बड़ी खबर: भाठागांव बस स्टैंड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.8 किलो अवैध सोना जब्त, 8 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत

Picsart 24 10 18 20 31 02 054

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 800 ग्राम सोना जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह सोना तीन यात्रियों से बरामद हुआ, जो सोने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार, शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज बस स्टैंड भाठागांव में यात्रियों की औचक चेकिंग के दौरान लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों से बड़ी मात्रा में अवैध सोना से बने जेवरात बरामद हुए। तीनों यात्री रायपुर के तेलीबांधा और टिकरापारा के निवासी बताए जा रहे हैं। आकस्मिक चेकिंग के दौरान मिली सफलता शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर रही है। इसी कड़ी में, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन और थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में बस स्टैंड भाठागांव पर यात्रियों की रूटीन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान तीन यात्रियों के बैग से 12.8 किलो सोना बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपी सोने के संबंध में किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद सोने को सील कर आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया। पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश कुमार देवांगन, निरीक्षक मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सोने की कीमत 8 करोड़ रुपये आंकी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जारी की है। लिंगराज नायक, पिता पवित्र नायक, उम्र 34 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा, रायपुर,हितेश तांडी, पिता विजय तांडी, उम्र 27 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा, रायपुर,शुभम पात्रों, पिता तपन पात्रों, उम्र 28 वर्ष, निवासी आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द, रायपुर जिनके कब्जे से अवैध सोना मिला।  

विश्लेषण : *सड़कों से गांवों तक पहुंचने की कोशिश, यह कोई बुरी बात तो नहीं*

IMG 20241002 173152

बरुण सखाजी (लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं) बीते कुछ वर्षों से विपरीत दलों की सरकारों में आपसी अदावत (कटुता) बढ़ी है। इस अदावत के लिए कौन जिम्मेदार हैं, सब जानते हैं। हर दल अपने आपको लोकतंत्र का पहरूआ बता रहा है लेकिन इस अहंकार को नहीं छोड़ पा रहा कि वह विपक्ष में भी बैठ सकता है। 2014 के बाद से ऐसी अदावतें बढ़ी हैं। इसका कारण साफ है, सदा सत्ता मे रहने का अहंकार। जनता की राय का अपमान। साठ साल तक राज करके ऐसा स्वभाव हो जाना स्वभाविक भी है, किंतु चुनावी लोकतंत्र में इसे जितने जल्दी हो समझ लेना चाहिए। आज हैं, कल नहीं हैं, कल रहेंगे परसों नहीं होंगे। जनता जिसे चाहेगी वही बैठेगा और वह वैसा ही करेगा जैसा करने के लिए उसे चुना गया है। छत्तीसगढ़ में इस बात को ठीक से समझ लिया गया है। जमीन पर महसूस किया जा रहा है। कहीं कोई चूक न हो पाए इसलिए जनता को सबसे ऊपर जानकर उससे किए वादों को पूरा किया जा रहा है। आलोचना की जा सकती है, किंतु धैर्यपूर्वक देखेंगे तो समझ आएगा आलोचना बेवजह है। चूंकि जो कहा वह करना और वह करके दिखाना ही सफल सियासत और राजनेता की पहचान है। बदले हुए दौर में समझ लेना होगा, लोगों को गुमराह करना अब संभव नहीं है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय वास्तव में बदले जनमत का ही प्रमाण है। इसमें भी सरकार संचालन के लिए ऐसे व्यक्तित्व का चयन बड़ी चुनौती थी, जिसकी स्वीकार्यता, अनुभव, विनम्रता, मिलनसारता, सियासत की समझ, विकास के कार्यों के प्रति सकारात्मक रवैया और टीम को लेकर चलने का हुनर हो। इस मामले में मोदी की गारंटी और मोदी का चयन दोनों को मानना ही पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का महकमा यूं तो देशभर में सड़कों की सुंदरता, मजबूती और सुलभता के लिए जाना जाता है। लेकिन इसमें भी छत्तीसगढ़ के लिए दिल खोल देना महत्वपूर्ण बात है। सड़कों का निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। 2018 तक प्रदेश में सड़कों का निर्माण सामान्यतः अच्छी रफ्तार से चल रहा था, किंतु बाद के कुछ वर्ष जैसे काम रुक गया। न गलियों में निर्माण हो रहा था, न गांवों में। जो नेशनल हाईवे भी बन रहे थे तो उन्हें भी स्टेट लेवल के क्लीयरेंस गैर प्राथमिकता में मिलता था। यानि मिल गया तो मिल गया नहीं तो किसी को पड़ी नहीं थी। परंतु अब ऐसा नहीं है। *नए* दौर में सड़कों को लेकर सरकार आंतरिक रूप से स्पष्ट है। वह मानती है, भले ही कितनी ही रफ्तार से समाज में बदलाव हो रहे हों, लेकिन सड़क, बिजली, पानी मूलभूत जरूरतें बनी रहेंगी। जो भी सरकार इनसे खिलवाड़ करेगी, उसे भुगतना पड़ेगा। इस बात को जो राजनीतिक दल सत्ता में रहते ही समझ जाए वह समझदार, अन्यथा अहंकार तो कोई भी कुर्सियों पर विराजते ही पाल ही लेते हैं। प्रदेश की दुखती रग रहा है जशपुर, पत्थलगांव रोड, केशकाल का घंटो जाम को मजबूर टेढ़ामेढ़ा रास्ता, बस्तर को और दूर करता धमतरी-जगदलपुर का रास्ता। बस्तर के अन्य आंतरिक रास्ते, सरगुजा के भीतरी इलाकों के रोड, बिलासपुर संभाग में आने वाले जिलों की सड़कें। यह सब चीख-चीखकर कह रही हैं इनका निर्माण जरूरी है। वर्तमान सरकार ने सारी बातों को मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने पूरी सच्चाई से गडकरी से सहयोग मांगा। विभागीय मंत्री ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। पैसा भी मिला, समय-सीमा का वादा भी मिला और प्रदेश की ओर से वचनबद्धता भी दी गई। यही होना चाहिए। केंद्र बड़प्पन दिखाता है और प्रदेश अपने गरिमा और आवश्यकता के अनुरूप काम करते हैं। वाद-विवाद की कोई जगह नहीं होती। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों से विवाद ने स्थान लिया था। असहमतियों का भ्रम खड़ा किया गया। संकुचित राजनीतिक सोच के चलते टकराव पैदा किए गए। अब यह सब खत्म हो गए हैं। नतीजे में प्रदेश को हजारों करोड़ की सड़कें मिल रही हैं। यह सड़कें एक ही दल की केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के कारण भी मिल रही हैं। संभवतः इसे ही डबल इंजन की सरकार कहा गया था। सड़कों के जरिए गांवों तक पहुंचने की कोशिश, कोई बात बुरी तो नहीं है। क्या इसकी भी आलोचना करेंगे आप? sakhajee.blogpsot.com (यह लेखक के निजी विचार हैं।)

स्पेशल 72,ब्लाइंड मर्डर केस : दुष्कर्म के बाद पैसे मांगने पर परिचितों ने कर दी हत्या,हत्यारे जेल की सलाखों में

Picsart 24 09 21 14 10 08 878

हवस की आग में महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा क्राइम किलर एसपी शशिमोहन सिंह ने खुद के दिये टारगेट 72 घण्टे के भीतर करते हुए दरिंदों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया। पढ़िए क्राइम स्टोरी,,,, जशपुर, 21 सितंबर 2024: जशपुर जिले में घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भभरी में 30 फीट गहरी खाई से एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जशपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजेन्द्र राम मिंज (30) और उसके सहयोगी संजय राम भगत (30) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशिमोहन सिंह ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि 17 सितंबर की रात, आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और पैसे मांगने पर उसकी हत्या कर दी। मृतिका ने आरोपी से पूर्व में लंबित एक केस की पेशी में जाने के लिए 4000 रुपये मांगे थे। पैसे न देने पर महिला ने आरोपी को किसी केस में फंसा देने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर और डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को भभरी के जंगल में फेंक दिया गया। उन्होंने आगे बताया,आरोपी राजेन्द्र राम मिंज के कपड़ों पर खून के धब्बे मिलने से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे जांच की दिशा और स्पष्ट हुई। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, लकड़ी, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। सिटी कोतवाली मेंअपराध क्रमांक 225/2024 के तहत धारा 103(1), 70(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में इस मामले की विवेचना की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कठिन और संवेदनशील मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसपी द्वारा नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। स्पेशल 72,ब्लाइंड मर्डर केस की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह, न.सै. थानेश्वर देशमुख, सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, स.उ.नि. हरिशंकर सिंह, आर. अनिल सिंह, आर. संदीप  का योगदान रहा है।

‘क्राइम किलर S. P. शशिमोहन सिंह’ ने 72 घण्टे में ब्लाइंड मर्डर के अपराधियों को पकड़ा, प्रेस कांफ्रेंस में किया वारदात का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20240917 WA0016

जशपुर,17 सितंबर 2024 / बीते 12 सितंबर को श्रीनदी पुल से लगे जंगल में हुई नृशंस हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है जिनमें मृतक का बड़ा भाई, दो मौसेरे भाई और एक पड़ोसी शामिल है।पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में अंधे कत्ल का खुलासा किया है। घटनाक्रम पर नजर डालें तो इस हत्या की दो वजह सामने आई, एक जमीन विवाद और दूसरा मृतक अभिषेक का शराब पीकर पूरे गांव में लड़ाई झगड़ा करना। जो कहानी अभी तक सामने आई है उसके मुताबिक अभिषेक लकड़ा उर्फ़ “अभी’’ की माँ का बीते माह निधन हो गया था। जिस कारण वह होशंगाबाद से गांव आया था। जैसा कि अभिषेक की पत्नी अर्पिता ने बताया कि “अभी” शराब पीकर झगड़ा करता था। वह किसी से भी झगड़ जाता था, जिसकी वजह से पत्नी भी 2022 में उसे छोड़कर अपने मायके केरसई लौट गई थी।इस हत्या में पुलिस के शक की सुई सबसे पहले अभी की पत्नी पर ही गई लेकिन लंबी पूछताछ के बाद हत्या में किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया। उधर अभिषेक अपने गांव बरजोर में माँ के दफन – कफ़न के बाद घर में ही रुक गया, जिसका एक भाई मंदबुद्धि है। पिता क्रिस्टोफर मजदूरी करने गांव के राजमिस्त्री के साथ सरगुजा जिले के उदयपुर चला गया था। यूँ नहीं बना हत्या का फुलप्रूफ प्लान… अब “अभी” घर में दिनभर शराब पिये और अपने मौसी के बेटों और पड़ोसियों से झगड़ा करे।शराब के लिए जमीन भी गिरवी रख देता था। रोज- रोज की किचकिच से तंग आकर मौसेरे भाई अभय लकड़ा अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर अभिषेक की पिटाई कर दी, जिसमें उसका एक पैर टूट गया। जिसका इलाज भाइयों ने जड़ी- बूटी से कराने की कोशिश की लेकिन उसके गाली – गलौच से नाराज होकर उसे हमेशा के लिए शांत करने की योजना बनाने लगे। फोटो: वारदात वाली मारुति वेन 11 सितंबर को चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए मारुति वेन में कमजोर हो चुके अभिषेक को डालकर बरजोर से कुंजारा होते हुए श्रीनदी तक लाए।जहां उसके मौसेरे भाई अभय लकड़ा ने उसकी निर्मम हत्या की।इस समय मृतक का सगा बड़ा भाई अनूप उर्फ़ अनु हत्या करते देख रहा था।वहीं संदीप और निर्दोष सड़क पर मारुति वेन में पहरा दे रहे थे।हत्यारे अभय एक्का सिर धड़ से अलग करने के बाद सिर को नदी में बहाने की योजना बनाया लेकिन धड़ को जंगल के काफी अंदर ठिकाने लगाने के बाद सिर को ढूंढ नहीं पाया।तब तक भोर हो गया,उजाला बढ़ता देख सभी मारुति वेन से वापस बरजोर आ गए। आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम देने के बाद घरवालों को गुमराह करने के लिए यह झूठ फैला दी कि ‘अभी’ को वैद्य से इलाज कराकर बस से उसके पिता ख़रीस्टोफर के पास उदयपुर भेज दिए हैं।अभय ने बताया कि उसने यह हत्या क्राइम पेट्रोल देखकर की। ‘स्पेशल 72’  नृशंस हत्या की सूचना मिलते ही एसपी शशिमोहन सिंह ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देनेवालों को 72 घण्टे के अंदर पकड़ने का टास्क दिया।जिसके लिए विशेष टीम बनाई और एएसपी अनिल कुमार सोनी के साथ लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।डीएसपी विजय सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील सिंह विशेष टीम के साथ जघन्य हत्या की कड़ियाँ जोड़ते हुए हत्या में प्रयुक्त औजार व मारुति वेन की जप्ती कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।’स्पेशल 72′ को सफल बनानेवाली टीम में डीएसपी विजय राजपूत, थाना प्रभारी सुनील सिंह,सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी,एएसआई ईश्वर वारले,सब इंस्पेक्टर नसीरुद्दीन (साइबर)अंसारी,एएसआई नसीरुद्दीन (क्राइम)अंसारी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे,जितेंद्र गुप्ता,गणेश यादव,नंदलाल यादव,प्रदीप एक्का,तुलसी रात्रे,मुकेश पांडे,अनिल सिंह,ताराचंद मिरेंद्र, चंद्रशेखर बंजारे,अजय श्रीवास्तव लालाजी शामिल थे।इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम यूनिट जिला जशपुर सलीम कुजूर ने फॉरेंसिक साक्ष्य का संग्रहण किया।एसपी ने इस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील सीएम साय ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण पर दिया निर्देश,मिलने लगा गर्म पौष्टिक भोजन,बच्चों ने कहा – थैंक्यू सीएम अंकल

IMG 20240916 WA0005

जशपुर 16 सितंबर 24/ बाल-अधिकारों की रक्षा करने के लिए दृढसंकल्पित मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हरी सब्जियों के साथ दाल , चावल पुड़ी सब्जी परोसा गया। आंगनबाड़ी के बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विशेषकर पालकों को अपने घर के बाड़ी या आंगन में हरि साग सब्जी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि नियमित भोजन में उन सब्जी का उपयोग हो सके । कुनकुरी शंकरनगर के आंगनबाड़ी में मजदूर शिवराम ने बेटी की थाली में भरपूर पोषण से भरे गर्म भोजन देखकर सीएम साय को खूब धन्यवाद दिया।इसी तरह बच्चों ने भी कहा – “थैंक्यू सीएम अंकल।”

*दुर्ग: शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी*

IMG 20240910 135229

  *दुर्ग, 10 सितम्बर 2024* – शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दुर्ग जिले में स्थित तटीय गांवों में खतरे की स्थिति पैदा हो गई है। मोगरा बैराज से लगभग 1 लाख 88 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, महमरा एनीकेट पर पानी पांच फीट ऊपर बह रहा है, जिससे तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नदी के किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए शाम तक हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानी टीमें तैनात की गई हैं, और बाढ़ संभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है।

*बड़ी सौगात* *32 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा 220 बिस्तर अस्पताल का भवन* *राज्य सरकार ने जारी किया निविदा* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली स्वीकृति

IMG 20240830 WA0004 1

  जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में प्रस्तावित 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दिया है। इस अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ 9 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनिय है राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने अपने बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी। इस बजट में अस्ताल भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि की स्वीकृति भी सरकार ने प्रावधान कर दिया था। आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के लिए इस अस्पताल को मील का पत्थर माना जा रहा है। सरकार की मंशा आगे चल कर,इसे मेडिकल कालेज के रूप में विकसीत करने की है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर माह में राज्य की बागडोर सम्हालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और इसमें गुणात्मक सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहें हैं। उन्होनें शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद प्रदेश में एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए जिम्मेदार अधिकारियोें को सख्त निर्देश दिया था। इस निर्देश में जरूरतमंदों से काल प्राप्त होने के आधा घंटे के अंदर मरीज को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया था। केबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों के लिए सस्ती जेनरीक दवाओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया था। बीते 8 माह के कार्यकाल के दौरान जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए तेजी से काम हुआ है। कुनकुरी में 220 बिस्तर के अस्पताल के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 25 अतिरिक्त एंबुलेंस और 1 शव वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 7 उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देते हुए,आवश्यक मानव संसाधन को स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में 19 एमबीबीएस चिकित्सक और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना कर,चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पतालों में मशीनों की कमी को दूर करने के लिए 2 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। इस राशि से कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने के साथ ही जशपुर,मनोरा,लोदाम,बगीचा के अस्पतालो में आवश्यक उपकरणो की खरीदी में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा जशपुर जिले को स्वास्थ्य सेवा कर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाना है ताकि मरीज और उनके स्वजनों को उपचार के लिए भटकना ना पड़े।

*तहसील इकाई दुलदुला ने राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के छठवे स्थापना दिवस किया वृक्षारोपण*

IMG 20240821 WA0041

जशपुर 21 अगस्त 2024/ ‘राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़’ के छठवे स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील इकाई दुलदुला के पदाधिकारियों ने पर्यावरण जागरूकता का सन्देश देते हुए वृक्षारोपण किया। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण तिर्की ने बताया कि किसी भी खुशी के पल को सार्थक बनाने के लिए वृक्षारोपण बहुत अच्छा कार्य है।इससे न केवल हम बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं बल्कि यह हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए उपहार भी है। स्थापना दिवस पर प्रवीण तिर्की सहित दिलीप कुजुर्, ज्ञानदास खेस, जितेंद्र प्रधान, हितेंद्र पेंकरा, सुखसाय भंडारी,टिकम सिंह, विवेक ठाकुर, दिलेश्वर नारंग, प्रदीप सोनी, राजकमल भगत,फारुख ,एलिस मिंज, सिल्बिनुस शशांक ने तहसील परिसर और जनपद परिसर मे जामून अमरूद पीपल, आम के पौधों का रोपण किया।

*विष्णु के सुशासन में युवाओं के सपने हो रहे साकार, सुविधाओं का हुआ विस्तार* *जशपुर और कुनकरी में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगी लाइब्रेरी*

*जशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी का होगा निर्माण* *प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार* जशपुरनगर 29 जुलाई 2024./ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के युवाओं को नालंदा परिसर लाईब्रेरी के रूप में उपहार प्रदान किया है। उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों सहित जशपुर जिले के नगर पालिका परिषद जशपुर नगर अंतर्गत 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाईब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की है। इससे युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगा। 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को ‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’ यानी ‘ज्ञान आधारित समाज’ के नाम से जशपुर जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लाइब्रेरी बनेगा। *युवाओं ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार* राज्य सरकार के इस सौगात को लेकर जशपुर जिलें के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने की खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताया है। जशपुर निवासी अभ्यार्थी विकास कुजूर ने कहा कि वे जशपुर स्थित लाइब्रेरीमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। युवाओं की संख्या बढ़ने पर बैठक व्यवस्था में परेशानी आती है। लेकिन अब हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी बनवा रहे हैं तो सभी के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ ही वातावरण पूरी तरह परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा के अनुकुल होगी। वही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही अंजली गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से वे काफी उत्साहित हैं। राज्य शासन द्वारा नालंदा परिसर जैसा लाईब्रेरी बनाने का निर्णय बहुत सराहनीय है। हम सभी को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिससे हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। *विद्यार्थियों के लिए होगा लाभदायक* यह उन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा, जो छोटे शहरों में रहकर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मुख्य बजट भाषण में भी इसका जिक्र करते हुए कहा था कि युवाओं के अध्ययन के लिए नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन केंद्रों को ‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’ यानी ज्ञान आधारित समाज के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाए, ताकि ये युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत और सरकार के लिए एक आदर्श बन सके। राज्य सरकार के निर्णय के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात मिलेगी। वित्त विभाग ने रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के लिए 85 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। प्रदेश के जशपुर सहित चार नगरीय निकायों में 500 सीटर और कुनकुरी सहित नौ नगरीय निकायों में 200 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

विकास के हर पायदान पर मज़बूती से काम कर रही है साय सरकार – कौशल्या साय,शिक्षा के मंदिरों के लिए सीएम ने दी इतनी बड़ी सौगात, पढ़िए

IMG 20240617 WA0011

*जशपुर में दिव्यांगों के लिए बनेगा आदर्श आवासीय परिसर* *फरसाबहार में खुलेगा हायर सेकेंडरी स्कूल*, *बगिया और बंदरचुवा के स्कूलों का आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा* जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में दिव्यांगों के लिए सर्व सुविधायुक्त आदर्श आवासीय परिसर की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने फरसाबहार की बहुत पुरानी मांग पूरी करते हुए वहां हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की भी घोषणा की है। इसके अलावा बगिया और बंदरचुवां के लिए आदर्श विद्यालय की घोषणा भी की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की साय सरकार निरंतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी बनाने और नवा रायपुर में लाईवलीहुड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने का निर्णय भी लिया है। इसी तरह साय सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सीएम साय ने अपने संबोधन के दौरान जशपुर में दिव्यांगों के लिए आदर्श आवासीय परिसर, फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय में हायर सेकेंडरी स्कूल एवं बगिया और बंदरचुवां के लिए आदर्श विद्यालय की घोषणा की है। ज्ञात हो कि जशपुर जिले का फरसाबहार विकासखण्ड नागलोक के नाम से जाना जाता है। ओडिशा राज्य की सीमा से लगा फरसाबहार विकासखण्ड मुख्यालय में अब तक एक हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं खुल पाया है। इसलिए फरसाबहार विकासखण्ड मुख्यालय एवं आसपास के कई गांवों के स्कूली बच्चे 11 वीं और 12वीं की पढ़ाई करने 7 से 10 किलोमीटर तक का सफर तय करके पंडरीपानी जाते हैं। पंडरीपानी ग्राम पंचायत में दो हायर सेकेंडरी स्कूल हैं,लेकिन फरसाबहार विकासखण्ड मुख्यालय में एक भी नहीं। वहां अब तक केवल हाई स्कूल ही है। पर अब मुख्यमंत्री द्वारा वहां हायर सेकेंडरी स्कूल की घोषणा से क्षेत्र के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है।