।इसी कैम्पर में 50-50 मीटर में छात्र व छत्राओ के दो हॉस्टल भी बनाये गयेव जिसमें बीते दो महीने से विद्यार्थी रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह आवासीय महाविद्यालय है जिसमें फ़िलहाल 40 छात्र और 25 छात्राएं रह रहे हैं।कॉलेज परिसर में टॉप क्लास के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे संस्था प्रमुख के कमरे से पूरे कैम्पस पर नजर रखी जाती है।दोनों हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी डीन के चैंबर से कंट्रोल होता है।इंटरनेट की समस्या को देखते हुए डॉ सिन्हा ने वाई-फाई सिस्टम लगाकर सभी को फ्री इंटरनेट दे दिया है। वहीं हॉस्टल में भी छात्र-छात्राओं ने डीन के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा करते हुए बताया कि यहां पढ़ाई करने,भोजन करने की अच्छी व्यवस्था है।विद्यार्थियों को ही अपना मीनू तय करने का अधिकार है।डायनिंग हॉल, किचन रूम सभी सुव्यवस्थित रखा जाता है। (भूपेश सरकार में बने छात्रावास में दीमक लगने की एक तस्वीर) इसके बाद विद्यार्थियों ने परेशानियों के बारे में पूछने पर बताया कि भवन में बिजली वायरिंग सही तरीके से नहीं हुआ है।टाइल्स लगे फर्श से दीमक निकलकर कमरों में लकड़ी और किताबों को खराब कर रहे हैं।बिजली भी बार-बार चली जाती है जिसके कारण पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है।यहां जनरेटर नहीं है।बारिश होती है तो छत से पानी टपकता है। इन सब कमियों को लेकर संस्था प्रमुख से जवाब-तलब किया गया तो उन्होंने कहा कि इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए प्रयास कर रहा हूँ।कॉलेज परिसर में बाउंड्रीवाल, विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल व शैक्षणिक भ्रमण,कृषि फार्म आने जाने के लिए एक बस ,स्टॉफ क्वार्टर और परिसर में हॉस्टल से कॉलेज और कॉलेज से मेन रोड तक आने-जाने के लिए सड़क की मांग है। बहरहाल,उम्मीद की जा रही है कि कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से कृषि शिक्षा के बड़े केंद्र में भ्रष्टाचार का दीमक लगाने वाले  जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और कॉलेज की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

 धनवंतरी के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में अतिक्रमण का खिलाड़ी कौन?नगरपंचायत और सीएसची के बीच रस्साकशी का कागजी खेल जारी,,पढ़ते रहिए खबर JANपक्ष

IMG 20240515 WA0018

जशपुर – सत्ता की सरपरस्ती में भ्रष्टाचार का नँगा नाच करने वाले धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर के प्रोपराइटर की करतूत सामने आई है।पिछली खबर के दौरान जो जानकारी हमें मिली है वो काफ़ी हैरान कर देने वाली है।वहीं अवैध रूप से बने गुमास्ता लाईसेंस पर नगर पंचायत प्रशासन मौन है। पूरे छत्तीसगढ़ में आपने ऐसा मामला कहीं और नहीं देखा होगा कि हड़बड़ी में क्रेडिट लेने के चक्कर में, भूपेश सरकार का चेहरा चमकाने के लिए सत्ताधीशों ने एक दवा बेचनेवाले को अस्पताल की गोद दे दी।अब वो सिर पर चढ़ बैठा है।   दरअसल,कुनकुरी के बड़े सरकारी अस्पताल के कक्ष क्रमांक 10 में बिना लिखित अनुमति के सरकारी योजना श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर में भ्रष्टाचार की कलई खुलने लगी है। बता दें कि मामला केवल स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अवैध अतिक्रमण तक ही सीमित नही है, योजना को लेकर की जा रही काली कमाई के साथ साथ अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार से भी जुड़ता जा रहा है। अब तक की पड़ताल में अवैध तरीके से अस्पताल प्रबंधन एवं नगरीय प्रशासन को अंधेरे में रखकर अवैध दुकान के निर्माण की पोल खुली तो अस्पताल प्रशासन अब खुलकर सामने आ गया है।इस निर्माण को अवैध बताकर कार्यवाही करने की बात करने लगा है। गुमाश्ता में पंजीकृत दुकान के कागजात के अनुसार श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर को प्रोपराईटर विशाल गुप्ता पिता जंगली निवासी बगीचा द्वारा 16 जनवरी 2023 से संचालित किया जा रहा है तथा फार्मासिस्ट के रूप में प्रभु तिग्गा दवा दुकान में बैठते है। दुकान के संचालन के दौरान मरीजों से जानकारी मिली कि दवा का किसी प्रकार का बिल नही दिया जाता है। भुगतान भी केवल नगद के रूप में लिया जाता है, जिसके कारण अधिक भुगतान लेने पर इसे प्रमाणित भी नही किया जा सकता है। जबकि यह दुकान इसी कक्ष क्रमांक 10 में 20 अक्टूबर 2021 से यानि कि लगभग तीन सालों से चल रहा है।अस्पताल से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर को अस्थायी तौर पर शासन की महत्वपूर्ण योजना के नाम पर स्थान दिया गया था। जिसे अस्पताल प्रबंधन ने कुछ दिनों बाद स्थान की कमी के कारण अन्यत्र संचालन करने कई बार नगरीय प्रशासन को पत्र लिखा भी था। जिसपर कोई कार्यवाही नही हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी के विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक द्वारिका निकुंज द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर का संचालन अस्पताल परिसर से बाहर करने का प्रावधान है, जिससे अस्पताल के मरीजों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। परिसर में हो रहे अवैध निर्माण के सवाल पर उन्होने निर्माण हेतु किसी प्रकार की स्वीकृति न दिये जाने की जानकारी दी तथा अवैध निर्माण की सूचना उच्चधिकारियों को देकर जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत के इंजीनियर सुशांत मिंज द्वारा दवा दुकान संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि दवा दुकान को अस्पताल भवन से अन्यत्र स्थानांतरण हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्र लिखा गया था। नगर पंचायत द्वारा आबंटित स्थल दूर होने के कारण अस्पताल प्रबंधन को परिसर में स्थल देने हेतु आग्रह किया गया है। चल रहे निर्माण हेतु नगर पंचायत को किसी प्रकार की सूचना नही दी गई है। निर्माण दवा दुकान के संचालक द्वारा स्वयं कराया जा रहा है। इस प्रकरण की पड़ताल के दौरान चौकाने वाली जानकारी सामने आई है, जशपुर जिले के पांचों नगरीय निकाय में एक ही व्यक्ति विशाल गुप्ता के नाम पर श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर संचालित किया जा रहा है। एक ही व्यक्ति का एकाधिकार होने के कारण मरीजों से दवा का मनमाना मूल्य लिया जाना जानकारी में आया है। इस प्रकरण की भी गहन जांच करने से और भी कई अनियमित्ता सामने आने की संभावना है। मरीजों एवं आम नागरिकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इस पूरी व्यवस्था का पोस्टमार्टम कर जनता की सुविधा के अनुकूल व्यवस्था स्थापित करने में शासन और प्रशासन को ध्यान देना होगा। बहरहाल,पिछली :खबर का असर यह हुआ है कि अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बन रही दुकान में शटर भी लग गया।ताज़्जुब इस बात पर कि जो अस्पताल नगर पंचायत को चिट्ठी लिखकर निवेदन कर रहा है कि धनवंतरी जेनेरिक दवा की दुकान को बाहर ले जाओ।उसी अस्पताल की बाउंड्री के अंदर बल्कि बाउंड्री तोड़कर धड़ल्ले से नई दुकान बनाई जा रही है।

भूपेश सरकार में संचालित जनस्वास्थ्य की दुकान अवैध तरीके से चल रही है,सांय सांय..बड़ा खुलासा जारी है,,पढ़ते रहिए ख़बर JANपक्ष

IMG 20240514 WA0010

नियमों की धज्जियां उड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर का किया जा रहा संचालन, काली कमाई के लिये अस्पताल की जमीन पर किया जा रहा अतिक्रमणबाहरी मरीज़ों को नही मिलता सस्ती दवाओं का लाभ भ्रामक जानकारी देकर नगर पंचायत में कराया गया गुमाश्ता पंजीयन जशपुर  : आम जनता को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्कालीन भूपेश सरकार ने धन्वंतरि जेनेरिक मेडिसिन सेंटर खोला जो विष्णु सरकार में भी चल रहा है।कुनकुरी में संचालित सेंटर का मुआयना करने पर जानकारी मिली कि यहां दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके राजनैतिक संरक्षण में बड़ा काम किया जा रहा है। दरअसल, जनस्वास्थ्य के नाम पर इस खेल की शुरूवात राजनैतिक हस्तक्षेप में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के अंदर 10 नम्बर के कमरे में अवैधानिक रूप से दवा दुकान खोलने के साथ हुई। अवैधानिक इसलिए क्योंकि इस दवा दुकाम को खोलने के लिये किसी भी प्रकार की न तो अनुमति ली गई और न ही अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। यह जांच का विषय है कि यह दवा दुकान नियमों के विपरित अस्पताल भवन में खुली कैसे ? इस मामले की पड़ताल प्रारंभ होने पर पता चला कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी के भवन मं संचालित हो रही श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर से जुड़ा हुआ है और इसी दवा दुकान को इसी परिसर में संचालित करने के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। पड़ताल में ज्ञात हुआ कि इस दवा दुकान का गुमास्ता पंजीयन में भी वैध दस्तावेज की जानकारी दिये बगैर रहस्यमय ढ़ंग से कराया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस दुकान के संचालन को अन्यत्र किये जाने हेतु नगर पंचायत को कई बार पत्र लिखे जाने की भी जानकारी प्राप्त हुई है लेकिन लम्बा समय बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्यवाही नही हुई है। अस्पताल परिसर में हो रहे इस अतिक्रमण के बारे में अस्पताल प्रशासन द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही किये जाने की जानकारी नही मिली है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि इस दवा दुकान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन से हटाये जाने हेतु प्रारंभ से लिखा जा रहा है। अस्पताल परिसर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य से अस्पताल प्रशासन जानकारी नही होने की बात कह रहा है। इस दवा दुकान से मरीजों को बेची जा रही दवा में भी अधिक मूल्य वसूल करने की मरीजों से जानकारी मिली है। दुकानदार द्वारा मरीजों को दवा का बिल भी नही दिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। दुकान से मनमाने मूल्य पर दवा विक्रय किये जाने की भी जांच की मांग उठ रही है।