सीएम विष्णुदेव साय ने लांच की ‘बिजली सखी’ योजना,क्या है बिजली सखी पायलट योजना?जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर,,,,

IMG 20241023 15240935

जशपुर, 23 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘बिजली सखी योजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बगीचा विकास खंड की 21 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली सखी के रूप में चुना गया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने विशेष बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।   बिजली सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। जशपुर जिले के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है, जहां बिजली सखी बनने वाली महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक घर की मीटर रीडिंग लेने पर 12 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित आय होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा, “बिजली सखी योजना महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।” उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के प्रयासों की सराहना की। योजना के पीछे प्रमुख विचार यह है कि मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को अक्सर असमान्य बिजली बिल का सामना करना पड़ता है। अब बिजली सखी द्वारा नियमित मीटर रीडिंग से उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेगा, जिससे उन्हें बिल के भुगतान में सहूलियत होगी और बिजली विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में 21 महिलाओं को इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत नियुक्त किया गया है। इस पहल से जशपुर जिले की महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरेंगी।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की S.H.G महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया बड़ा काम, 24 लाख रुपये के चेक वितरित

IMG 20241023 WA0007

भेलवां के ग्रामीणों को मिली नई बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया यूको बैंक शाखा का शुभारंभ जशपुर/बगिया, 23 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में फरसाबहार विकास खंड के ग्राम भेलवां में आज यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख रुपये के चेक प्रदान किए, जिससे वे रोजगार के नए अवसरों को साकार कर सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैंक शाखा के उद्घाटन पर स्थानीय ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा, “यह कदम वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे फरसाबहार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा, खासकर महिलाओं को, जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं।” श्री साय ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन स्व-सहायता समूहों की महिलाएं सब्जी उत्पादन, व्यापार, आचार-पापड़ निर्माण, कोसा उद्योग और अन्य क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर रही हैं, जिससे उनका आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। “बैंकिंग सुविधा ग्रामीणों के लिए बहुत आवश्यक है और यह शाखा उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी,” उन्होंने कहा। सीएम निवास बगिया में यूको बैंक के उद्घाटन के मौके पर श्री साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनने की शुभकामना दी। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया और इस नई सुविधा के लिए खुशी जाहिर की।  

*विष्णु राज में अंधेरे से उजाले की ओर: मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में नम्बर 1 बना जशपुर जिला,कलेक्टर की मॉनिटरिंग रंग लाई*

IMG 20241011 WA0018

जशपुनगर, 20 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों के तहत मोतियाबिंद मुक्त अभियान ने नया मुकाम हासिल किया है। 19 और 20 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय जशपुर और सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 94 मरीजों की सफल सर्जरी कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई। इस अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय जशपुर में 60 और सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 34 मरीजों की आंखों की सर्जरी की गई। विशेष रूप से इस सर्जरी को सफल बनाने में विजिटिंग सर्जन डॉ. मधुरीमा पैंकरा (जिला चिकित्सालय कोरिया), डॉ. रजत टोप्पो (जिला चिकित्सालय अंबिकापुर), और स्थानीय नेत्र सर्जन डॉ. अनिता मिंज (सिविल अस्पताल पत्थलगांव) एवं डॉ. सी.पी. एक्का (जिला चिकित्सालय जशपुर) का विशेष योगदान रहा। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा के मार्गदर्शन में जिले में नियमित रूप से मोतियाबिंद सर्जरी के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी शिविर 26 अक्टूबर को सिविल अस्पताल पत्थलगांव और जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित होगा, जहां फिर से सैकड़ों मरीजों को जीवनदायिनी दृष्टि प्राप्त होने की उम्मीद है। डॉ. जात्रा ने बताया कि अब तक इस वित्तीय वर्ष में 1105 मरीजों की मुफ्त सर्जरी की जा चुकी है, जिसमें मरीजों को निःशुल्क परिवहन, भोजन और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी आंखों की जांच कराएं। सर्जरी और शिविर की जानकारी के लिए जिला नोडल अधिकारी डॉ. आर.एस. पैंकरा और जिला प्रभारी सलाहकार  सत्येंद्र यादव से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं – 9131318933 और 9340797400। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मितानिनों के योगदान से यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है, और लोगों की जागरूकता में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। मोतियाबिंद मुक्त जशपुर के इस अभियान ने न केवल जिले के नागरिकों की दृष्टि को वापस लाया है, बल्कि उनके जीवन को भी नई दिशा दी है।  

बड़ी खबर: तांत्रिक विद्या सीख रहे दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप,परिवार के अन्य सदस्यों की मानसिक हालत बिगड़ी,पुलिस जांच में जुटी

Picsart 24 10 18 12 18 40 398

बिलासपुर,18 अक्टूबर 2024/ सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहराकोट के आश्रित ग्राम तांडूलडीह में तंत्र-मंत्र विद्या सीखने के दौरान दो सगे भाइयों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान विक्की सिदार (22) और विक्रम सिदार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और अंधविश्वास का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मां के साथ कर रहे थे जाप, मानसिक स्थिति बिगड़ी सूत्रों के अनुसार, मृतकों की मां अपने तीन बेटों और दो बेटियों के साथ पिछले 6-7 दिनों से लगातार तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी प्रकार का जाप कर रही थी। इसी दौरान परिवार के चार सदस्यों की मानसिक स्थिति अचानक खराब हो गई। इसमें महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल इन सभी का इलाज सक्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है। तंत्र-मंत्र का शक, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद गांव में यह चर्चा हो रही है कि परिवार पर तंत्र-मंत्र का असर हो सकता है, जिसने उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित किया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि घटना तांत्रिक क्रियाओं का परिणाम है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस दिशा में भी देख रही है कि कहीं यह किसी तांत्रिक क्रिया का नतीजा तो नहीं है। अंधविश्वास का शिकार बना परिवार? इस दुखद घटना ने एक बार फिर से समाज में व्याप्त अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी प्रथाओं के खतरों को उजागर किया है। इलाके में लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं और दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है और जांच जारी है। इस घटना ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास के कारण होने वाले खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो अक्सर परिवारों को नुकसान पहुंचाते हैं।  

*सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक अब 21 की जगह 22 अक्टूबर को होगी*

IMG 20241016 181552 1

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सवेरे 11 बजे से जिला जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में आयोजित की गई है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 अक्टूबर को आयोजित होनी थी।बैठक की तैयारी में जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह व जिले के सभी विभाग प्रमुख जूट गए हैं।

जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों पर घोषित किया नकद इनाम, 8 प्रकरणों में कुल 40 हजार का इनाम

IMG 20241017 WA0019

जशपुर, 17 अक्टूबर 2024: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले लोगों के लिए कुल 40,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस इनाम के तहत हर मामले में 5000 रुपये की राशि दी जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि जो कोई भी इन फरार आरोपियों की पुख्ता जानकारी देगा, उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। प्रमुख फरार आरोपी और उनके खिलाफ प्रकरण: 1. अन्नू घांसी: वर्ष 2011 में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपी अन्नू घांसी (25), जो आरा चौकी, जशपुर का निवासी है, घटना के बाद से फरार है। 2. प्रेम कुमार गेडाम: धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोपी प्रेम कुमार गेडाम, जो महाराष्ट्र के चंद्रपुर का निवासी है, 2022 में अपराध करने के बाद से फरार है। 3. कृष्णा यादव: लूट और डकैती के आरोपी कृष्णा यादव (20), निवासी बिदुरपुर यादवपारा, फरसाबहार, 2023 में वारदात के बाद से फरार है। 4. मो. शहीद खान: छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के मामले में आरोपी शहीद खान (40), गुमला (झारखंड) का निवासी है, जो जनवरी 2023 से फरार है। 5. लाल खान उर्फ लल्लू खान: पशु तस्करी के मामलों में लिप्त और 2022 से फरार चल रहे लाल खान पर भी इनाम की घोषणा की गई है। 6. उमेश यादव: हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में फरार उमेश यादव (2019 से), जो करडेगा, जशपुर का निवासी है, पर भी इनाम घोषित किया गया है। 7. मनोज कण्डुलना: सिमडेगा (झारखंड) निवासी मनोज कण्डुलना, जो डकैती और आम्र्स एक्ट के तहत फरार है, पर भी इनाम घोषित किया गया है। 8. इन्ताब खान और अन्य: पशु क्रूरता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामलों में फरार इन्ताब खान और उसके साथी, जो 2020 से फरार हैं, पर भी इनाम की घोषणा की गई है।   पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जनता से अपील की है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करें। जो कोई भी व्यक्ति इन आरोपियों की जानकारी देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 5000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। संपर्क के लिए महत्वपूर्ण फोन नंबर: 1. पुलिस अधीक्षक जशपुर: 9479193600 2. अति. पुलिस अधीक्षक: 9479193601 3. पुलिस अनु. अधि.: 9479193605 4. थाना प्रभारी कुनकुरी: 9479193613 5. थाना प्रभारी जशपुर: 9479193608 6. थाना प्रभारी तपकरा: 9479193609    

बिलासपुर में गरीब और मध्यमवर्गीय पर कड़ी कार्यवाही, बड़े भू-माफियाओं को राहत क्यो?

IMG 20241017 WA0016

बिलासपुर,17 अक्टूबर 2024: कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही इन दिनों चर्चा में है। मोपका के खसरा नंबर 993 और खमतराई के खसरा नंबर 551 पर की गई कार्रवाई ने लोगों का ध्यान खींचा है, जहां अवैध कब्जे हटाए गए और जमीन बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। जनता इसे सराह रही है, क्योंकि शासकीय भूमि को बचाने के प्रयास दिख रहे हैं। लेकिन इस अभियान का एक और पक्ष है, जो  आम जनता के सामने नहीं आया है। कलेक्टर, नगर निगम कमीशनर, एसडीएम, और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ज्यादातर गरीब और मध्यमवर्गीय लोग प्रभावित हो रहे हैं। इन लोगों ने किसी न किसी जाल में फंसकर अवैध जमीन खरीदी थी। अब न उनके पास जमीन बची और न ही उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस मिल रहे हैं।अब ऐसे लोग न घर के रहे न घाट के। वहीं, बड़े भू-माफियाओं द्वारा कब्जाई गई कीमती शासकीय जमीनों पर कार्यवाही की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने में हिचकिचा रहा है? लिंगियाडीह में शासकीय भूमि पर माफियाओं का कब्जा बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में खसरा नंबर 54/1 की शासकीय भूमि, जो करोड़ों रुपये मूल्य की है, पर बड़े भू-माफियाओं का कब्जा है। जनवरी 2024 में इस कब्जे की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम को की गई थी, लेकिन दस महीने बीतने के बाद भी इस जमीन को मुक्त नहीं कराया गया है। यह सवाल खड़ा करता है कि क्या प्रशासन केवल गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों पर ही कार्यवाही कर रहा है, जबकि बड़े माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है?

बड़ी खबर: शासकीय भूमि पर पेड़ कटाई मामले में बगीचा एसडीएम की सख्त कार्रवाई,नोटिस पढ़कर आरोपी के हाथ-पांव फूले,,पढ़िए पूरी खबर

IMG 20241015 WA0008

जशपुर/बगीचा,15 अक्टूबर2024 – शासकीय भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई के गंभीर मामले में एसडीएम बगीचा ओंकार यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी देवाधी राम यादव को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार बगीचा के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें बताया गया कि ग्राम गायलूंगा निवासी देवाधी राम यादव ने शासकीय भूमि पर खड़े 164 पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की और 44 अन्य पेड़ों को छीलकर सुखाने की कोशिश की है। प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत गायलूंगा के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने देवाधी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम गायलूंगा स्थित शासकीय भूमि ख.नं. 511/1 रकबा 13.962 हेक्टेयर में महुआ, साल, और चार प्रजाति के पेड़ों की कटाई की है। मौके पर जांच में दो साल प्रजाति के कटे हुए वृक्ष पाए गए। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240 और 241 (4) के तहत की गई, जिसमें बिना अनुमति शासकीय भूमि पर पेड़ों की कटाई दंडनीय अपराध है। प्रत्येक कटे हुए पेड़ पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है, और इस प्रकार देवाधी यादव द्वारा काटे गए 164 पेड़ों पर भारी शास्ति आरोपित की जा सकती है। एसडीएम ने आरोपी को 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है, अन्यथा उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवैध कटाई के मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और एसडीएम की सख्ती से लोगों में एक संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

नशीली दवा खिलाकर युवती से गैंगरेप,मरा समझकर दरिंदों ने फेंका,टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप से 48 घण्टे बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट,राजनीति शुरू

IMG 20241015 104903

सेंट्रल डेस्क,खबर जनपक्ष 15 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में भरोसे का कत्ल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है।एक ही स्कूल में पढ़नेवाले छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रूरता की है। दरअसल, सूरजपुर जिले से एक 19 वर्षीय युवती के साथ नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक बलात्कार और फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंकने की घटना सामने आई है। इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप के बाद 48 घंटे बाद मामला दर्ज किया गया और पीड़िता का इलाज शुरू हो सका। घटना 12 अक्टूबर की है, जब श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दशहरा देखने के लिए घर से निकली थी। अगले दिन राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में उसके घर पहुंचाया। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले छात्र और तीन अन्य लोगों ने उसे नशीली दवा देकर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन के कारण व्यस्तता का हवाला देकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इस दौरान  डॉक्टर ने बिना पुलिस रिपोर्ट के पीड़िता का इलाज करने से भी इनकार कर दिया। जब पूर्व विधायक खेल साय सिंह ने टीएस सिंहदेव को इस घटना की जानकारी दी, तब सिंहदेव ने आईजी अंकित गर्ग से संपर्क कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़िता का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टीएस सिंहदेव ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी देर रात अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मिला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ स्कूल में पढ़ता था और उसने उसे नशीली दवाई दी, जिसके बाद उसने और उसके साथियों ने उसके साथ रेप किया।

खबर का असर : सरकारी शिक्षक ने भाजपा की सदस्यता लेने की ख़बर पर रखा अपना पक्ष, खबर जनपक्ष को व्हाट्सएप पर भेजी चिट्ठी

IMG 20241013 141022

जशपुर/बगीचा 13 अक्टूबर 2024 – एक सरकारी शिक्षक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने की खबर सुर्खियों में आने के बाद शिक्षक ने खबर जनपक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है।जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। दरअसल, मामला जशपुर जिले के बगीचा में पदस्थ हॉस्टल अधीक्षक व शिक्षक विश्वनाथ प्रधान से जुड़ा हुआ है। दिनांक 12 अक्टूबर,2024 को खबर जनपक्ष में प्रकाशित समाचार का असर हुआ कि भाजपा की सदस्यता लिए हुए सरकारी शिक्षक विश्वनाथ राम ने खबर पढ़ने के बाद फोन पर अपना पक्ष रखा है।उनका कहना है कि दो दिन पहले मेरे घर पर भाजपा के मंडल महामंत्री हरीश यादव,महावीर यादव और अजीत देहरी आये हुए थे। मैं उनके लिए पानी लेने घर के अंदर गया हुआ था।मेरा मोबाइल बाहर ही टेबल पर रखा हुआ था।मुझे नहीं मालूम कि कैसे मुझे सदस्य बना दिया गया।मेरा किसी भी राजनैतिक पार्टी का सदस्य बनने का कोई इरादा नहीं है। इतना ही नहीं विश्वनाथ प्रधान ने अपना पक्ष लिखित में भी भेजा है।