*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारकर जनसेवा का दिया अद्वितीय उदाहरण*

IMG 20240917 WA0036

रायपुर, 17 सितम्बर 2024:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में अपने प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन का एक भावुक और अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हितग्राहियों के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह कार्य मानवीय संदेश दिया है, जो जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच विश्वास और सेवा का प्रतीक बन गया है।

*DIG यातायात संजय शर्मा ने किया ब्लैक स्पॉट पतराटोली एन.एच. 43 का आकस्मिक निरीक्षण: सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम*

IMG 20240917 WA0032

जशपुर, 17 सितंबर 2024 – जिले के सर्वाधिक दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र पतराटोली एन.एच. 43 (थाना दुलदुला) के ब्लैक स्पॉट का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर ने किया। उनके साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारी भी उपस्थित रहे। पिछले आंकड़े और निरीक्षण का उद्देश्य: उक्त ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2020 से 2023 (31 मई तक) के बीच कुल 15 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 16 लोग घायल हुए। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा पूर्व में भी निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद कई सुधारात्मक उपाय लागू किए गए। आज का निरीक्षण इन सुधार कार्यों की समीक्षा और अतिरिक्त सुधार की संभावनाओं का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। अब तक किए गए सुधारात्मक कार्य: पतराटोली चौक के दोनों ओर बस स्टॉप के लिए मार्किंग की गई। यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई गई। चौक के पास स्थित अनूप गुप्ता की मोबाइल दुकान के सामने बैरिकेड्स लगाए गए। पतराटोली चौक से दुलदुला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे फल की दुकानें हटाई गईं। क्रॉस बैरियर और बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गईं। वाहन गति नियंत्रण के लिए सहायक मार्ग में जिक-जैक स्टॉपर्स लगाए गए। ग्राम सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया। श्री शर्मा और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कुछ और खामियों की पहचान की और सुधार के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए: सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले “सड़क सुरक्षा मितान” और ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए।ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाए जाएं।गति नियंत्रण के लिए रम्बलर स्ट्रिप्स और ट्रैफिक कैलमिंग सूचक बोर्ड लगाए जाएं।ई-चालान प्रणाली के तहत कैमरे लगाए जाएं।नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर चालानी कार्रवाई की जाए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में एएलएस सिस्टम से लैस एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए।हेलमेट के उपयोग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए।स्पीड रडार गन की सहायता से तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए।पतराटोली चौक से दुलदुला जाने वाले सहायक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। इस अवसर पर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी जशपुर; श्री अजय बंजारे, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग);  विजय निकुंज, जिला परिवहन अधिकारी; निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, थाना प्रभारी दुलदुला; उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, यातायात प्रभारी, जशपुर;  जगनारायण सिदार, सरपंच ग्राम पतराटोली, और ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा विभाग इन सुधारात्मक उपायों को जल्द ही अमल में लाने की योजना बना रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।  

सीएम विष्णुदेव साय की कुनकुरी में पानी को लेकर क्या है अर्धशतायु योजना? विष्णु का सुशासन जानकर लोगों में जागेगा नया विश्वास,,पढ़िए पूरी खबर

IMG 20240914 135444

जशपुर,17 सितंबर2024: कुनकुरी के लोगों को पेयजल की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नगर पंचायत कुनकुरी के लिए 48 करोड़ रुपये की जल आवर्द्धन योजना को मंजूरी दिलवाई है। यह योजना अमृत मिशन 2.0 के तहत आएगी, जिससे अगले 50 सालों तक कुनकुरी के निवासियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। योजना का विस्तार कुनकुरी नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस योजना के तहत फरसाकानी में ईब नदी के किनारे इंटकवेल, पम्पिंग स्टेशन, 3.50 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, और कुल 5713 मीटर रॉ वाटर पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 4010 मीटर क्लियर वाटर पाइपलाइन, 36,930 मीटर जल आपूर्ति पाइपलाइन और 940 किलोलीटर क्षमता का एक ओवरहेड टैंक भी बनाया जाएगा। क्या होंगे लाभ? नगर पंचायत का अनुमान है कि इस जल आवर्द्धन योजना के पूरा हो जाने पर कुनकुरी के लगभग 13,648 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में नगर के 15 वार्डों में 2,495 घर हैं, जिनमें से कई को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पाती है। गर्मियों में पानी की कमी से जूझने वाले कुनकुरी के निवासी टैंकरों पर निर्भर होते हैं, जिससे जल वितरण को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। निवासियों को मिलेगी राहत योजना के पूर्ण होने पर कुनकुरी में घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सीएमओ प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे न केवल मौजूदा जल संकट हल होगा, बल्कि भविष्य में कुनकुरीवासियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगले 50 सालों तक पानी की समस्या से मुक्ति अमृत मिशन के तहत स्वीकृत यह योजना कुनकुरी के लिए एक स्थायी समाधान साबित होगी, जिससे अगले 50 सालों तक पानी की किल्लत से निजात मिल सकेगी।  

*मोर आवास, मोर अधिकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को गृहप्रवेश पर दी शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें ‘भारत का भगवान विश्वकर्मा’ बताया

IMG 20240917 WA0004 1

  रायपुर, 17 सितम्बर 2024 – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ में हजारों लोगों का सपना आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत 8 लाख 46 हजार 932 ग्रामीण और 23 हजार 71 शहरी हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए घरों के लाभार्थियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की, उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, श्री दयाल दास बघेल और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री साय ने योजना की तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जारी इस महत्वाकांक्षी योजना को जनहित के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों का घर का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा से इस योजना की पहली किश्त जारी की है, जिससे हितग्राहियों का गृहप्रवेश समारोह भी संभव हुआ। विश्वकर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।” इस कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ के हजारों लाभार्थी अब अपने नए घरों में प्रवेश कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं।  

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री पर एसपी शशिमोहन सिंह करेंगे खुलासा,11 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस

IMG 20240915 WA0000

जशपुर,17 सितंबर 2024 – 12 सितंबर को कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह पुलिस सभागार में प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले को अपराधमुक्त करने का बीड़ा उठाकर पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह ने मवेशी तस्करी,नशे का नेक्सस तोड़ने का काम किया है।इसके साथ ही हत्या,बलात्कार,गुमशुदगी जैसे गम्भीर अपराधों में कामयाबी पाई है। 12 सितंबर को कुनकुरी थाना इलाके में स्टीट हाइवे के किनारे ‘अभी’ नामक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या ने सनसनी फैला दी थी।यह जशपुर पुलिस के बड़ी चुनौती थी।इस ब्लाइंड मर्डर को अपराधियो ने बड़े शातिराना अंदाज में अंजाम दिया था लेकिन पुलिस अधीक्षक शशिमोहन ने इसे सुलझा लिया है।कुछ देर बाद सबके सामने खुलासा होगा कि कातिल कौन?

*सीएम विष्णु देव साय की बड़ी पहल: झारखंड के लोगों को भी मिल रहा स्वास्थ्य सेवा लाभ* *छत्तीसगढ़ में इतने शिशुओं ने लिया जन्म*

IMG 20240916 185511

**जशपुर के स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: झारखंड की जनता को मिला सीधा लाभ** *लोदाम सीएचसी में पिछले 4 महीनों में 27 झारखंड निवासियों के सफल प्रसव* जशपुरनगर, 16 सितंबर 2024 – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की स्वास्थ्य सुधार की मंशा से जशपुर जिले में हो रहे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का फायदा न केवल छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है, बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड के निवासियों को भी इससे सीधा लाभ हो रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जो झारखंड सीमा के निकट है, वहां पर झारखंड के कई गांवों के लोग इलाज कराने आ रहे हैं। लोदाम सीएचसी की बेहतर सुविधाओं की वजह से झारखंड के मांझा टोली और आसपास के गांवों के लोग नियमित रूप से यहां पहुंच रहे हैं। बीते 4 महीनों में ही यहां 27 झारखंड निवासियों के सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराए गए हैं। इसके अलावा 10 से अधिक टाइफाइड मरीजों का इलाज भी यहां सफलतापूर्वक किया गया है। यह केंद्र एक्सरे, ब्लड टेस्ट, सामान्य प्रसव और आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी उपलब्ध कराता है, जिससे दूर-दराज के ग्रामीणों को बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है। अभी तक 18 एबीबीएस और 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा, नवीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना और अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों की खरीदी के साथ-साथ नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस दरियादिली और प्रयासों से न केवल जशपुर बल्कि झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है, बल्कि राज्य की सीमाओं से बाहर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत कर रही है।

*News Update**एसपी शशिमोहन सिंह की कुशल रणनीति, 72 घण्टे में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझी, ‘अभी’ की हुई पहचान, कुछ संदिग्ध हिरासत में – सूत्र*

Picsart 24 09 15 08 42 29 254

*जशपुर/कुनकुरी, 14 सितंबर 2024* – दो दिन पहले स्टेट हाइवे के किनारे मिली सिर कटी लाश की पहचान जशपुर जिले के बरजोर गांव के निवासी के रूप में हुई है। मृतक की पहचान अभिषेक लकड़ा, उम्र 25 वर्ष, के रूप में हुई है, जो होशंगाबाद में मजदूरी का काम करता था। ‘अभी’ अभिषेक की पहचान उसके गाँव के एक ड्राइवर ने *खबर जनपक्ष* में प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी के आधार पर टैटू देखकर शव को पहचाना। इस मामले में एएसआई ईश्वर वारले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मृतक के टैटू को डिकोड करते हुए यह निष्कर्ष निकाला कि “अभी” मृतक का पुकारू नाम हो सकता है। इसके बाद, पुलिस ने “अभी” से मिलते-जुलते नामों की जांच की, और आखिरकार, तीसरे दिन शव की तस्वीर मृतक के रिश्तेदारों को दिखाए जाने पर पहचान हो सकी। इसे भी दुःखद संयोग कहा जाय कि पुलिस के जवान विनोद तिर्की की माताजी का निधन हुआ और 14 सितंबर को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मृतक के गांव बरजोर से भी समाज के लोग पहुँचे थे।दुःख की इस घड़ी में भी कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबल विनोद तिर्की ने शोकसभा में मृतक की शिनाख्ती के लिए सभी को तस्वीर दिखाई।जहां एक वाहन चालक ने टैटू और खबर जनपक्ष की जानकारी देखकर बताया कि यह टैटू अभिषेक लकड़ा का है। बरजोर गांव से जो जानकारी निकलकर आई है उसके अनुसार  मृतक अभिषेक लकड़ा घटना के दिन अपने ससुराल केरसई गया हुआ था। परिवार का कहना है कि अभिषेक का अचानक इस तरह से गायब हो जाना और फिर उसकी ऐसी स्थिति में लाश मिलना उनके लिए गहरा सदमा है। पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों और संदिग्धों का पता लगाने के लिए अपनी जांच तेज़ कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान होते ही मामले की जांच में तेजी आई, और सूत्रों की मानें तो  कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में डीएसपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी सुनील सिंह की टीम इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। साइबर सेल और स्पेशल क्राइम डिटेक्ट टीम के सहयोग से मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हत्या के कारणों और संदिग्धों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने एसपी शशिमोहन कर रहे मॉनिटरिंग,दुबारा फॉरेंसिक टीम पहुंची

IMG 20240913 114822

Khabar Update जशपुर/कुनकुरी – श्रीनदी जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने विशेष टीम का गठन किया है।थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया में मृतक की तस्वीर व अन्य पहचान चिन्ह जारी करते हुए आम लोगों, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से शव की शिनाख्त करने/कराने की अपील की है। ज्ञात हो कि कल 12 सितंबर को स्टेट हाइवे 17 में सड़क से करीब 50 मीटर अंदर जंगली मशरूम उठाने गए एक ग्रामीण को लाश मिली जिसका सिर धड़ से अलग था।जिसकी सूचना खारिझारिया के जागरूक नागरिक गणेश बारीक को हुई।गणेश की सूचना पर पुलिस मौके ओर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वारदात वाली जगह पर एक रस्सी मिली है जिसमें खून के निशान हैं।वहीं शव के पास एक छोटा चाकू,एक जोड़ी हवाई चप्पल मिला है।सड़क से जंगल की ओर घसीटे जाने के निशान हैं।जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को अज्ञात हत्यारों ने पकड़कर जंगल के अंदर ले जाकर पहले रस्सी से गला घोंटा होगा और तेज धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया होगा। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सिर का अवलोकन करने पर मृतक के मूंछ और सिर के बाल दो-तीन दिन के अंदर कलर किये हुए लग रहे हैं।मृतक का धड़ पर गहरा नारंगी रंग का स्पोर्ट्स बनियान पहना मिला है जिसमें COOL लिखा हुआ है। OO चश्मे के आकार में है।वहीं मृतक के दाहिने हाथ में टैटू गुदा हुआ है जिसमें कलाई पर aBHi लिखा हुआ है।मृतक का काले रंग का स्पोर्ट्स लोअर भी पड़ा मिला है। फिलहाल,वारदात की जांच में डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक की टीम लगी हुई है।वहीं अभी तक मृतक की शिनाख्ती नहीं हुई है।पुलिस ने आसपास के जिलों समेत पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों में इसकी जानकारी देते हुए फोटो शेयर किया है।

*कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस: दूसरा दिन : मुख्यमंत्री आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

IMG 20240912 WA0039 1

रायपुर, 13 सितम्बर 2024/    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। हम आपको बता दें कि कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के पहले दिन सीएम श्री साय ने कलेक्ट्रेट के सभी विभागों की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान सीएम के तेवर कई जिलों के कमजोर प्रदर्शन पर तल्ख़ रहे।आज लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम दिन भर समीक्षा करने जा रहे हैं।देखना होगा कि प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी आंदोलनों ,प्रदर्शनों से निपटने व शांति कायम रखने के लिए क्या निर्देश देंगे। बीते दिनों मुख्यमंत्री के गृहजिले जशपुर में दीपू बगीचा सरना विवाद को लेकर सरना आदिवासियों ने बड़ी जनाक्रोश रैली करने वाले थे,जिसे कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बड़ी कुशलता के साथ शहर के बाहर एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जनसभा में बदल दिया।वहीं एसपी शशिमोहन सिंह ने पूरे शहर को छावनी में तब्दील करते हुए एक भी प्रदर्शनकारी को शहर में घुसने नहीं दिया।तकरीबन 4 घण्टे चली सभा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करा दी गई।आज की समीक्षा में सम्भवतः कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इसे एक सफल उदाहरण के रूप में कांफ्रेंस में रखा जाएगा।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों की समीक्षा की,कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का आज पहला दिन, सीएम की दो टूक : सुशासन लाने के लिए तत्परता से काम करें अधिकारी*

IMG 20240912 WA0039 1

रायपुर, 12 सितंबर 2024– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कलेक्टर्स कांफ्रेंस में नगरीय प्रशासन, खाद्य, सहकारिता, सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सामान्य प्रशासन, और उच्च शिक्षा विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय और निर्देश दिए गए, जिनका उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास और सुशासन को मजबूत करना है। नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन के तहत जनसमस्या निवारण पखवाड़े में प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टरों की सराहना की और कहा कि गरीब परिवारों को आवास दिलाना सरकार का अहम लक्ष्य है। साथ ही, अमृत मिशन 2.0 योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बने और ग्रामीणों को सुगमता से राशन मिले। सहकारिता विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने गोदाम निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने का आदेश दिया। साथ ही, पैक्स में माइक्रो एटीएम और कंप्यूटरीकरण का काम शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। सुशासन और सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने भूमिहीन परिवारों को जाति प्रमाण पत्र मिलने में होने वाली परेशानी को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जरूरतमंदों को 15 दिनों के भीतर स्वेच्छानुदान की राशि स्वीकृत करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि “भूमिहीनों की पीड़ा मेरा व्यक्तिगत अनुभव है।हमें उनकी परेशानियों को समझना होगा और दूर करना होगा।” उच्च शिक्षा पर जोर मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।