मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर प्रवास आज,करेंगे सोहरई करमा महोत्सव का शुभारंभ — दीपावली पर अपने गृहग्राम बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर प्रवास आज, करेंगे सोहरई करमा महोत्सव में शामिल — दीपावली पर अपने गृहग्राम बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम

IMG 20250721 WA0015

जशपुर,19 अक्टूबर 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) को अपने एकदिवसीय जशपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित निवास सिविल लाइन से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुँचेंगे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:10 बजे माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कडोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुँचने का कार्यक्रम है। जहां “महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025)” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम ग्राम कडोरा (गोकुला आमा बगीचा) में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक महासम्मेलन में शामिल होकर समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात 2:15 से 2:45 तक का समय आरक्षित रखा गया है।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कुनकुरी से प्रस्थान कर 3:10 बजे बगिया हेलीपैड  पहुँचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा अपने निज निवास बगिया जाएंगे।

दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात्रि अपने गृहग्राम बगिया में विश्राम करेंगे। अगले दिन 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में आने की खबर से जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है। रौतिया समाज ने महासम्मेलन को भव्य बनाने के लिए खूब मेहनत की है।