21 को क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक सीएम डिस्ट्रिक्ट में,कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल बैठक की तैयारियों में जुटे

IMG 20241011 WA0018

  जशपुर, 11अक्टूबर 2024 / आगामी 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ‘सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ की बैठक आयोजित की जा रही है । बैठक में लगभग 80 सदस्य शामिल होने की संभावना है । जिले में तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अधिकारियों को बैठक की सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाहर से आने वाले मंत्रियों और सदस्यों के रूकने व्यवस्था,पार्किंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। लाइजनिंग अधिकारी बनाने के साथ ही रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पहली बार इतनी बड़ी सरगुजा प्राधिकरण की बैठक होने वाली। इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के क्षेत्र के विकास के साथ ही आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क पूल पुलिया ,पेय जल , अधोसंरचना आधुनिक तकनीक जैसे अन्य संसाधनों पर विशेष ध्यान दें रहे है। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए ‘सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ मील का पत्थर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि बैठक में प्राधिकरण के गठन पर चर्चा, प्राधिकरण का कार्य क्षेत्र, मद से स्वीकृत किए जाने वाले प्रमुख कार्य, वित्तीय वर्ष 2024–25 में प्राधिकरण के लिए बजट पर चर्चा, प्राधिकरण मद से वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी

दोस्तों की दग़ाबाजी से दो दिनों तक तालाब में डूबा रहा बालक, थाना प्रभारी सुनील सिंह ने गोताखोरों की मदद लेकर निकलवाई लाश

IMG 20240723 184952

जशपुर,11 अक्टूबर 2024: तालाब में नहाने गए एक 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित लकड़ा, पुत्र स्व. अनिल लकड़ा, निवासी मांझीटोला (गड़ाकटा) के रूप में हुई है। अमित अपने दोस्तों के साथ 9 अक्टूबर की शाम को तालाब में नहाने गया था, लेकिन जब वह डूब गया, तो उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इस घटना की जानकारी कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह को उड़ती खबरों के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पता चला कि अमित लकड़ा दो दिन से घर से गायब था। थाना प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मदद मांगकर गोताखोरों को बैगामुड़ा तालाब में उतारा। 10 अक्टूबर की शाम लगभग तीन घंटे के बाद अमित का शव गहरे पानी से बरामद किया गया।फिलहाल कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सूखा नशा : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के 5 तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा और कार बरामद

IMG 20241010 WA0040

जशपुर, 10 अक्टूबर 2024 – जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो ओडिशा के संबलपुर से इस गांजे को पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से होकर पंजाब की ओर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को नाकाबंदी और वाहनों की कड़ी जांच के निर्देश दिए गए। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बनडेगा से आ रही होंडा जैज कार को रोका, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली और सीट के नीचे और डिक्की में छिपाकर रखा 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है: 1. कपिल कुमार (26), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 2. संदीप सिंह (27), निवासी रायपुरबेट, थाना कुमकला, जिला लुधियाना, पंजाब 3. राजेश कुमार (21), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 4. कीरती देवी (24), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 5. तान्या कुमार (19), निवासी गोविंदगढ़, थाना गोविंदगढ़, जिला लुधियाना, पंजाब   पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे। महिलाओं का इस्तेमाल तस्करी के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि आमतौर पर पुलिस महिलाओं पर शक नहीं करती। यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्करी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इन आरोपियों के संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से तो नहीं हैं। जशपुर पुलिस की सतर्कता ने रोकी बड़ी तस्करी यह पुलिस की सतर्कता और चुस्ती का परिणाम है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी को बीच में ही रोका जा सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगी है, बल्कि इससे जुड़े बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से आगे की पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच गहनता से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “हमारी कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी रहेगी। तस्करी करने वाले चाहे जिस भी तरीके का इस्तेमाल करें, जशपुर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। जनता से अपील है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि हो रही है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।” यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

ब्रेकिंग न्यूज़: मॉर्निंग वॉक कर रहे 6 बच्चों को पिकअप वाहन ने रौंदा,2 की हालत गम्भीर

IMG 20241007 110506

सावधान ! आप सड़क किनारे वॉक करते हैं तो यह खबर आपके लिए है,, जांजगीर-चांपा 07 अक्टूबर 2024 : पामगढ़ के कुटराबोर्ड में आज सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पिकअप वाहन ने 6 बच्चों को रौंद दिया। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद, बच्चों को तुरंत पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया है, और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सभी घायल बच्चे पामगढ़ के कुटराबोर्ड क्षेत्र के निवासी हैं। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।  

नवा रायपुर: मुख्यमंत्री ने जननी माँ जसमनी का आशीर्वाद लेकर अर्धांगनी के साथ किया गृहप्रवेश

IMG 20241005 WA0058

रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी अर्धांगनी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।इस दौरान श्री साय के भाईबन्धु और बेटे-बेटी भी साथ रहे। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

नक्सलियों की जनअदालत: पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर दो युवकों की निर्मम हत्या,परिजन शवों को घर ले गए

IMG 20241005 162131

नक्सली अपने मोर्चे पर बुरी तरह घिरते हुए लगातार एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं।जिससे वे बौखलाहट में दहशत बनाये रखने के लिए जनअदालत लगाकर हत्याएं कर रहे हैं। बीजापुर,05अक्टूबर2024: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी क्रूरता का प्रदर्शन करते हुए जनअदालत में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी। गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार इलाके में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने इन दोनों युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उनकी जान ले ली। मृतकों की पहचान कामेश्वर कुरसम (उर्फ मोटू कुरसम), उम्र 25 वर्ष, और अर्जुन पुनेम, उम्र 24 वर्ष, के रूप में की गई है, जो सावनार पटेलपारा के निवासी थे। घटना की जानकारी: सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले नक्सली करीब 20 से 25 ग्रामीणों को अगवा कर जंगल ले गए थे। वहां पर जनअदालत का आयोजन किया गया, जहां सभी ग्रामीणों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और कुछ ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि, पिटाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन कामेश्वर और अर्जुन को पुलिस के मुखबिर होने के आरोप में जनअदालत में मौत की सजा दी गई। इन युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, लेकिन घटना की रिपोर्ट लिखे जाने तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना ने एक बार फिर से क्षेत्र में नक्सलियों के दहशत को उजागर कर दिया है। जनअदालत नक्सलियों का एक पुराना तरीका है, जिसमें वे ग्रामीणों को अपने फैसले सुनाते हैं और कई बार बिना किसी सुनवाई के उन्हें मौत की सजा तक दे देते हैं।  

बड़ी खबर : नक्सल मोर्चे पर विष्णु सरकार जीत की ओर, नारायणपुर एनकाउंटर में 31 नक्सलियों की डेडबॉडी मिली,40 पार जा सकता है आंकड़ा, एक जवान जख्मी

IMG 20241004 WA0025

रायपुर/नारायणपुर,05 सितंबर2024/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र थुलथुली/नेदुर में हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है, और सुरक्षा बलों को और भी नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब इंटेलिजेंस को अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सली कमांडर कमलेश की मौजूदगी की जानकारी मिली। करीब 250 जवानों की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया और लगभग 70 नक्सलियों के साथ सीधी मुठभेड़ हुई। जवानों ने सटीक रणनीति के साथ नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया, जिससे बड़ी सफलता हाथ लगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऑपरेशन को सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक और बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा, “पिछले 9 महीनों में नक्सलियों के खिलाफ मिली यह सबसे बड़ी सफलता है। हमारी डबल इंजन सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन अंजाम दिए, जिसमें सैकड़ों नक्सली या तो मारे गए हैं या गिरफ्तार किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और विकास की राह पर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर एनकाउंटर पर कहा, “जवानों के साहस और अदम्य हौसले को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पूरी शक्ति और संसाधन लगा रहे हैं।” इस मुठभेड़ से पहले भी सरकार ने विभिन्न ऑपरेशनों के माध्यम से नक्सलियों के खिलाफ कई अहम जीत दर्ज की है। पिछले 9 महीनों में दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिससे नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र को कमजोर किया गया है।  

प्राचार्य का ट्रांसफर रद्द कराने छात्र संघ सड़क पर उतरा,सुबह 8 बजे से सड़क पर हैं छात्र-छात्राएं,पुलिस मौके पर

IMG 20241005 WA0002

जशपुर/कोतबा 05 अक्टूबर 2024– बड़ी खबर कोतबा-लवाकेरा स्टेट हाइवे से आई है,जहां स्वामी आत्मानन्द विशिष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र संघ प्रिंसिपल फिलमोन एक्का के ट्रांसफर आर्डर आने की खबर से आक्रोशित होकर सड़क पर है। सुबह करीब 8 बजे छात्र – संघ के आह्वान पर कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के सभी स्टूडेंट्स प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द कराने की मांग को लेकर नारे लगा रहे हैं।हाथों में तख्तियां लेकर शनिवार की सुबह की क्लास छोड़कर स्कूल ड्रेस में ही सड़क किनारे नारेबाजी कर रहे हैं।मौके पर कोतबा पुकिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह दल-बल के साथ मौजूद हैं।

सिरफोड़वा कांड 3 : हेडमास्टर स्कूल से बाहर,मैडम स्कूल के अंदर, दो बच्चों में मारपीट, एक का सिर फूटा,लोगों में शिक्षकों के खिलाफ गुस्सा

IMG 20241005 080946

जशपुर/कुनकुरी – स्वामी आत्मानन्द में सिरफोड़वा कांड 2 के बाद अब एक ग्रामीण प्राथमिक शाला में सिरफोड़वा कांड हो गया है।घटना शुक्रवार 4 अक्टूबर की है।घायल बच्चे के सिर में टांके लगे हैं।इस घटना में गांव में लोगों का गुस्सा हेडमास्टर और टीचर के खिलाफ भड़का हुआ है। दरअसल, कुनकुरी विकासखंड के ढोढ़ीडांड ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला नवाटोली में खेल छुट्टी के दौरान यह घटना हुई है।स्कूल में पढ़नेवाले छात्रों ने बताया कि सभी बच्चे खेल रहे थे।उसी समय कक्षा 5 वीं के छात्र और कक्षा 4 थी के छात्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।4 ने 5  को एक थप्पड़ मारा तो 5 चप्पल से 4 को मारा और भागने लगा,4 ने पत्थर से फेंककर मारा तो 5 के सिर में गड्ढा हो गया खून निकला।इस समय स्कूल में एक शिक्षिका कविता सिदार थी।हेडमास्टर मनोज गुप्ता 12 बजे के बाद भाग गया था।टीचर को जब छात्रों ने घटना की जानकारी दी तो वह बाहर आकर 4 को एक थप्पड़ मारी और घायल छात्र को अपनी स्कूटी में बिठाकर अस्पताल के गई। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर ढोढ़ीडांड सरपँच श्रीमती कलिस्ता ने बताया कि ‘मुझे अभी तक स्कूल के हेडमास्टर ने नहीं बताया है।जाकर देखती हूँ।वैसे हेडमास्टर मनोज गुप्ता स्कूल से ज्यादा अपने निजी धंधे में ज्यादा ध्यान देता है।उसकी बहुत शिकायत है।दो अक्टूबर को विशेष ग्रामसभा में इसको हटाने के लिए चर्चा भी हुई है।’ वहीं ग्रमीणों ने बताया कि घटना के बाद टीचर कविता सिदार घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल कुनकुरी ले गई जहां हेडमास्टर मनोज गुप्ता पहुंचा और हल्का मरहम-पट्टी कराकर बच्चे को घर भेज दिया।उसके सिर में गड्ढा ज्यादा होने से खून रिस रहा था।परिजन बच्चे को कुनकुरी के निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसे टांका लगाया गया।हालांकि इन सब का खर्च टीचर कविता सिदार ने उठाया। बहरहाल,कुनकुरी विकासखंड में डेढ़ महीने के अंदर ऐसी तीन घटनाओं से साफ है सरकारी स्कूलों के जिम्मेदार शिक्षक,प्रशासकों पर शासन-प्रशासन का नियंत्रण मजबूत नहीं है।देखना यह होगा कि इस घटना पर जिला प्रशासन का क्या एक्शन होता है?

मोदी के चलते भाजपा से जुड़े सिरजीयुस ने क्यों की भाजपा विधायक रायमुनी की गिरफ्तारी की मांग? सीएम की विधानसभा से उठी नाराजगी,,,देखें वीडियो

IMG 20241003 175704

जशपुर/कुनकुरी,03 अक्टूबर2024  – भाजपा विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत के बिगड़े बोल ने भाजपा समर्थित ईसाई आदिवासियों को नाराज कर दिया है।यह बात आज ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले बनाई गई मानव श्रृंखला को कवर करने के दौरान सामने आई। यहां आपको बता दें कि 2023 के चुनाव में यूडी मिंज जो 2018 में कांग्रेस विधायक बने थे,25 हजार के बड़े अंतर से हार गए।जीते विष्णुदेव साय जो मुख्यमंत्री हैं।हार का अंतर काफी ज्यादा होने की वजह ईसाई मतदाताओं का भाजपा की ओर जाना बताया गया।हालांकि ईसाई परम्परागत रूप से कांग्रेस के वोट बैंक है लेकिन लुंड्रा में प्रबोध मिंज को भाजपा की टिकट देने, 2013 में कांग्रेस की टिकट से हारे अब्राहम तिर्की का भाजपा प्रवेश करने के अलावा सिटिंग एमएलए से स्थानीय ईसाई नेताओं की दूरी हार के कारण बने।इधर मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय की सरल,सहृदय,मिलनसार और मिशन स्कूल लोयोला में पढ़ाई करने से ईसाई समाज का झुकाव लगातार उनकी ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली दबंग विधायक रायमुनी भगत के द्वारा बीते माह सितंबर में पवित्र धार्मिक ग्रन्थ बाइबिल और ईसाई धर्म के आराध्य ईसा मसीह पर की गई टिप्पणी ने मोदी का नारा ‘सबका साथ,सबका विश्वास,सबका विकास’ को कमजोर किया है।जिसका असर रायमुनी भगत को कितना पड़ेगा यह अलग बात है लेकिन सिटिंग सीएम विष्णुदेव साय की बढ़त में फर्क जरूर पड़ सकता है। नीचे जो वीडियो आप देखने जा रहे हैं उसे देखने के बाद कमेंट जरूर करें,,,