सत्ता में बैठी विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन,130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में 1 लाख ईसाई समुदाय के लोग सड़क पर, प्रदर्शन शांतिपूर्ण सम्पन्न
जशपुर/कुनकुरी/पत्थलगांव,03 अक्टूबर 2024 – भाजपा विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का ईसाई धर्म व प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद से जशपुर जिले में ईसाई समुदाय में आक्रोश है।जशपुर विधानसभा से निर्वाचित विधायक श्रीमती भगत की गिफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे 43 पर 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें 1 लाख से ज्यादा ईसाई समुदाय के लोग खड़े रहे।यह मानव श्रृंखला सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो 12 बजे खत्म की गई। दरअसल, जशपुर भाजपा विधायक रायमुनी भगत ने 1 सितंबर को आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगनी में एक कार्यक्रम के दौरान ईसाई धर्म, धर्मांतरण की बात कहते हुए ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी की।जिसका वीडियो वायरल होने के बाद 10 सितंबर को जशपुर जिले के सभी थानों में विधायक के खिलाफ एफआईआर करने के लिए शिकायत की गई।जिसपर अल्टीमेटम तारीख 25 सितंबर तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर 3 अक्टूबर को ईसाई आदिवासी महासभा ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। डॉ. पीसी कुजूर,संरक्षक ईसाई आदिवासी महासभा ने कहा कि यह विडंबना है कि हमारे क्षेत्र से मुख्यमंत्री हैं और उनकी ही पार्टी की विधायक ने ऐसी घटिया बातें कहीं है।जिससे हमारे लोग काफी नाराज हैं।हम विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हैं और उनकी जब तक गिफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन करते रहेंगे।संवैधानिक पद पर रहते हुए हमारे पूज्य ईसा मसीह पर अभद्र टिप्पणी करने वाली विधायक से इस्तीफा लेना चाहिए। पूर्व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज, वाल्टर कुजूर, अध्यक्ष ईसाई आदिवासी महासभा,जशपुर ने भी विधायक रायमुनी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई है। मानव श्रृंखला खत्म कर प्रदर्शनकारी 1 बजे नेशनल हाइवे पर टाँगरपानी अटल चौक से 100 मीटर अंदर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए और रायमुनी भगत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक और मानव श्रृंखला बनाई। बहरहाल,भाजपा विधायक श्रीमती भगत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक घटना बन गई है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अबतक किसी विधायक के खिलाफ इतनी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया है। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, संरक्षक डॉ. पी.सी. कुजूर,डॉ. सी.डी.बाखला,अध्यक्ष वॉल्टर कुजूर,काथलिक सभा अध्यक्ष अभिनंद खलखो,पूर्व विधायक यूडी मिंज,बीडीसी बसन्त बेक, संदीप मिंज,विनय तिर्की,अनिमानन्द,रॉबर्ट,अंजना मिंज,अजेम टोप्पो,राजकुमारी लकड़ा,अलमा,हेमंत,सुमित,जॉनी वकील समेत अनेक लोगों का सक्रिय योगदान रहा।