जशपुर, 16 मई 2025
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और रायपुर की पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक शुक्रवार को कुनकुरी नगर अध्यक्ष विनयशील के निवास पर पहुंचीं। उनके आगमन पर नगर अध्यक्ष विनयशील और उनकी माता जी ने पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच जशपुर जिले में महिलाओं से जुड़े सामाजिक, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। डॉ. किरणमयी नायक ने भरोसा दिलाया कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और भविष्य में भी आयोग हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
नगर अध्यक्ष विनयशील ने नगर पंचायत कुनकुरी की वर्तमान स्थिति, शहरी विकास की चुनौतियां और नगरीय निकाय से जुड़ी समस्याओं को किरणमयी साझा किया और सुझाव प्राप्त किए। आयोग की अध्यक्षा ने स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा और कल्याण के लिए बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मुलाकात के दौरान महिला बाल विकास समिति की पीआईसी सदस्य मुक्ति मिंज और आईटी सेल के अध्यक्ष नीरज पारीक ने भी डॉ. नायक का स्वागत किया और नगर विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
संक्षिप्त प्रवास के पश्चात् राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रायपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके आगमन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह और महिलाओं के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की भावना को और मजबूत किया।