फरसाबहार में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, बारिश में डामरीकरण से सड़क में आई दरारें

IMG 20250620 WA0007

फरसाबहार, जशपुर,20 जून 2025 -=विकासखंड फरसाबहार के बाबूसाबहार से गोलीडीह नदी तक बनाई जा रही नई सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के बीच भी गीली सतह पर डामर बिछाया जा रहा है, जिससे सड़क पर दरारें पड़ने लगी हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने अधिक बारिश के कारण काम रोकने की जानकारी दी है। करीब 3.82 करोड़ की लागत से बनाई जा रही इस सड़क का निर्माण कार्य एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, जिसे पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंध में पीडब्ल्यूडी पत्थलगांव के एसडीओ एस. पैंकरा ने बताया कि ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है। जिस हिस्से में निर्माण की बात सामने आई है, वहां अभी पचास मीटर का सेकंड कोट वर्क बाकी है। अधिक बारिश की वजह से काम रोकने को कहा गया है, जिसे बरसात के बाद फिर से शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एक जगह पाइप डला होने के कारण चार मीटर का कार्य नहीं हो पाया है।

जशपुर में बाढ़ का कहर: ईब नदी में तीन मछुआरे फंसे, SDRF की रेस्क्यू टीम तैनात, अंधेरे ने बढ़ाई मुश्किलें

IMG 20250619 WA0080

जिले के नदी-नालों में उफान, मनोरा में ट्रैक्टर समेत चालक भी फंसा जशपुर, 19 जून 2025: जशपुर जिले में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। जिले में भारी बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है—दोकड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत डोढ़ीबहार गांव के पास ईब नदी में तीन मछुआरे बाढ़ में फंस गए हैं। तीनों मछुआरे मछली पकड़ने नदी के बीच चट्टानों पर पहुंचे थे, तभी अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ गया और वे चारों ओर से पानी से घिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और बढ़ते अंधेरे के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। मौके पर मौजूद एसडीएम नंदजी पांडे ने बताया कि तीनों मछुआरे फिलहाल नदी के बीच एक बड़ी चट्टान पर फंसे हुए हैं। पानी का बहाव बेहद तेज है, जिससे स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन उन्हें सुरक्षित निकालने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उधर, मनोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में भी एक एनीकट पार करते वक्त एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत बाढ़ में फंस गया है। प्रशासन की टीम वहां भी मौके पर मौजूद है।   जिले भर में नदी-नालों के उफान पर होने से आमजन को सचेत रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बिना आवश्यकता नदी-नालों को पार न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह घटना न सिर्फ बाढ़ की गंभीरता को दर्शाती है बल्कि आपदा प्रबंधन की तत्परता की भी परीक्षा बन गई है। अब सभी की निगाहें ईब नदी में फंसे मछुआरों की सलामती और रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर टिकी हैं।

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराकर युवक की मौत, लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज – जशपुर जिले के कमतरा बेहराटोली मार्ग की घटना, ग्रामीणों ने की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

जशपुर, 14 जून 2025। थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेने चटकपुर निवासी 35 वर्षीय मजदूर आशीष चातक की शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वे रायकोना में एक पारिवारिक शादी में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजे आशिष कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरा बेहराटोली के पास मेन रोड पर पहुंचे ही थे कि वहां खड़े एक ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल सीधी टकरा गई। टक्कर के बाद आशीष गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। सूचना पाकर उनका छोटा भाई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की गाड़ी की मदद से उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने रात 9:30 बजे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि ग्राम जोकारी निवासी झूलन यादव का ट्रैक्टर, बिना इंडिकेटर या किसी प्रकार के चेतावनी संकेत के, अंधेरे में मुख्य मार्ग पर खड़ा किया गया था। आशीष हेलमेट पहने हुए थे, फिर भी टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी जान नहीं बच सकी। थाना कुनकुरी पुलिस ने मामले में झूलन यादव के अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 106(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। लगातार हो रही हैं ऐसी दुर्घटनाएं ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। एक दिन पहले ही नेशनल हाईवे पर इसी तरह खड़ी एक पिकअप से टकराकर एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों और स्थानीय समाजसेवियों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएं और उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। जांच जारी, प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एयर इंडिया बोइंग विमान में मृत यात्रियों को कुनकुरी नगरपंचायत परिवार ने दी श्रद्धांजलि,सभागार में अध्यक्ष विनयशील ने जताया दुःख

IMG 20250613 WA0016

कुनकुरी,13 जून 2025 –  आज कुनकुरी नगरपंचायत सभागार में एयर इंडिया के बोइंग विमान हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। नगरपंचायत अध्यक्ष विनयशील, उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा, पार्षद अजीत एक्का, इमरान खान, मुक्ति मिंज, नीलमणि सहित नगरपंचायत कर्मचारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अध्यक्ष विनयशील ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और देश को झकझोर देने वाला है। भारत ने उन नागरिकों को खोया है जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे – उद्योगपति, इंजीनियर, समाजसेवी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जैसे वरिष्ठ नेता इस दुर्घटना में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देनी चाहिए। हादसे की खबर से कुनकुरीवासियों में भी गहरा शोक है। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद नगरपंचायत का नियमित कार्य प्रारंभ किया गया।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की

IMG 20250611 WA0036

🛑 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की 🛑 📍 जशपुर/कुनकुरी, 11 जून 2025 जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहराटोली कमतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम के रौतिया पारा-बगीचा चराईडांड राज्यकीय मार्ग पर हुआ। ग्राम पंचायत कमतरा के सरपंच अभिषेक कुजूर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के सचिव विनय यादव ने रात करीब 11 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर सरपंच ने देखा कि मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष थी, चेहरे पर सफेद दाढ़ी और मूंछ थी, सिर पर गहरी चोट के साथ मस्तिष्क का हिस्सा सड़क पर बिखरा हुआ था। शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटें थीं। गौर करने वाली बात यह है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसके दोनों पैरों में लोहे की बेड़ियाँ बंधी हुई थीं, जिससे संदेह है कि वह शायद किसी अन्य जगह से भटका हुआ था या उसे बंधक बनाया गया था। सरपंच के अनुसार यह स्पष्ट है कि कोई अज्ञात वाहन चालक बगीचा रोड की ओर से अत्यधिक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव के उपसरपंच मोहम्मद शरीफ को भी दी गई और तत्काल थाना कुनकुरी में शिकायत दर्ज कराई गई। 📝 पुलिस ने सरपंच की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2025 के तहत धारा 281, 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सउनि. ईश्वर प्रसाद वारले द्वारा की जा रही है। 🔍 पुलिस अब मृतक की पहचान और वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। इस मामले ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं — मृतक कौन था? वह लोहे की बेड़ियों में क्यों था? क्या वह किसी संस्थान या घर से भागा हुआ था या उसे छोड़ दिया गया? आखिर कौन है वह अज्ञात वाहन चालक जो यह हादसा कर फरार हो गया? 👉 स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

 बड़ी खबर : जशपुर के तांबाकछार जंगल से आयशर प्रो गाड़ी में अर्जुन वृक्ष की लकड़ी तस्करी पकड़ी गई, ग्रामीणों ने हाइड्रा को भी रोका,क्या है अर्जुन वृक्ष?

IMG 20250611 WA0025

📍 जशपुर/बगीचा, 11 जून 2025 जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र से जंगल तस्करी की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तांबाकछार के सघन जंगल से लाखों की औषधीय लकड़ी तस्करी करते हुए एक आयशर प्रो गाड़ी पकड़ी गई है। इस गाड़ी में पूरे के पूरे अर्जुन पेड़ के लट्ठे लदे हुए पाए गए, जो कि बहुमूल्य औषधीय वृक्षों में गिने जाते हैं। 🌳 क्या है अर्जुन वृक्ष की खासियत? अर्जुन पेड़ (Terminalia arjuna) भारतीय आयुर्वेद में हृदय रोगों के इलाज के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसकी छाल से दवाएं बनती हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, हृदय को मजबूत रखने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में काम आती हैं। ऐसे में इसकी तस्करी न केवल वन संपदा का दोहन है, बल्कि देश की पारंपरिक औषधीय विरासत पर भी कुठाराघात है। 🚛 तस्करी में प्रयुक्त वाहन और घटनाक्रम: तस्करी में प्रयुक्त आयशर प्रो गाड़ी को ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से जब्त कर लिया गया है। यह गाड़ी रायपुर नंबर की है और इसके चालक व श्रमिक मौके से फरार हो गए। लकड़ी की लोडिंग में प्रयुक्त हाइड्रा मशीन को तस्कर भगा ले गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ से उसे रास्ते में रोक दिया, जो अब वहीं खड़ी है। 🌲 वन विभाग का बयान और रहस्य बना मौन: इस पूरे मामले में बगीचा रेंजर अशोक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं SDO ईश्वर कुजूर ने सुबह तक कोई भी बयान देने से इंकार किया है, उनका कहना है कि “मुल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” 🤔 बड़े सवाल, गहरी जड़ें: यह घटना सिर्फ एक गाड़ी पकड़ने की नहीं, बल्कि जशपुर के जंगलों में फैले अवैध लकड़ी तस्करी रैकेट की गवाही है। यह स्पष्ट हो गया है कि अर्जुन जैसे औषधीय पेड़ की सुनियोजित कटाई हो रही है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन पेड़ों पर नजर किसकी है? कहीं स्थानीय तस्करों की आड़ में कोई बड़ा नेटवर्क तो जंगलों को उजाड़ने में लगा नहीं? 🗣️ ग्रामीणों की मांग – हो उच्च स्तरीय जांच तांबाकछार सहित जशपुर के अन्य वनों में बीते कुछ महीनों में औषधीय पेड़ों की कटाई के कई मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीण अब उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। 🔍 जशपुर का जंगल सिर्फ हरियाली नहीं, जीवनदायिनी औषधियों का भंडार है – उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

IMG 20250609 WA0035

*मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक* रायपुर 9 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

हम ही बनाए हैं, हम ही संवारेंगे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को नगर पालिका का दर्जा दिलाया

IMG 20250514 WA0019

जशपुर, 20 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में पत्थलगांव को बड़ी सौगात मिली है। अब पत्थलगांव नगर पंचायत नहीं, बल्कि नगर पालिका के रूप में पहचाना जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पत्थलगांव को नगर पालिका में सम्मिलित करने हेतु छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल ने दिनांक 1 मई 2025 को यह अधिसूचना जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका पत्थलगांव की सीमाएं वही होंगी, जो वर्तमान में नगर पंचायत पत्थलगांव की हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, इस क्षेत्र की जनसंख्या 16,613 है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर पत्थलगांव विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “यह निर्णय न केवल क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगा, बल्कि भाजपा के इस संकल्प को भी दर्शाता है कि हम ही बनाए हैं, हम ही संवारेंगे।” स्थानीय नागरिकों में भी इस घोषणा के बाद हर्ष का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि नगर पालिका बनने से पत्थलगांव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नगरीय विकास को नई गति मिलेगी।  

*वक़्फ़ संशोधन बिल पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न* *वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता हेतु जरूरी है संशोधन : भाजपा*

IMG 20250404 051610

जशपुर,20 मई 2025 – भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाने हेतु सोमवार को श्याम पैलेस जशपुर में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती  रायमुनी भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, तथा वक़्फ़ जनजागरण अभियान जिला समिति के सदस्य एवं पार्षद फैज़ान सरवर खान ने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि वक़्फ़ संपत्तियाँ वर्षों से उपेक्षा और भ्रष्टाचार का शिकार रही हैं। संशोधन बिल 2025 इन संपत्तियों के पारदर्शी और न्यायपूर्ण प्रबंधन का रास्ता खोलता है। यह कदम सामाजिक न्याय और संसाधनों के सही उपयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बिल किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं है, बल्कि यह सभी वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और सही इस्तेमाल के लिए एक आवश्यक सुधार है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी या अवैध कब्जे में चली गई वक़्फ़ ज़मीनें अब समाज के विकास में उपयोग लाई जा सकेंगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भ्रम में न पड़ें और इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें। भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के हित में निर्णय लेती है। यह संशोधन मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा करते हुए वक़्फ़ संपत्तियों की जवाबदेही तय करेगा और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ने अपने वक्तव्य में कहा कि अब समय आ गया है कि वक़्फ़ संपत्तियों का लेखा-जोखा सार्वजनिक हो और उनका लाभ वास्तव में जरूरतमंदों को मिले। यह बिल उस दिशा में सार्थक पहल है। पार्षद फैज़ान सरवर खान ने स्पष्ट किया कि इस बिल को लेकर समुदाय विशेष के बीच फैलाई जा रही भ्रांतियाँ निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को इसे अधिकार की लड़ाई मानकर समर्थन देना चाहिए क्योंकि यह उनकी संपत्तियों की सुरक्षा की गारंटी देता है। वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 वक़्फ़ बोर्ड के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। यह बिल समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करेगा और वक़्फ़ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए सुनिश्चित करेगा।उन्होंने भ्रांतियों कप दूर करने के लिए तथ्यपरक जानकारी साझा की ओर स्थानीय समुदाय से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने कुशलतापूर्वक किया।उन्होंने अपने संचालन में इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के कल्याण के लिए है।कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

पति की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

IMG 20250519 WA0023

घरेलू विवादों में हिंसक घटनाएं समाज में रोज ब रोज बढ़ती चली जा रही है।विवाद को सुलझाने के लिए जो वातावरण होना चाहिए – मध्यस्थता और समझाइश – यह दोनों पक्ष को पसंद नहीं है।निर्णय दोनों पक्ष तत्काल कर रहे हैं, जिसकी परिणति बहुत ही दर्दनाक,खौफनाक हो रही है।ताजा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी अपने शराबी पति के रोज – रोज कलह से तंग आकर कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी।जब पति के प्राण हर लिए तो शव को शौचालय की टंकी में दफना दिया। पलामू | पांकी | 19 मई 2025 पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पांकी के गरिहारा गांव (केकरगढ़ पंचायत) की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बुधन उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधन शराब का लती था और अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना की रात भी जब उसने पत्नी ललिता देवी के साथ हाथापाई की, तो खुद को बचाने के प्रयास में ललिता ने उसे धक्का दे दिया। गिरने के बाद ललिता ने घर में रखी टांगी से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद ललिता ने शव को छिपाने के लिए पास में बने शौचालय की टंकी में डाल दिया और तीन दिनों तक किसी को भनक नहीं लगने दी। लेकिन जब बुधन का पता नहीं चला तो गांव में संदेह गहराया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शौचालय की टंकी से बाहर निकाला। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।