सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट यूडी मिंज के लिए पड़ रहा भारी,आज शाम होगा पुतला दहन,गर्माती सियासत के बीच फोर्स तैनात

IMG 20250427 204953

कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025 — छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता यूडी मिंज के एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। पोस्ट में मिंज ने दावा किया कि “भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध में हार जाएगा क्योंकि चीन पाकिस्तान का समर्थन करेगा”। इस बयान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और आज शाम 5 बजे कुनकुरी शहर में यूडी मिंज का पुतला दहन करने की घोषणा की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मिंज का यह बयान न केवल राष्ट्रविरोधी है, बल्कि यह सेना और देश की सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने वाला भी है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मिंज का पुतला जलाने का निर्णय लिया है। इस विवाद के बीच, यूडी मिंज ने प्रिंट मीडिया से बातचीत की है, लेकिन उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दूरी बनाए रखी है, जिससे उनकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मिंज का यह रुख आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर तब जब भाजपा ने हाल ही में कुनकुरी सीट पर मिंज को हराकर अपनी पकड़ मजबूत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मिंज के बयान की निंदा की है और कहा है कि ऐसे बयान देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। हालांकि इस विवादित पोस्ट पर बवाल मचने के तुरंत बाद यूडी मिंज ने एक और पोस्ट डालकर माफी मांगी है। बहरहाल,इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां राष्ट्रवाद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती सामने आई है।    

कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज के फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल,यूडी मिंज पर राजद्रोह के तहत मामला दर्ज हो- गौरीशंकर श्रीवास

IMG 20250427 WA0034

रायपुर/कुनकुरी,27 अप्रैल 2025 – कांग्रेस लीडर पूर्व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने फेसबुक पोस्ट में बेसरण (पहलगाम) आतंकवादी हमले को लेकर बयान दिया जो पूरे प्रदेश में विवादित हो गया है।मिंज ने भारत को पाकिस्तान पर हमला करने पर हार जाने की बात कही है हालांकि एक पोस्ट में मोबाइल हैक हो जाने की जानकारी देते हुए फेसबुक पोस्ट के जरिये अपना पक्ष रखा है। वहीं,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पहलगाम में हुए सैलानियों पर हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित है ऐसे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भारत -पाक युद्ध में देश की हार तय करते हुए कायरता पूर्ण पोस्ट शेयर किया है जो कि कांग्रेस पार्टी के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है और ये पहला मौका नहीं है इसके पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगकर देश को राष्ट्रीय पटल पर अपमानित करने का काम कांग्रेसी नेताओ ने किया था जिसे राष्ट्र नहीं भुला है! पहलगाम टेरर अटैक में छत्तीसगढ़ ने दिनेश मिरानिया के रूप में अपना लाल खोया है जिसे लेकर प्रदेश में जनता की सेना की तरफ़ टकटकी लगाकर देख रही इस गमगीन स्थिति में युद्ध के पूर्व परिणाम अपने देश के ख़िलाफ़ देने वाला एक गद्दार ही हो सकता है अतः पूर्व विधायक मिंज के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाए। इधर गौरी शंकर श्रीवास के ट्वीट करने के बाद पोस्ट तेज़ी से वायरल होने लगा जिसके बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज ने आज शाम फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था जिसके चलते उनके अकाउंट से किसी ने पोस्ट कर दिया। लेकिन गौर करने वाली बार ये है कि श्री मिंज का ये विवादित पोस्ट एक दिन पुराना है जिस पर विवाद की स्थित निर्मित होने के बाद उन्होंने हैक होने का सहारा लिया है। देखें वह पोस्ट –   

क्राइम किलर SSP शशिमोहन ने किया केमिकल अटैक का खुलासा, व्यापारी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

IMG 20250416 WA0011

जशपुर,16 अप्रैल 2025 ➡️ आरोपी चंकी गुप्ता गिरफ्तार ➡️ व्यापारी अमन अग्रवाल पर किया था जानलेवा हमला ➡️ बाइक और केमिकल डब्बा जब्त ➡️ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज पत्थलगांव में व्यापारी अमन अग्रवाल पर हुए सनसनीखेज केमिकल हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जशपुर पुलिस ने आरोपी चंकी गुप्ता (32), निवासी कापू, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हमला ऐसे दिया गया था अंजाम 5 अप्रैल की रात 9:30 बजे अमन अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन पर मिट्टी तेल जैसी गंध वाला ज्वलनशील केमिकल फेंका और जलती हुई तिल्ली से आग लगाने की कोशिश की। सौभाग्य से अमन बाल-बाल बच गए। ऐसे खुला मामला पहले कोई ठोस सुराग न मिलने पर पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगा तो पीड़ित और आरोपी के बीच पुराने विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच की दिशा बदली गई। आख़िरकार, मुखबिर की सूचना और पुलिस की तकनीकी टीम की मदद से 14 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चंकी ने बताया कि फरवरी में हुए दुकान के लेन-देन विवाद से वह नाराज़ था, और बदले की भावना से उसने यह हमला किया। पुलिस ने की ये जब्ती घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकल (CG14MM 8554) और केमिकल से भरा डब्बा जब्त कर लिया गया है। कड़ी पूछताछ और टीम वर्क से सफलता जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने वारदात को बहुत सफाई से अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस टीम की सटीक योजना, टेक्निकल एनालिसिस और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से केस का खुलासा हो गया। जांच में इनकी रही अहम भूमिका: निरीक्षक विनीत पांडे,उप निरीक्षक अर्जुन यादव,आरक्षक पदुम वर्मा, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, सलीम कुजूर जशपुर पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि अपराध चाहे जितना भी संगीन हो, बचना मुमकिन नहीं।  

धर्मांतरण के दबाव के मामले में विंसी जोसफ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

IMG 20250402 18402866

कुनकुरी, जशपुर 11 अपैल 2025 माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी ने शुक्रवार को धर्मांतरण के दबाव के मामले में आरोपी हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या विंसी जोसफ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विंसी जोसफ पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही कॉलेज की एक गैर-ईसाई छात्रा पर नन बनने के लिए धर्म बदलने का दबाव बनाया। छात्रा की शिकायत पर यह मामला प्रकाश में आया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता के अनुसार, विंसी जोसफ ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की और ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कई सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

बिग अपडेट: हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की प्राचार्या पर धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज

IMG 20250402 18402866

हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की प्राचार्या पर धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज जशपुर, 6 अप्रैल 2025 – जिले के प्रसिद्ध हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की प्राचार्या के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 351(2) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस बात की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज की एक छात्रा ने थाना कुनकुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्राचार्या द्वारा उसे ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर छात्रा को हॉस्टल से निकालने, परीक्षा में शामिल न होने देने, और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी गईं। शिकायत में कहा गया है कि जब छात्रा ने धर्म परिवर्तन से इंकार किया, तो उसे झूठे आरोपों में फंसाकर हॉस्टल से निकालने की साजिश रची गई। परीक्षा में शामिल होने से रोका गया और प्रशिक्षण के दौरान भी उपेक्षा का व्यवहार किया गया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार मानसिक दबाव डालने के बाद भी जब वह धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुई, तो कॉलेज प्रबंधन ने उसे फेल करने तक की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्रा को इस तरह की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण जशपुर जिले में धार्मिक स्वतंत्रता और शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे कथित धार्मिक हस्तक्षेप को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में इस मामले को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

धर्मांतरण : हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल का आया बयान,छात्रा के बारे में बताई बात,,,

IMG 20250403 21163819

जशपुर ,03 अप्रैल 2025 – हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की एक छात्रा द्वारा प्रिंसिपल विंसी जोसफ पर जबरन धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया है।जिसपर आज शाम 5 बजे प्रिंसिपल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए आरोप को बेबुनियाद बताया है। प्राचार्य ने बताया कि वह 2012 से प्रिंसिपल है और नर्सिंग की ट्रेनिंग करा रही है।जिस छात्रा ने धर्मांतरण का आरोप लगाया है,वह कक्षा में नहीं आती और न ही अस्पताल में अपनी ड्यूटी कर रही है। दो दिन पहले वह छात्रा आई थी तो उसे कहा कि अपना पढाई पूरा कीजिये,ड्यूटी पूरा कीजिए,अपना नर्सिंग का पढाई पूरा कीजिये और आगे जाइये। प्रिंसिपल विंसी ने यह भी कहा कि हम धर्मांतरण नहीं करते हैं।हमारे नर्सिंग कालेज और जीएनएम में 312 स्टूडेंट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं।जिसमें लगभग 40 स्टूडेंट गैर ईसाई हैं।यह अल्पसंख्यक संस्था है।मैंने या मेरे किसी भी सिस्टर ने किसी को भी कन्वर्ट करने का काम नहीं किया है।जो स्टूडेंट हैं उन्हें चर्च जाने से मना नहीं किया है।जिसको जाना है जा सकता है। वहीं छात्रा ने और छात्रा की माँ ने बताया कि सिस्टर विंसी बेटी को सिस्टर लाइन में भेजना चाहती थी और उस लाइन में जाने के लिए ईसाई धर्म अपनाना पड़ता जो छात्रा और उसके माता-पिता को स्वीकार नहीं था।छात्रा ने आज मीडिया को बताया कि सिस्टर की धर्मपरिवर्तन करने की बात नहीं मानी तो वह मुझे बहुत परेशान की।यह बात अन्य छात्रा के अलावा माँ को भी बताई थी। छात्रा की माँ ने कहा कि सिस्टर ने मुझे कभी नहीं कहा कि धर्मपरिवर्तन कर लो लेकिन छोटी-छोटी बात पर हमें बुलाकर बेटी के बारे में खूब उल्टा सीधा बोलती है। बेटी को मैं हमेशा कहती रहती हूँ कि  हम हिन्दू धर्म से हैं तो सिस्टर बनने क्यों ईसाई धर्म में जाएँ,शादी नहीं करना चाहती है तो हमारे धर्म में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी में जाकर सेवा करेगी। बहरहाल,धर्मांतरण के मामले में दोनों पक्ष अब आमने-सामने हो गए हैं।नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल छात्रा के आरोपों को खारिज कर रही है वहीं इसे छात्रा धर्म नहीं बदलने की सजा बता रही है। बता दें कि कलेक्टर,एसएसपी जशपुर को छात्रा ने 2 अप्रैल को शिकायत दी है।जिसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने की दशा में हिन्दू संगठन भी एक्शन के मूड में है।ऐसी सुगबुगाहट आज शाम से मिल रही है।

हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी में धर्म परिवर्तन का दबाव, छात्रा का आरोप – जिला प्रशासन से की शिकायत,विहिप ने दी चेतावनी

IMG 20250402 18402866

जशपुर,02 अप्रैल 2025 – बड़ी खबर कुनकुरी से सामने आई है जहाँ हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की एक छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसेफ द्वारा उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर मानसिक प्रताड़ना दी गई। कलेक्टर जशपुर को छात्रा ने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि वह कॉलेज में  नर्सिंग कोर्स के अंतिम वर्ष की छात्रा है और उसे फर्स्ट ईयर में दाखिले के लगभग 3 महीने बाद से ही सिस्टर विंसी द्वारा धर्म परिवर्तन कर नन बनने के लिए बार-बार दबाव डाला गया। जब उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो प्रबंधन ने उसके साथ भेदभाव करना शुरू कर दिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि 01 अप्रैल 2024 को उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया और कॉलेज परिसर में प्रवेश से भी रोका गया। इसके बाद उसे पढ़ाई और वार्षिक परीक्षा से वंचित करने की कोशिश की गई। जब उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब जाकर उसे परीक्षा में बैठने दिया गया, लेकिन प्रबंधन ने उसे प्रैक्टिकल परीक्षा से बाहर रखने की कोशिश की।सिस्टर विंसी छात्रा का शैक्षणिक जीवन खराब कर रही है। छात्रा ने इस उत्पीड़न के खिलाफ जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने एएसपी शशिमोहन सिंह को भी शिकायत की एक कॉपी सौंपी है। छात्रा ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी। इस शिकायत के बारे में जैसे ही हिन्दू संगठन विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख करनैल सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने इस विषय को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।करनैल सिंह ने कहा कि ” शिक्षा और सेवा को धर्मान्तरण का हथियार बनाने वाली मिशनरी संस्था में एक गरीब हिन्दू लड़की को नन बनाने के लिए उसे धर्मपरिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने से सर्व हिन्दू समाज आहत है।यदि कलेक्टर ,एसपी इस विषय पर तत्काल कार्रवाई कर दोषी संस्था को बंद करते हुए धर्मांतरण करने के लिए छात्रा को फेल करने तक कि साजिश रचनेवाली संस्था प्रमुख को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो हमें मजबूरन सड़क पर उतरना होगा।” इस मामले में ख़बर ज़नपक्ष हॉलीक्रॉस नर्सिंग कालेज प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश कर रहा है ,जैसे ही उनका पक्ष सामने आता है,पाठकों तक तत्काल पहुंचाया जाएगा।

LIVE: मयाली जलाशय में बड़ा हादसा टला, SDRF जवानों ने 6 लोगों की जान बचाई

IMG 20250326 WA0056

जशपुर, 26मार्च 2025 – मयाली जलाशय से बड़ी खबर   कुनकुरी के मयाली जलाशय में आज बुधवार  उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोपहर दो बजकर पचास मिनट पर छह लोगों से भरी एक मोटर बोट अचानक पलट गई। लेकिन SDRF के जवानों की बहादुरी और तत्परता ने बड़ा हादसा होने से रोक लिया। चंद सेकंड में ही जवानों ने बोट तक पहुंचकर सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खास बात यह है कि बोट में सवार दो लड़कियों को तैरना नहीं आता था, लेकिन उन्होंने समय रहते लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। कैसे हुआ हादसा? यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई।दरअसल,25 मार्च को वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम के लिए एक पुरानी बोट खमगड़ा जलाशय से लाई गई थी।जिसे आज मयाली डेम में चलाई जा रही थी। जब बोट जलाशय में आगे बढ़ रही थी, तभी उसमें सवार एक युवक सेल्फी लेने के लिए अचानक झुका। इससे बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद सेल्फी लेने वाला युवक मौके से भाग निकला। उसे कोई पहचान भी नहीं पाया। SDRF जवानों ने दिखाई अद्भुत तेजी जैसे ही बोट पलटी, SDRF के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जलाशय में पहले से मौजूद जवानों ने तुरंत दूसरी बोट से पहुंचकर सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। नाव में सवार मोनिका केरकेट्टा ने बताया, “मुझे तैरना नहीं आता, लेकिन लाइफ जैकेट की वजह से मैं बच गई। अगर SDRF के जवान समय पर नहीं आते, तो हमारी जान को खतरा हो सकता था।” हादसे के बाद बोटिंग बंद वन प्रबंधन समिति खंडसा के अध्यक्ष चंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद मयाली जलाशय में बोटिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नगरसेना के कमांडेंट विजय किशोर ने बताया कि सभी सवारियों को लाइफ जैकेट पहनने की अनिवार्यता थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। LIVE अपडेट: ✅ SDRF जवानों की बहादुरी से 6 लोग सुरक्षित ✅ दो लड़कियों को तैरना नहीं आता था, लेकिन लाइफ जैकेट ने बचाई जान ✅ सेल्फी लेने वाला युवक मौके से भागा, पहचान अज्ञात ✅ हादसे के बाद मयाली जलाशय में बोटिंग पर रोक यह SDRF जवानों की सतर्कता और बहादुरी का ही नतीजा है कि आज छह लोगों की जान बच गई। लेकिन यह हादसा एक चेतावनी भी है कि सेल्फी के जुनून में लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है और सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की तैयारी में है।

पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण कथा में VVIP पास की डुप्लीकेसी का पर्दाफाश: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकान सील

IMG 20250324 WA0015

जशपुर(कुनकुरी), 24 मार्च 2025 – मयाली में आयोजित शिवमहापुराण कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे VVIP पास की डुप्लीकेसी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्ता नीड्स नामक दुकान पर छापा मारकर फर्जी पास बनाने के आरोप में व्यवसायी रितिक गुप्ता (40 वर्ष) को पकड़ा है। मौके से कलर फोटोकॉपी मशीन और दो नकली VVIP पास बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दुकान को तत्काल सील कर दिया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई सोमवार दोपहर प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली कि गुप्ता नीड्स के संचालक रितिक गुप्ता द्वारा शिवमहापुराण के VVIP पास की रंगीन फोटोकॉपी कर उसकी नकल तैयार की जा रही है। इस पर तहसीलदार प्रमोद पटेल, पुलिस अधिकारी ऋतुराज सिंह और थाना कुनकुरी से स.उ.नि. मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने दुकान पर दबिश दी, जहां आरोपी को मौके पर ही नकली पास की फोटोकॉपी करते पकड़ा गया। प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई,दुकान सील कार्रवाई के दौरान दुकान से दो फर्जी पास, कलर फोटोकॉपी प्रिंटर मशीन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त की गई। मामले को गंभीर मानते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिवमहापुराण कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शिवमहापुराण कार्यक्रम को लेकर VVIP पास जारी किए गए हैं, ताकि आयोजन स्थल पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बनी रहे। लेकिन नकली पास बनाए जाने की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच जारी, और भी खुलासे संभव फिलहाल प्रशासन और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह जांच भी की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें। मयाली में हो रहे शिवमहापुराण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क है। नकली पास बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव में करेंगे 21 से महाशिवपुराण कथा

IMG 20250309 194311

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन की भव्य तैयारी, 21 से 27 मार्च तक होगी कथा जशपुर, 9 मार्च 2025: सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर 21 मार्च से 27 मार्च तक विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव की गोद में महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य कथा को प्रसिद्ध शिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कल सोमवार को मयाली नेचर कैंप के पास सुबह 9:30 बजे भूमि पूजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा? मध्यप्रदेश के सीहोर निवासी पंडित प्रदीप मिश्रा देशभर में अपनी शिवमहिमा से जुड़े प्रवचनों के लिए विख्यात हैं। वे अपने सरल व प्रभावशाली कथन शैली से शिव महापुराण, शिव कृपा, और रुद्राक्ष महिमा पर प्रकाश डालते हैं। उनके प्रवचनों से हजारों लोग आस्था से जुड़ते हैं और शिव भक्ति का मार्ग अपनाते हैं। महाशिवपुराण कथा का विशेष महत्व मधेश्वर महादेव धाम में हो रही यह कथा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होने वाली है। शिव महापुराण के दिव्य प्रसंगों के साथ, शिव कृपा की महिमा को सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु जुटने वाले हैं। इस आयोजन के माध्यम से जशपुर जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को एक नई ऊंचाई मिलेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कथा में भाग लें और शिव कृपा का लाभ उठाएं।