मधुमक्खी के डंक से जनजीवन को सुरक्षित रखने की रूपरेखा तय,स्थानीय अवकाश को देखते हुए छत्तों को हटाने बनी रणनीति

Screenshot 2024 04 09 12 53 45 90 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जशपुर – जिला मुख्यालय समेत पत्थलगांव,कांसाबेल,कुनकुरी में मधुमक्खियों के अनगिनत छत्तों को लेकर आम लोगों के साथ ही खास लोगों में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग ने पहल की है।जिसको लेकर बीते 10 अप्रैल को वर्चुअल कांफ्रेंस हुआ। बता दें कि 9 अप्रैल को सरहुल पूजा के दौरान धुंए से परेशान मधुमक्खियों का झुंड पूजा कर रहे बैगाओं व अन्य लोगों पर टूट पड़ा था।जिसके बाद जिले भर में मधुक्खियों के छत्ते समाचारों की सुर्खियों में हैं।मधुक्खियों के ऊंचाई पर छत्ते बनाने की वजह से ऊंचे पेड़ों और भवनों में इनका डेरा दिखता है।कई बार ये पक्षी की चोंच मारने से तेज हवा के झोंके से और छत्तों के नीचे आग लगाने, धुँआ करने से भड़क जाते हैं और हमला कर देते हैं। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए मधुक्खियों और इंसानों के बीच के संघर्ष की भावी संभावनाओं को खत्म करने की दिशा में वनमण्डलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने पहल करते हुए विभाग प्रमुखों के साथ वर्चुअल कांफ्रेंस की। जितेंद्र उपाध्याय ने चर्चा में बताया कि जशपुर जिले में कई विभागीय दफ्तरों और सार्वजिक स्थानों में मधुमक्खियों के बड़े बड़े छत्ते हैं जिन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए आपसी समन्वय बना है। राजस्व,पुलिस,वन विभाग,स्वास्थ्य विभाग और नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के बीच यह तय हुआ है कि जहाँ-जहाँ ऐसे छत्ते हैं वहां के कार्यालयीन प्रमुख स्थानीय अवकाश, स्थानीय परिस्थिति तथा एक्सपर्ट की राय के अनुरूप तिथि तय कर कार्रवाई करना ही सही प्रक्रिया है।जिस दिन छत्ता हटाना है उस दिन आसपास के लोगों को सूचना देकर अलर्ट कर दें।सभी को विशेषज्ञ जगेश्वर के संपर्क नम्बर 9302597847 दे दिए गए हैं वहीं मधुमक्खियों के रहन-सहन,उनकी गतिविधियों के साथ उन्हें हटाने के लिए रौनी में दो लोगों की प्रशिक्षित टीम है जिसे वन विभाग की ओर से वर्धा में प्रशिक्षण दिलाया गया है।

गए थे लकड़ी चुराने,हाथी ने जान ले ली,वन विभाग ने चोरी की लकड़ी समेत तीन बाईक बरामद की,डीएफओ जितेंद्र ने दी अहम जानकारी

Screenshot 2024 04 08 11 28 50 07 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जशपुर – लैलूंगा शहर के अंदर घूमने वाले लोनर हाथी ने जंगल में लकड़ी चोरी करने गए एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीट फारेस्ट ऑफिसर ने घटना से पहले ग्रामीणों को हाथी के होने की सूचना देते हुए जंगल से खदेड़ा था लेकिन मृतक दुबारा जंगल चला गया था।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। दरअसल, जशपुर जिले के 4 रेंज  तपकरा,पत्थलगांव,कुनकुरी और बगीचा रेंज के गांवों में विगत दो दशकों से हाथी-मानव द्वंद्व चल रहा है।ताजा घटना तपकरा रेंज के अम्बाकछार गांव से लगे जंगल में घटी है जहां रविवार की शाम को डोंगादरहा गांव का अमीर एक्का उम्र 50 वर्ष जंगल में लकड़ी चोरी करने गया था।जहां लैलूंगा रेंज से तपकरा रेंज में आये हाथी से सामना हुआ और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।   वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोनर हाथी पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी और उसके विचरण क्षेत्र के आसपास के गांवों में लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा था। वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय खबर जनपक्ष को बताया कि ग्रामीणों के द्वारा नशे में और जिद में जंगल जाने के कारण ज्यादातर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।बीते 10 सालों से वन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम करने का असर रहा कि हाल के वर्षों में हाथी-मानव संघर्ष में कमी आई है।इस मामले में चूंकि जंगल में लकड़ी चोरी करने 4 लोग घुसे थे जिनके खिलाफ वन अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है।तीन मोटरसाइकिल और चोरी की हुई लकड़ी बरामद किया गया है।मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

CRPF 76 जवानों की शहीदी पर उनके गाँव पहुंचा,दी श्रद्धांजलि,अब हर वर्ष इसी दिन ताड़मेटला के शहीदों को करेंगे याद

Screenshot 2024 04 06 13 39 22 16 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जशपुर –  जिले के बरांगजोर गांव का बेटा शहीद लेओस खेस के स्मारक में सीआरपीएफ ने शहीद की विधवा,ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।आज ही के दिन 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा के ताड़मेटला गांव में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 76 जवानों की निर्मम हत्या की थी।जिसमें सिपाही लेओस खेस शहीद हुए। दरअसल,सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल आईपीएस अनीस दयाल सिंह के निर्देशानुसार व साकेत कुमार सिंह,IPSमहानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर, राज कुमार,उप महानिरीक्षक ग्रुप सेंटर बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज के दिन चिंतलनार ताड़मेटला नक्सली हमले में शहीद हुए सभी 76 जवानों के गांवों में सीआरपीएफ के अधिकारी पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में कुनकुरी थाना इलाके के बरांगजोर गांव में भी लेओस खेस के शहीद स्मारक पर ग्रुप सेंटर बिलासपुर से असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार ,इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज जवानों के साथ पहुंचे हैं। असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार ने इस मौके पर बताया कि 62 बटालियन के शहीद सिपाही लेओस खेस का जन्म 1 मार्च 1968 को हुआ था। 26 दिसम्बर 1995 में लेओस ग्रुप केंद्र रामपुर और 62 बटालियन में तैनात रहे।दंतेवाड़ा में तैनाती के दौरान 6 अप्रैल 2010 को चिंतलनार से नक्सली गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तलाशी अभियान में अपनी पार्टी के साथ निकले थे।तभी ताड़मेटला गांव में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उनकी पार्टी पर हमला कर दिया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर सिपाही लेओस खेस समेत 76 जवान शहीद हो गए।जिन्हें याद करते हुए परिवार के लोग भावुक हो रहे हैं और अपने बेटे/भाई के बलिदान पर गर्व भी कर रहे हैं। इससे पहले सीआरपीएफ की ओर से शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी गई।फिर असिस्टेंट कमांडेंट ने शहीद लेओस की विधवा कलिस्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। कलिस्ता अपनी दो बेटियों के साथ अपने पति को याद करते हुए बार-बार भावुक हो रही थी।गांव के सरपँच पेत्रुस खेस ने इस मौके पर कहा कि आज के दिन मेरा दोस्त देश के लिए उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया।यह परिवार के लिए काफी दुखदायी है।हम सब गांव के लोग देश के अपनी जान देने वाले जवान के परिवार के साथ खड़े हैं और शहीद की पत्नी को हर राष्ट्रीय पर्व में मुख्य अतिथि बनाकर उनका सम्मान भी करते हैं। शहीद जवान की बहन सरोज खेस ने कहा कि मुझे मेरे भाई की शहादत पर गर्व है।उसकी कुर्बानी बेकार नहीं गई है।उसकी वीरता की कहानी सुनकर बेटी भी फौज में जाने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने 8 साल की बच्ची को दिया नया जीवन,अँतड़ी में आलपिन चले जाने से बच्ची का जीवन खतरे में,रायपुर में हुआ ईलाज, सीएम कैंप बगिया से मरीजों को मिल रहा नया जीवन

IMG 20240405 WA0000

जशपुर – खाना खाने के बाद,दांत साफ करते समय आलपीन  निगल जाने से संकट में फंसी 8 साल की बच्ची को सीएम कैम्प बगिया की पहल से नया जीवन मिला है। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल आपरेशन के बाद बच्ची घर लौट कर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। मरीज के माता पिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभार जताया है। जिले के फरसाबहार ब्लाक के डोंगादरहा निवासी संध्या राउत के पिता रविशंकर ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व संध्या खाना खाने के बाद आलपिन से दांत साफ करते समय उसे निगल गई। जिस समय आलपीन मासूम के पेट में गया वह खुला हुआ था। पेट की अंतड़ियों में फंसी आलपीन के चुभने से मासूम को भयंकर दर्द होने लगा। दर्द से बैचेन संध्या का रो रो कर बुरा हाल हो गया। संध्या के माता पिता ने उसकी जान बचाने के लिए स्थानीय अस्पताल में जांच कराया। चिकित्सकों ने एक्सरे के माध्यम से पेट में फंसे हुए आलपीन का पता लगाया और इसे निकालने की भी कोशिश की लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। चिकित्सकों ने रवि शंकर को किसी बड़े अस्पताल में ले जा कर,आपरेशन कराने की सलाह दी लेकिन आर्थिक तंगी ने रवि शंकर का रास्ता रोक लिया। ऐसे में उन्होनें संध्या के उपचार में सहायता के लिए जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया में स्थित सीएम कैम्प में गुहार लगाई। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम कैम्प ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और उसके उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में व्यवस्था की। यहां चिकित्सकों ने पीड़ित संध्या की जांच करने के बाद,पेट का आपरेशन कर,अंतड़ी में फंसे हुए पिन को बाहर निकाल कर,उसे नया जीवनदान दिया है,और समुचित इलाज कराकर वापस घर लौट आई है। पथरी का भी हुआ उपचार पेट में फंसे हुए आलपीन के दर्द से परेशान संध्या को जब उपचार के लिए मातापिता डीकेएस अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि मासूम संध्या को पथरी की भी समस्या है जो आगे चल कर,उसके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आलपीन निकालने के साथ ही चिकित्सकों ने संध्या को पथरी की समस्या से भी निजात दिला दीlबच्ची की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का परिजनों ने आभार जताया है।

रायमुनी भगत का धुँआधार दौरा,राधेश्याम राठिया के समर्थन में वोट मांगते हुए मनोरा ब्लॉक के गांवों में पहुंचीं

IMG 20240404 WA0022

जशपुर : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता खुद को पूरी तरह से जीत के लिए तैयार कर रहे हैं। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के जनसपंर्क अभियान में यह साफ देखने को मिल रहा है।सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोग विधायक की बातें सुनने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। गुरुवार को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंजोरा,जयमरगा, दड़गांव, खरसोता और बुमतेल के दौरे पर रही,यहां विधायक ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुवे भाजपा के अभियान अबकी बार 400 पार को सफल बनाने की अपील की। विधायक रायमुनी भगत गुरुवार को मनोरा विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर रही,यहां श्रीमती ने जनसंपर्क करते हुवे ग्रामीणों को भाजपा की सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया।श्रीमती भगत ने बताया की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने सभी लोगों के लिए लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और संचालन कर इसका लाभ दिलाया है। विकास कार्यों में गति लाने के बाद अब ग्रामीणों से चर्चा कर और भी विकास कार्य नियमतः विभागीय सहयोग से कार्य योजना बना कर किया जाएगा,इस कार्य में सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा सिंह पूर्व डीडीसी कृपाशंकर भगत , राहुल गुप्ता, आशुतोष राय,मंडल अध्यक्ष श्यामलाल, महामंत्री सतीश मिंज, मनोज टोप्पो , मंडल उपाध्यक्ष रंजीत भगत, विकास प्रधान, मनोरा सरपंच शिवनंदन भगत, कृष्ण कुमार बुनकर, युवा मोर्चा महामंत्री चन्द्र शेखर स्वर्णकार, अरविंद सिंह, गांव के प्रमुख आनंद भगत अर्जुन भगत, दशराम भगत, सीता राम, संतनु राम एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।

मोदी है तो मुमकिन है,पीएम मोदी और सीएम विष्णु की जोड़ी में होगा राज्य में तेजी से विकास : रायमुनी भगत

IMG 20240403 WA0005

जशपुर : छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिला में वाइस की गति तेज हो रही है,पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की जोड़ी से विकास कार्यों में तेजी आना शुरू भी हो गया है,उक्त कथन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटकेला, जुरगुम, कुरडेग, जुजगु ,पसिया और बम्बा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कही। ज्ञात हो कि तेजतर्रार विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मंगलवार को बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटकेला, जुरगुम, कुरडेग, जुजगु ,पसिया और बम्बा पहुंची। यहां विधायक श्रीमती भगत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के संबंध में सविस्तार बताया और कहा की देश में विकास कार्य करने वाले पीएम मोदी अब छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिला में भी विकास कार्यों को गति देने में लगे हैं। सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय और पीएम मोदी की जोड़ी विकास कार्यों में बयार लाने अपना पूरा ताकत झोंक रहे हैं। इस वक्त भाजपा ने राधेश्याम राठिया को लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी बनाया है,जिसको प्रचंड मतों से जीत दिला पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय का हाथ मजबूत करना है। इस कार्य में सभी का साथ और सहयोग का अपील करते हुवे जशपुर विधायक ने स्थानीय कार्यकर्ता का हौसला भी बढ़ाया।श्रीमती भगत ने कहा की सभी कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ की हड्डी है।कार्यकर्ताओं से ही पार्टी चलती है,यहां सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के आधार पर उचित सम्मान और जगह भी दिया जाता है।सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में पूरी ईमानदारी से काम करते हुवे भाजपा प्रत्यासी को जीताने अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष रामसलोने मिश्रा,मंडल महामंत्री पवन सिंह, हरीश अरिक, मंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन,महामंत्री शुभम जिंदल, हेमंत भगत, मृणाल पाठक, आई टी सेल जिला सह संयोजक विपिन यादव, विवेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनीष शर्मा, ग्राम के सरपंच, कोरवा समाज, नगेसिया समाज, महाकुल समाज, कुम्हार समाज, उरांव समाज, मुंडा समाज, रौतिया समाज के प्रतिनिधिमंडल सहित ग्रामवासी, पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

ढेकी चावल होता है ज्यादा स्वादिष्ट एवं फायदेमंद- भरत तुकाराम खिरारी

IMG 20240402 WA0049

*महाराष्ट्र के किसानों ने ढेकी चावल, मिल्लेट्स कोदो, कुटकी एवं रागी प्रसंस्करण सेंटर का किया अवलोकन* *डिहाइड्रेशन यूनिट, मंथन फ़ूड लैब, जिला संग्रहालय एवं जैविक खेती के ट्रेनिगं सेंटर में पहुंचकर विभिन्न प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग तकनीक का लिया प्रशिक्षण* जशपुर – महाराष्ट्र के जव्हार से आए कृषक ने आज जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर स्थित ढेकी चावल, मिल्लेट्स कोदो, कुटकी एवं रागी प्रसंस्करण सेंटर के साथ-साथ डिहाइड्रेशन यूनिट, मंथन फ़ूड लैब, जिला संग्रहालय एवं जैविक खेती के ट्रेनिगं सेंटर का अवलोकन किया। वैदिक वाटिका द्वारा विभिन्न प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग तकनीक पर प्रशिक्षण भी दिया गया। जय जंगल फार्मर्स प्रोडूसर कम्पनी की मास्टर ट्रेनर अनेश्वरी भगत ने अतिथि किसानों को बालाछापर में किए जा रहे ढेकी से देसी चावल एवं मोटे अनाज (मिल्लेट्स) प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया। ढेकी से देसी चावल एवं मोटे अनाज (मिल्लेट्स) प्रसंस्करण को देखकर कृषक काफी उत्साहित हुए।  आदिवासी किसान भरत तुकाराम खिरारी ने बताया कि उन्हें ये तो पता था की ढेकी चावल ज्यादा स्वादिस्ट होता है एवं ज्यादा फायदेमंद होता है पर जशपुर आकर उन्होंने पहली बार जाना की वैज्ञानक जांच के बाद इनमें सच में कई सो गुना ज्यादा पौष्टीकता होती है एवं इसका बहुत ज्यादा मांग बाजारों में है, वहीं महेश शंकर पवार ने कहा की हमारे यहाँ कोदो और कुटकी की पहले खेती होती थी पर कुटाई की सुविधा एवं साधन नहीं होने से उसका खेती कोई नहीं करता, यहाँ आकर पता चला की बहुत आसानी से इसका प्रसंकरण कर इसको बाजार में बेचा जा सकता है। सभी कृषक इसके बाद मंथन फ़ूड लैब गए। जहां पर एनआरएलएम के जिला प्रमुख विजय शरण प्रसाद ने विस्तार से चर्चा करके विभिन पैकेजिंग उपकरण के कार्यपद्धति को बताया एवं खाद्य प्रसंस्करण से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।

उत्कल ब्राह्मण परिषद ने इस मंदिर में मनाया होली मिलन उत्सव,हनुमान चालीसा का किया पाठ

IMG 20240331 WA0010

जशपुर – बीते शनिवार को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में उत्कल ब्राह्मण परिषद जशपुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के समस्त उत्कल ब्राह्मण परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के वरिष्ठ जनों द्बारा मन्त्रोचार के साथ जग्गनाथ महाप्रभु एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित समस्त सदस्यों द्बारा सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित  श्री नारायण नन्दे, श्री नरेश नन्दे एवं श्रीमती सविता मिश्रा ने समाजिक समरसता एवं एकता के सुदृढ़ीकरण हेतु अपने विचार व्यक्त किये साथ ही इस प्रकार के आयोजनों की निरन्तरता पर बल दिया। रंग पंचमी के अवसर पर  आयोजित  इस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार श्रीमती नेहा मिश्रा को दिया गया जबकि द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश श्रीजा एवं सन्तोषीनी मिश्रा को मिला।नॢत्य एवं गायन प्रतियोगिता में  आयुष्मान सतपती प्रथम द्वितीय माही एवं पूर्वी महापात्र तथा तृतीय स्थान श्रीमती सन्तोषीनी मिश्रा को प्राप्त हुआ। छोटे बच्चों का धार्मिक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया था, जिसमें साई महापात्र प्रथम माही महापात्र द्वितीय तथा आयुष्मान सतपती तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम का समापन सामुहिक भोज उपरांत सदस्यों द्बारा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के सामाजिक नियमों का पालन करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री नारायण नन्दे, प्रदीप मिश्रा, नरेश मिश्र द्वारिका मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अशोक दास सहित समस्त उत्कल ब्राह्मण बन्धुओं सराहनीय योगदान रहा। मंच का सफल संचालन श्री गिरेन्द्र मिश्रा द्बारा किया गया।दिनांक 30 मार्च दिन शनिवार को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में उत्कल ब्राह्मण परिषद जशपुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के समस्त उत्कल ब्राह्मण परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के वरिष्ठ जनों द्बारा मन्त्रोचार के साथ जग्गनाथ महाप्रभु एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित समस्त सदस्यों द्बारा सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित नारायण नन्दे,  नरेश नन्दे एवं श्रीमती सविता मिश्रा ने समाजिक समरसता एवं एकता के सुदृढ़ीकरण हेतु अपने विचार व्यक्त किये साथ ही इस प्रकार के आयोजनों की निरन्तरता पर बल दिया। रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार श्रीमती नेहा मिश्रा को दिया गया जबकि द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश श्रीजा एवं सन्तोषीनी मिश्रा को मिला।नॢत्य एवं गायन प्रतियोगिता में आयुष्मान सतपती प्रथम द्वितीय माही एवं पूर्वी महापात्र तथा तृतीय स्थान श्रीमती सन्तोषीनी मिश्रा को प्राप्त हुआ। छोटे बच्चों का धार्मिक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया था, जिसमें साई महापात्र प्रथम माही महापात्र द्वितीय तथा आयुष्मान सतपती तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम का समापन सामुहिक भोज उपरांत सदस्यों द्बारा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के सामाजिक नियमों का पालन करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नारायण नन्दे, प्रदीप मिश्रा, नरेश मिश्र द्वारिका मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अशोक दास सहित समस्त उत्कल ब्राह्मण बन्धुओं सराहनीय योगदान रहा। मंच का सफल संचालन गिरेन्द्र मिश्रा द्बारा किया गया।