महतारी वंदन योजना की पृष्ठभूमि में दर्दनाक घटना: शराब की लत ने ले ली सुमित्रा की जान, बेटी की आपबीती ने किया भावुक

IMG 20250612 WA0013

जशपुर/कुनकुरी, 12 जून 2025: छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रचारित महतारी वंदन योजना, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, अब एक दुखद घटना को लेकर चर्चा में है। नारायणपुर थाना इलाके के केराडीह बरटोली गांव की एक महिला सुमित्रा बाई (35 वर्ष) की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। घटना के पीछे घरेलू कलह, नशे की लत और गरीबी की पृष्ठभूमि साफ झलकती है। परिजनों की माने तो सुमित्रा बाई को उसके पति जयनंदन राम ने 10 जून को नशे की हालत में जोकारी गांव से घर लाया था। बताया जा रहा है कि सुमित्रा अक्सर महतारी वंदन योजना के पैसे से शराब खरीदकर पीती थी। उसी रात दोनों में जमकर झगड़ा हुआ, मारपीट भी हुई और पति ने उसे कथित रूप से एक सुई भी लगवाई।दूसरे दिन भी इलाज चला लेकिन  रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई, उल्टियां होने लगीं और फिर वह बेहोश हो गई। चौथे दिन सुबह करीब 6 बजे उसे कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना की सबसे मार्मिक बात यह रही कि मृतका की 14 वर्षीय बेटी कल्पना बाई, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है, ने कैमरे में जो बयान दिया, वह दिल को छू लेने वाला था। कल्पना ने कहा –”पापा ने जानबूझकर मम्मी को नहीं मारा। मम्मी की शराब पीने की आदत से पापा बहुत परेशान रहते थे। पापा राजमिस्त्री हैं, रोज काम पर जाते हैं। मम्मी कई बार दो-दो दिन घर नहीं आती थी। मैं ही घर का सारा काम करती हूं। मम्मी जब निमत (होश में) रहती थी, तो सबका ख्याल रखती थी।” पति जयनंदन राम ने बताया कि “पत्नी महतारी वंदन का पैसा शराब पीने में उड़ा देती थी।शराब की लत इतनी ज्यादा थी कि वह खाना भी नहीं खाती थी और कमजोर हो गई थी। दो-दो दिन से बाहर शराब पी रही थी तो उसे घर लाने के बाद गुस्से में पीट दिया।” यह बयान कुनकुरी थाना परिसर में मीडियाकर्मी को दी है। चूंकि घटना में घरेलू झगड़ा, मारपीट और इलाज के दौरान मौत की बात सामने आई है, इसलिए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की विवेचना में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, और क्या यह मामला अस्वाभाविक मृत्यु तक सीमित रहेगा या फिर गंभीर अपराध में तब्दील होगा।

कुनकुरी तहसीलदार ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश,थाना प्रभारी ने मकान निर्माण बंद कराया

IMG 20250611 WA0055

जशपुर, 11 जून 2025: कुनकुरी तहसील कार्यालय ने अवैध निर्माण कार्य पर सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालय के आदेश के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 1350/वाचक-1/2025 के अनुसार, ग्राम संजीव जैन वगैरह विरुद्ध गंगा सिंह भूमि विवाद प्रकरण में न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी आदेश के बावजूद संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य किया गया है। प्रकरण भूमि खसरा नंबर 215/2, 216 और रकबा 0.498 हेक्टेयर से संबंधित है, जिस पर न्यायालय ने 19 मई 2025 को निर्माण न करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद, आवेदक द्वारा प्रस्तुत निवेदन में बताया गया है कि विरोधी पक्ष ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तहसीलदार, कुनकुरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उक्त निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश की प्रति थाना प्रभारी कुनकुरी को भी भेजी गई है ताकि पुलिस की निगरानी में कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने न्यायालय के आदेश की पालना नहीं करने पर अनावेदक अमर सिंह पिता गंगा सिंह को निर्माण कार्य अगले आदेश तक बंद करने की सख्त समझाइश दी।जिस पर अनावेदक ने अपनी गलती मानी और काम बंद कर देने का वचन दिया। यह मामला क्षेत्र में अवैध निर्माण और भूमि विवादों को लेकर प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। प्रशासन द्वारा दी गई इस चेतावनी को जमीन पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की

IMG 20250611 WA0036

🛑 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की 🛑 📍 जशपुर/कुनकुरी, 11 जून 2025 जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहराटोली कमतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम के रौतिया पारा-बगीचा चराईडांड राज्यकीय मार्ग पर हुआ। ग्राम पंचायत कमतरा के सरपंच अभिषेक कुजूर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के सचिव विनय यादव ने रात करीब 11 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर सरपंच ने देखा कि मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष थी, चेहरे पर सफेद दाढ़ी और मूंछ थी, सिर पर गहरी चोट के साथ मस्तिष्क का हिस्सा सड़क पर बिखरा हुआ था। शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटें थीं। गौर करने वाली बात यह है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसके दोनों पैरों में लोहे की बेड़ियाँ बंधी हुई थीं, जिससे संदेह है कि वह शायद किसी अन्य जगह से भटका हुआ था या उसे बंधक बनाया गया था। सरपंच के अनुसार यह स्पष्ट है कि कोई अज्ञात वाहन चालक बगीचा रोड की ओर से अत्यधिक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव के उपसरपंच मोहम्मद शरीफ को भी दी गई और तत्काल थाना कुनकुरी में शिकायत दर्ज कराई गई। 📝 पुलिस ने सरपंच की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2025 के तहत धारा 281, 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सउनि. ईश्वर प्रसाद वारले द्वारा की जा रही है। 🔍 पुलिस अब मृतक की पहचान और वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। इस मामले ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं — मृतक कौन था? वह लोहे की बेड़ियों में क्यों था? क्या वह किसी संस्थान या घर से भागा हुआ था या उसे छोड़ दिया गया? आखिर कौन है वह अज्ञात वाहन चालक जो यह हादसा कर फरार हो गया? 👉 स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

 बड़ी खबर : जशपुर के तांबाकछार जंगल से आयशर प्रो गाड़ी में अर्जुन वृक्ष की लकड़ी तस्करी पकड़ी गई, ग्रामीणों ने हाइड्रा को भी रोका,क्या है अर्जुन वृक्ष?

IMG 20250611 WA0025

📍 जशपुर/बगीचा, 11 जून 2025 जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र से जंगल तस्करी की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तांबाकछार के सघन जंगल से लाखों की औषधीय लकड़ी तस्करी करते हुए एक आयशर प्रो गाड़ी पकड़ी गई है। इस गाड़ी में पूरे के पूरे अर्जुन पेड़ के लट्ठे लदे हुए पाए गए, जो कि बहुमूल्य औषधीय वृक्षों में गिने जाते हैं। 🌳 क्या है अर्जुन वृक्ष की खासियत? अर्जुन पेड़ (Terminalia arjuna) भारतीय आयुर्वेद में हृदय रोगों के इलाज के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसकी छाल से दवाएं बनती हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, हृदय को मजबूत रखने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में काम आती हैं। ऐसे में इसकी तस्करी न केवल वन संपदा का दोहन है, बल्कि देश की पारंपरिक औषधीय विरासत पर भी कुठाराघात है। 🚛 तस्करी में प्रयुक्त वाहन और घटनाक्रम: तस्करी में प्रयुक्त आयशर प्रो गाड़ी को ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से जब्त कर लिया गया है। यह गाड़ी रायपुर नंबर की है और इसके चालक व श्रमिक मौके से फरार हो गए। लकड़ी की लोडिंग में प्रयुक्त हाइड्रा मशीन को तस्कर भगा ले गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ से उसे रास्ते में रोक दिया, जो अब वहीं खड़ी है। 🌲 वन विभाग का बयान और रहस्य बना मौन: इस पूरे मामले में बगीचा रेंजर अशोक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं SDO ईश्वर कुजूर ने सुबह तक कोई भी बयान देने से इंकार किया है, उनका कहना है कि “मुल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” 🤔 बड़े सवाल, गहरी जड़ें: यह घटना सिर्फ एक गाड़ी पकड़ने की नहीं, बल्कि जशपुर के जंगलों में फैले अवैध लकड़ी तस्करी रैकेट की गवाही है। यह स्पष्ट हो गया है कि अर्जुन जैसे औषधीय पेड़ की सुनियोजित कटाई हो रही है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन पेड़ों पर नजर किसकी है? कहीं स्थानीय तस्करों की आड़ में कोई बड़ा नेटवर्क तो जंगलों को उजाड़ने में लगा नहीं? 🗣️ ग्रामीणों की मांग – हो उच्च स्तरीय जांच तांबाकछार सहित जशपुर के अन्य वनों में बीते कुछ महीनों में औषधीय पेड़ों की कटाई के कई मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीण अब उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। 🔍 जशपुर का जंगल सिर्फ हरियाली नहीं, जीवनदायिनी औषधियों का भंडार है – उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

IMG 20250609 WA0035

*मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक* रायपुर 9 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात: जशपुर में 18.46 करोड़ से बनेंगी 6 नई सड़कें, मधेश्वर पहाड़ तक पक्के रास्ते से पहुंचेंगे शिवभक्त

IMG 20250524 WA0011

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण आवागमन होगा सुलभ, जनता में खुशी की लहर जशपुर, 23 मई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा जिले में 6 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 18 करोड़ 46 लाख 87 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे न केवल ग्रामीण अंचलों के लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, बल्कि विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग माने जाने वाले मधेश्वर पहाड़ तक श्रद्धालुओं की आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। मधेश्वर मंदिर तक पक्की सड़क – धार्मिक पर्यटन को लगेगा पंख कुनकुरी क्षेत्र के मयाली नेचर कैंप से लेकर मधेश्वर मंदिर और जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पक्की सड़क का निर्माण होना है। इस पहल से न सिर्फ शिवभक्तों की आस्था की राहें आसान होंगी, बल्कि क्षेत्रीय धार्मिक पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। जोकारी और भंडरी पंचायत के ग्रामीणों में इस खबर से गहरी प्रसन्नता है और लोग मुख्यमंत्री की जय-जयकार कर रहे हैं। ये हैं स्वीकृत सड़कों के विवरण – 1. चटकपुर से रेंगारबहार (2.46 किमी) – ₹2.89 करोड़ 2. कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा (2.54 किमी) – ₹3.01 करोड़ 3. NH-43 से मयाली डेम तक (2.28 किमी) – ₹2.85 करोड़ 4. मयाली नेचर कैंप से मधेश्वर मंदिर (2.20 किमी) – ₹2.71 करोड़ 5. रानीबंध चौक–चिडराटांगर–पंडरीआमा–उपरकछार (3.44 किमी) – ₹3.29 करोड़ 6. जोकारी से मधेश्वर पहाड़ (2.88 किमी) – ₹3.68 करोड़   “अब जशपुर में विकास की नई राह खुल रही है। श्रद्धा, सुविधा और समर्पण के संग मुख्यमंत्री की यह सौगात सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि ग्रामीण जनजीवन को जोड़ने वाला भविष्य का पुल है।” – नरेश नंदे, वरिष्ठ अधिवक्ता व विचारक जशपुर जिला प्रशासन सक्रिय, जल्द होगा कार्य प्रारंभ कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव और धार्मिक स्थल तक पक्की और सुरक्षित सड़क पहुंचे ताकि आमजन को विकास का सीधा लाभ मिले। मुख्यमंत्री का वादा – “सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सबको साथ लेकर चलेंगे” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जशपुर जिले को बुनियादी सुविधाओं में आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण की यह नई श्रृंखला विष्णु के सुशासन मॉडल का प्रत्यक्ष प्रमाण है।  

शराब का ऐसा साइड इफेक्ट! 7 साल पहले बेटे की हत्या कर सेप्टिक टैंक में दफनाया शव, अब खुला खौफनाक राज – पिता गिरफ्तार

IMG 20250521 WA0011

धमतरी,21 मई 2025 –  धमतरी जिले के भोयना गांव से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। सात साल पहले लापता हुए युवक की असलियत उस वक्त सामने आई, जब एक बंद गोदाम के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान नरकंकाल बरामद हुआ। पुलिस जांच में इस कंकाल की कहानी जब खुलकर सामने आई, तो सब हैरान रह गए – यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि युवक के ही सौतेले पिता ने की थी। ऐसे हुआ खुलासा 17 मई को अर्जुनी थाना अंतर्गत भोयना गांव के एक बंद गोदाम में स्थित सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान जब सफाईकर्मियों को अंदर नरकंकाल दिखाई दिया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को बाहर निकालकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम और पुलिस को कंकाल कई साल पुराना प्रतीत हुआ, जिससे मामला रहस्यमयी बन गया।   पिता ने ही किया था कत्ल पुलिस जांच में सामने आया कि नरकंकाल गांव के ही एक युवक का था, जो 7 साल पहले अचानक लापता हो गया था। जब पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, तो शक की सुई मृतक के सौतेले पिता राममिलन ध्रुव पर जाकर टिकी। गहन पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पिता ने बताया कि उसका सौतेला बेटा आए दिन शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। इसी दौरान बेटे का सिर दीवार से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। घबराए राममिलन ने अपराध छिपाने के लिए बेटे के शव को लोहे की छड़ से बांधकर बंद पड़े गोदाम के सेप्टिक टैंक में दफना दिया और पूरे मामले को दबा दिया।   पुलिस ने किया गिरफ्तार राज खुलने के बाद अर्जुनी थाना पुलिस ने आरोपी पिता राममिलन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। क्या कहती है यह घटना? यह घटना न सिर्फ एक परिवार के भीतर पनपते तनाव और नफरत की कहानी है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक चेतावनी है। जब घर के भीतर रिश्तों की दीवारें ही दरकने लगें, तो परिणाम कितना भयावह हो सकता है, इसका यह जीता-जागता उदाहरण है।

पति की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

IMG 20250519 WA0023

घरेलू विवादों में हिंसक घटनाएं समाज में रोज ब रोज बढ़ती चली जा रही है।विवाद को सुलझाने के लिए जो वातावरण होना चाहिए – मध्यस्थता और समझाइश – यह दोनों पक्ष को पसंद नहीं है।निर्णय दोनों पक्ष तत्काल कर रहे हैं, जिसकी परिणति बहुत ही दर्दनाक,खौफनाक हो रही है।ताजा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी अपने शराबी पति के रोज – रोज कलह से तंग आकर कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी।जब पति के प्राण हर लिए तो शव को शौचालय की टंकी में दफना दिया। पलामू | पांकी | 19 मई 2025 पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पांकी के गरिहारा गांव (केकरगढ़ पंचायत) की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बुधन उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधन शराब का लती था और अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना की रात भी जब उसने पत्नी ललिता देवी के साथ हाथापाई की, तो खुद को बचाने के प्रयास में ललिता ने उसे धक्का दे दिया। गिरने के बाद ललिता ने घर में रखी टांगी से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद ललिता ने शव को छिपाने के लिए पास में बने शौचालय की टंकी में डाल दिया और तीन दिनों तक किसी को भनक नहीं लगने दी। लेकिन जब बुधन का पता नहीं चला तो गांव में संदेह गहराया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शौचालय की टंकी से बाहर निकाला। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।    

कुनकुरी नगरपंचायत अध्यक्ष ने दिखाए भ्रष्टाचार के पोस्टर, सीएमओ पर गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

IMG 20250513 WA0019

जशपुर/कुनकुरी, 13 मई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन” के नारे को सच साबित करने की चुनौती अब खुद उनकी ही विधानसभा कुनकुरी से उठी है। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने आज अपने ही नगर पंचायत कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर सीएमओ प्रवीण उपाध्याय पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विनयशील ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि दस्तावेजों पर आधारित तथ्य हैं और मुख्यमंत्री को स्वयं इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। खास बात यह रही कि कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले नगर अध्यक्ष ने किसी भी राजनीतिक रंग से परे जाकर सिर्फ नगर पंचायत के सीएमओ को घेरते हुए सीधा मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है क्योंकि यह मुख्यमंत्री की विधानसभा है और इकलौता नगर पंचायत भी।ऊपर से ये कि आखिर विनयशील यह क्यों चाहते हैं कि सीएम विष्णुदेव साय का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सफल हो? तीन प्रमुख घोटाले उजागर! 1. छठघाट तालाब टेंडर घोटाला: नगर अध्यक्ष के अनुसार, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन (संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण) के नाम पर छठघाट तालाब के लिए 97.50 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया। यह ठेका डुगडुगिया के सिविल ठेकेदार राजकुमार गुप्ता को दिया गया, जिन्हें पूर्व में ऐसे किसी कार्य का अनुभव नहीं था । इसके बाद CMO और इंजीनियर द्वारा बिना कार्य की MB रिकॉर्ड लिए ही 48.75 लाख रुपए की पहली किश्त सीधे ठेकेदार को दे दी गई । विनयशील ने इसे स्पष्ट रूप से टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन और भ्रष्टाचार बताया। 2. सीएमओ की “हवेली” और दरवाजा विवाद: विनयशील ने आरोप लगाया कि सीएमओ ने पुराने नगर पंचायत कार्यालय पर अवैध रूप से कब्जा कर निजी निवास बना लिया है, जिसका बिजली बिल भी नगर पंचायत से भुगतान हो रहा है। इतना ही नहीं, वहां पर एक गेट की मरम्मत के नाम पर 1.48 लाख रुपए खर्च कर दिए गए, जिसकी ऊंचाई 30 मीटर बताई गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे मजाकिया लहजे में सम्राट अशोक के किले से भी ऊंचा बताया। 3. प्लेसमेंट कर्मचारी घोटाला: नगर पंचायत के कर्मचारियों की प्लेसमेंट व्यवस्था में भी भारी घोटाले का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष के मुताबिक, 60 लाख रुपए की स्वीकृत राशि को बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए कर दिया गया। यहां तक कि विवाद की स्थिति में निर्णय का अधिकार नगर पंचायत भटगांव को देना भी गंभीर सवाल खड़े करता है।इस टेंडर उन्होंने निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री से की खुली अपील प्रेसवार्ता के अंत में विनयशील ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सार्वजनिक अपील करते हुए कहा, “आपकी ही विधानसभा के नगर पंचायत में इस तरह के खुलेआम भ्रष्टाचार से जनता का भरोसा डगमगा रहा है। यदि आप जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और सीएमओ प्रवीण उपाध्याय को तत्काल निलंबित करें।” नगर अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए पोस्टरों में भी “गरीब नगर पंचायत के अमीर सीएमओ एंड ठेकेदार” जैसे वाक्य लिखे गए हैं, जो पूरे मामले को और अधिक सुर्ख़ियों में ले जा रहा है। बहरहाल,इस पूरे मामले में सीएमओ प्रवीण उपाध्याय से संपर्क नहीं हो पाया है।कार्यालय से जानकारी मिली है कि वे अभी अवकाश पर हैं।

Big News: ट्रेलर – स्वराज माजदा में ऐसी टक्कर, जिसमें दस लोगों की मौत,कई गंभीर,ऐसे हुआ मौत का तांडव

IMG 20250512 WA0001

अभी हादसे के आठ से दस घंटे बीत गए है,वहां क्या मंजर होगा, अकल्पनीय है कि एक ही गांव के दस लोगों की घटनास्थल पर मौत,कई अभी भी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे होंगे।इस घटना की सूचना बीती रात एक बजे ही पुलिस ने मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में दे दी थी।अभी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक स्वराज माजदा में 30 से ज्यादा लोग सवार थे जो छठी के कार्यक्रम से देर रात अपने घर लौट रहे थे कि ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक में सवार लोग हवा में उड़ते हुए सड़क पर गिरे,कुछ ट्रक के ऊपर ही टकराकर मौत की आगोश में चले गए। रायपुर,12 मई 2025-  बीती रात रायपुर-बलौदाबाज़ार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र,रायपुर से स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 04 MQ 1259) में सवार होकर खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम बाना बनारसी में आयोजित चौथिया छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय देर रात माजदा वाहन की एक ट्रेलर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में अधिकांश ग्रामीण शामिल हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को तत्काल ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रायपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।