बगीचा जनपद में भाजपा की रणनीतिक जीत, कांग्रेस की चाल ऐसे हुई फेल

IMG 20250304 WA0035

पर्यवेक्षक ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह की सूझबूझ से भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, गायत्री नागेश बनीं अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता बने उपाध्यक्ष जशपुर/बगीचा, 4 मार्च 2025 – भारतीय जनता पार्टी ने बगीचा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपनी रणनीतिक बढ़त साबित करते हुए परचम लहरा दिया। भाजपा की ओर से गायत्री नागेश ने अध्यक्ष और अरविंद गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला निर्दलीयों से था, क्योंकि कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था, जिससे वह अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाई। हालांकि, कांग्रेस की रणनीति भाजपा को नुकसान पहुंचाने की जरूर थी, लेकिन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व बगीचा पर्यवेक्षक  ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह की दूरदृष्टि और सूझबूझ ने  कांग्रेस की इस चाल को नाकाम कर दिया। इस रणनीति में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शामिल किया। कैसे फेल हुई कांग्रेस की रणनीति? पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम सिंह को आभास हो गया था कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट लोग उपाध्यक्ष पद पर खेल कर सकते हैं। इसे भांपते हुए उन्होंने भाजपा के दोनों दावेदारों भारत गुप्ता और अरविंद गुप्ता को गुप्त रूप से चुनाव लड़ने की छूट दी, जिससे किसी भी तरह के जोड़तोड़ की संभावना समाप्त हो गई और भाजपा को सीधा लाभ मिला। मतदान में भाजपा को मिली शानदार जीत *अध्यक्ष पद पर भाजपा की गायत्री नागेश को 14 मत मिले। *उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के अरविंद गुप्ता को 12 मत मिले। यह जीत शुद्ध रूप से भाजपा के विष्णु सरकार के सुशासन की जीत है,दोनों पदों पर हमारे प्रत्याशी जीतकर आये हैं। इस जीत का श्रेय स्थानीय नेताओं और जनपद सदस्यों को देता हूँ- ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह भाजपा कार्यालय में जश्न, जमकर मना विजय उत्सव जीत दर्ज करने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया, जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, महामंत्री पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी महराज, रीना बरला, राजकिशोर जायसवाल, सुमित्रा पैंकरा, पार्वती यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की रणनीतिक जीत, कांग्रेस हाशिए पर इस चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा संगठन की रणनीतिक पकड़ मजबूत है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और कमजोर संख्या बल के कारण वह मुकाबले से बाहर हो गई। वहीं, भाजपा ने एकजुटता और समझदारी से जीत हासिल कर अपने वर्चस्व को और मजबूत कर लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल,कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,लोगों में छाई खुशी

IMG 20250302 203027

जशपुर 3 मार्च 25/छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इस घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है। जशपुर नगर के व्यवसायी श्री सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनहितैषी नीतियों के तहत यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।  

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

IMG 20250302 203027

रायपुर, 2 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आबकारी नीति 2025-26 को मंजूरी,मदिराप्रेमियों को मिल सकती है सस्ती शराब! वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई है, जो पूर्ववर्ती वर्ष 2024-25 की भांति होगी। राज्य में 674 मदिरा दुकानों का संचालन जारी रहेगा, साथ ही आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें भी संचालित की जाएंगी। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर के अनुसार होगी, जबकि विदेशी मदिरा का थोक क्रय एवं वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत रहेगा, लेकिन विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) संशोधन विधेयक-2025 का अनुमोदन सरकारी परिसरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) संशोधन विधेयक-2025 के प्रारूप को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है। इससे सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सशक्त समिति का विघटन व्यवसाय करने में सुगमता लाने के लिए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में पीएफआईसी द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृत किया जा रहा है, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया में दोहराव हो रहा था। इस निर्णय से अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी आएगी। उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में नए सदस्य पद का सृजन छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ता मामलों की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक नए सदस्य पद का सृजन किया गया है। धान एवं चावल परिवहन दरों की स्वीकृति खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के समर्थन मूल्य योजना में धान एवं चावल परिवहन की दरों के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान की गई है। श्रम विधियों में संशोधन का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध विधेयक-2025 के माध्यम से कारखाना अधिनियम-1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 तथा ट्रेड यूनियन अधिनियम-1976 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम में संशोधन रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है, जिससे रजिस्ट्री कार्यालयों के संचालन में सुधार होगा। उप पंजीयक पदों की पूर्ति के लिए सेवा अवधि में छूट वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में उप पंजीयक के पदोन्नति श्रेणी के रिक्त 9 पदों की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की अर्हकारी सेवा में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिससे रजिस्ट्री कार्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित होगा। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 को प्रभावी बनाने के लिए संशोधन राज्य में 1 नवंबर 2024 से लागू औद्योगिक विकास नीति 2024-30 को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम-2002 में प्रस्तावित संशोधन के प्रारूप को मंजूरी दी गई है, जिससे उद्योगों को निवेश के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। आजीविका सृजन एवं ग्रामीण कल्याण के लिए एमओयू छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के मध्य आजीविका सृजन एवं ग्रामीण छत्तीसगढ़ के कल्याण हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) के लिए राज्य सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अधिकृत किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन निर्णयों से राज्य में प्रशासनिक सुधार, औद्योगिक विकास, उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कल्याण के क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद है।

कुनकुरी नगरपंचायत में नवजात शिशु की लाश,पुलिस मौके पर पहुंची

IMG 20250302 WA0008

जशपुर/कुनकुरी,02 मार्च 2025 – कुनकुरी शहर से बड़ी खबर आई है जिसमें एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।मौके पर भारी भीड़ लग गई है।सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है। समाजसेवी मुरारी गुप्ता ने ख़बर ज़नपक्ष को जानकारी दी कि घटनास्थल कुनकुरी नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में बेहराटोली में शिव मंदिर के पास चट्टान में है।ऐसा लगता है जैसे किसी ने लोकलाज के भय से अपने शिशु को जन्म देकर छोड़ दिया हो।जो भी हो घटना दुखदाई है और इसे देखकर मोहल्लेवासियों में नवजात को जन्म देने वाले अज्ञात माता-पिता की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।

क्राइम किलर IPS शशिमोहन सिंह का ‘ऑपरेशन आघात’ – जशपुर में डेढ़ करोड़ की अवैध शराब जब्त

IMG 20250224 14371316

पंजाब के जलंधर से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, बिहार CID करेगी जांच जशपुर,24 फरवरी 2024 -जशपुर जिले में नशे के खिलाफ क्राइम किलर IPS, एसएसपी शशिमोहन सिंह की अगुवाई में चल रहा ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार तस्करों के लिए काल बनता जा रहा है। इसी अभियान के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के जलंधर से बिहार ले जाई जा रही 700 पेटी अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक ज़ब्त किया गया है। इस तस्करी में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, और जब्त शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। बिहार में खपाने की थी साजिश, CID करेगी जांच जानकारी के मुताबिक, यह शराब बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब बिहार CID की टीम भी जशपुर पहुंचने वाली है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह अंतरराज्यीय तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क तो नहीं, जिसका जशपुर केवल एक ट्रांजिट पॉइंट था। कैसे हुआ खुलासा? पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़ा शराब तस्कर गिरोह पंजाब से बिहार के लिए खेप भेजने वाला है। इसी इनपुट पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जबरदस्त घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोका। जब तलाशी ली गई तो ट्रक में विदेशी शराब की 700 पेटियां भरी हुई थीं। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम सुराग दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ‘ऑपरेशन आघात’ बना तस्करों का काल! नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ चला रही है, जिसने अब तक कई तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस कार्रवाई से पूरे गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है, और पुलिस की पैनी नजर अब उन सरगनाओं पर है, जो पर्दे के पीछे से इस धंधे को चला रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार CID की जांच में कोई बड़ा नाम सामने आएगा? क्या इस नेटवर्क के और तार जुड़ेंगे? जशपुर पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं की नींद उड़ चुकी है.

जशपुर: पंचायत चुनाव में लापरवाही पर तीन शासकीय कर्मचारी निलंबित

IMG 20241208 WA0003

जशपुर: पंचायत चुनाव में लापरवाही पर तीन शासकीय कर्मचारी निलंबित जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान लापरवाही बरतने पर तीन शासकीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों के निलंबन आदेश जारी किए। पीठासीन अधिकारी नशे की हालत में पाए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में निर्वाचन सामग्री वितरण के दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात प्रधान पाठक श्री जुनास खलखो और व्याख्याता श्री गणेश कुमार मंडल नशे की हालत में पाए गए। चिकित्सकीय परीक्षण में उनके शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिससे वे ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं थे। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 70 दिनों तक ड्यूटी से गायब रहे पटवारी वहीं, तहसील फरसाबहार में पदस्थ पटवारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को मतदाता सूची की मॉर्ड कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन, वे बिना किसी पूर्व अनुमति के 2 दिसंबर 2024 से 10 फरवरी 2025 (कुल 70 दिन) तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसे निर्वाचन प्रक्रिया में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से निलंबन कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री जुनास खलखो और श्री गणेश कुमार मंडल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल तथा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गणतंत्र दिवस परेड में ‘पाईका नृत्य’ झांकी ने मारी बाजी, वोटिंग में हासिल किया पहला स्थान

FB IMG 1738304442215

नई दिल्ली,31 जनवरी 2025 – जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस परेड में ‘पाईका नृत्य’ झांकी ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। TRIBAL CINEMA OF INDIA (T.C.I.) ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार का आभार व्यक्त किया, जिसने झांकी प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया। झरना आर्ट्स के डायरेक्टर इनुस कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘मां शारदा संगीत शिक्षण संस्थान, रांची’ के निर्देशक अजय कुमार के मार्गदर्शन में इस प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया गया। T.C.I. के अध्यक्ष बीजू टोप्पो, उपाध्यक्ष तेजकुमार मुण्डू, राष्ट्रीय संयोजक निरंजन कुजूर एवं सेरल मुर्मू, राष्ट्रीय सह-संयोजक इनुस कुजूर एवं सुरेन्द्र कुजूर, सचिव नीरज समद – प्रिंसी लकड़ा, राष्ट्रीय समन्वयक दीपक बड़ा और कोषाध्यक्ष अविनाश बड़ा ने अजय कुमार और टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इनुस कुजूर ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा दिए गए स्लोगन के आधार पर गीत को उन्होंने तैयार किया, जिसे सुरेन्द्र कुजूर ने स्वर दिया और रांची के दी हैंड्स स्टूडियो के संगीतकार दीपक श्रेष्ठ ने संगीतबद्ध किया। झांकी के कलाकारों के चयन में झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के नवोदित कलाकारों को शामिल किया गया। दिल्ली में छह राउंड के अभ्यास सत्र और कड़े मुकाबले के बाद ‘पाईका नृत्य’ को गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम रूप से चुना गया। परेड में टीम ने झांकी के रूप में दूसरे नंबर पर प्रदर्शन किया और दर्शकों की जबरदस्त सराहना हासिल की। इनुस कुजूर ने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक भारत सरकार द्वारा झांकी प्रतियोगिता के लिए वोटिंग कराई गई, जिसमें ‘पाईका नृत्य’ को जनता का अपार समर्थन मिला और यह वोटिंग में प्रथम स्थान पर रहा। T.C.I. परिवार, कला जगत और संगठन के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर वोटिंग अपील की, जिसके परिणामस्वरूप ‘पाईका झांकी’ को विजेता घोषित किया गया। T.C.I. और झरना आर्ट्स ने देश-विदेश के सभी कला प्रेमियों, दर्शकों और वोटिंग करने वालों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।

कुनकुरी नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने विनयशील को बनाया उम्मीदवार, भूपेश बघेल ने साधा सीएम साय पर निशाना

IMG 20230819 202303 1

जशपुर, 29 जनवरी 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने विनयशील को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा कुनकुरी में हार के डर से “धमकी और दबाव” की राजनीति अपना रही है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस समर्थकों को धमका रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं को बरगलाने के लिए पैसे तक दिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री साय अपने ही गृहनगर में चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए “धमकी और चमकी” की रणनीति अपना रहे हैं। भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा: “मुख्यमंत्री @vishnudesai जी अपने गृहनगर कुनकुरी में धमका चमका कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। कल नगर पंचायत के लिए नामांकन खत्म होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है।” उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काम-धंधे बंद कराने की धमकी दी जा रही है, और युवा कार्यकर्ताओं को पैसे देकर बरगलाने की कोशिश की जा रही है। बघेल ने सीधे तौर पर भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा कि इस “धमकी चमकी” की रणनीति में छुटभैये नेताओं से लेकर सांसद तक शामिल हैं। चुनावी संघर्ष तेज कुनकुरी में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव लगातार तेज हो रहा है। कांग्रेस जहां भाजपा पर चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि जनता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरी तरह उनके साथ है। भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग करते हुए पूछा कि क्या यही भाजपा की चुनावी रणनीति है? उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डरें नहीं और पूरी ताकत से चुनाव लड़ें।डरो मत, हम लड़ेंगे और जीतेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कुनकुरी की यह सियासी जंग आगे क्या मोड़ लेती है और भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

महाकुंभ मेले में भगदड़ से 14 की मौत, 50 से अधिक घायल,ताजा हालात ये है,,,

IMG 20250129 090050

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे भगदड़ मचने से 14 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना का विवरण: समय और स्थान: यह हादसा संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:30 बजे हुआ। कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। प्रशासनिक कार्रवाई: अखाड़ों का स्नान रद्द: प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। उच्चस्तरीय संज्ञान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर घटना की जानकारी ली है। मृतकों की पहचान: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में शामिल कुछ व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं: आशीष फरहत मनीष विकास सचिन सृष्टि प्रकाश राजेश अजय लता सुरक्षा उपाय: प्रवेश पर रोक: हादसे के बाद संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती: संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। स्वास्थ्य सेवाएं: चिकित्सा सुविधा: स्वरूपरानी अस्पताल में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोर्स – दैनिक भास्कर,एबीपी न्यूज

जशपुर: चर्च निर्माण के दौरान सेंट्रिंग गिरी, 6 मजदूर गंभीर घायल

IMG 20250128 13553035

जशपुर, 28 जनवरी 2025: बंदरचुंवा के नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में मंगलवार सुबह 11:10 बजे बड़ा हादसा हुआ। छत की ढलाई के दौरान सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ठेकेदार शकील खान (अंबिकापुर निवासी) का पैर टूट गया है, जबकि अन्य मजदूरों को कमर और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना का विवरण: हादसे के वक्त छत पर करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी सैहुन टोप्पो ने बताया कि घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कुनकुरी के निजी अस्पताल भेजा गया। सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था उजागर: घायलों को सबसे पहले कुनकुरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इमरजेंसी रूम और ड्रेसर की कमी के कारण उन्हें जशपुर रेफर कर दिया गया। यह समस्या सरकारी अस्पताल कुनकुरी में लंबे समय से बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी: दोकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक यादव ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और निर्माण कंपनी पर सवाल: इस हादसे ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी और क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर किया है। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।