ऑपरेशन सिंदूर की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी का वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से कितना गहरा है कनेक्शन? बड़ा खुलासा पढ़िए

IMG 20250509 WA0012

भारतीय सेना की दो महिला अधिकारी — कर्नल सोफिया कुरैशी और कर्नल व्योमिका सिंह ने दिखाई शौर्य गाथा | पहलगाम हमले का लिया बदला | रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ा पारिवारिक इतिहास आया सामने सेंट्रल डेस्क, ख़बर जनपक्ष न्यूज़,9 मई 2025 भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ा और निर्णायक कदम उठाया। यह जवाब था कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक शहीद हुए थे। इस सैन्य कार्रवाई की अगुवाई दो जांबाज महिला सैन्य अधिकारियों — कर्नल सोफिया कुरैशी और कर्नल व्योमिका सिंह — ने की। कर्नल सोफिया की परदादी थीं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेनानी ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया X पर कर्नल सोफिया को लेकर जो जानकारी सामने आई, उसने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। पांचजन्य द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कर्नल सोफिया ने स्वयं बताया कि उनकी परदादी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थीं।एक इंटरव्यू में कर्नल सोफिया ने बताया है “मेरी परदादी ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ रहकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।” इतिहासकार आचार्य सत्यम ने की पुष्टि इतिहासकार आचार्य सत्यम (Satyanarayan) ने इस तथ्य को ऐतिहासिक प्रमाणों के साथ जोड़ते हुए लिखा: “यह सत्य है कि सोफिया का परिवार बुंदेलखंडी है और महारानी झांसी की सेना में झांसी के प्रधान तोपची मोहम्मद गौस तथा सेनापति काले खान के अतिरिक्त कई मुस्लिम सैनिक और वीरांगनाएं थीं।” सोशल मीडिया पर सराहना और सीख इस गौरवशाली जानकारी को साझा करने के लिए यूजर @AmitMishra1207 ने लिखा: “धन्यवाद बताने के लिए, उम्मीद है धर्म विशेष को गाली देने और बात-बात पर उनसे अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए कहने वाले ‘सांस्कृतिक संगठन’ और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सोशल मीडिया हैंडल इस कहानी को याद रखेंगे!” कर्नल सोफिया कुरैशी और कर्नल व्योमिका सिंह ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत की बेटियां न केवल जमीनी जंग में बल्कि इतिहास की विरासत में भी सबसे आगे हैं। रानी लक्ष्मीबाई की परंपरा को जीवित रखते हुए कर्नल सोफिया ने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार कर देश की आन-बान-शान को कायम रखा है।

ख़बर अपडेट:प्रेस ब्रीफिंग में हो सकती देरी,कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साउथ ब्लॉक में तीनों सेना प्रमुखों के साथ करनेवाले महत्वपूर्ण बैठक,काफिला रवाना

IMG 20250509 082928

नई दिल्ली,9 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज सुबह दस बजे प्रेस ब्रीफिंग होनी थी लेकिन अभी तक मीडिया को मैसेज नहीं आया है।मतलब देरी होगी।वहीं कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साउथ ब्लॉक पहुंचनेवाले हैं,जहां नभ – जल – थल सेना के प्रमुख और CDS मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ ब्लॉक में महत्वपूर्ण बैठक के बाद संभवतः रक्षा मंत्री प्रधानमंत्री आवाज जा सकते हैं। अभी बड़ी खबर आई है चीन ने पाकिस्तान से किनारा कर लिया है।चीन ने कहा है कि भारत भी हमारा पड़ोसी है। हम आतंकवाद का विरोध करते हैं। वहीं चंडीगढ़ में आम नागरिकों को हवाई हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट सायरन बज रहे हैं।पाकिस्तान में डिफेंस सिस्टम की नाकामी के बाद ख़ौफ़ बढ़ गया है।कैट एरिया से हथियार शिफ्ट किया गया है।अपने गोला बारूद को अंडर ग्राउंड कर रहा है एलओसी पर बीती रात बीएसएफ ने 7 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठियों को मार गिराया है। वहीं राजस्थान के लाठी में पाक युद्धक विमान का एक पायलट भारतीय सेना के कब्जे में है।

ताज़ा खबर: ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने दिखाई सैन्य ताकत — पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए, S-400 ने 100 हमले किए नाकाम

IMG 20250509 082928

ताज़ा खबर: ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने दिखाई सैन्य ताकत — पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए, S-400 ने 100 हमले किए नाकाम नई दिल्ली,9 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार ने यह साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खात्मे तक यह सैन्य अभियान जारी रहेगा। अब तक इस अघोषित युद्ध को 72 घंटे पूरे हो चुके हैं। भारत पर कल रात 8 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान की सेना ने हमला किया था, जिसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जबरदस्त पलटवार किया। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रमाण यह है कि भारत ने अब तक पाकिस्तान के तीन जेट फाइटर मार गिराए हैं। पाकिस्तान बौखलाहट में अब सीधे युद्ध थोपने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत की ओर से मिले जवाब ने उसकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत के अत्याधुनिक सुदर्शन चक्र S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने अब तक पाकिस्तान की ओर से किए गए सौ से अधिक हवाई हमलों को नाकाम किया है। इस पूरे घटनाक्रम पर भारत सरकार आज सुबह 10 बजे एक अहम प्रेस ब्रीफिंग करने जा रही है। इधर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान से भी बड़ी खबर आ रही है। वहां विद्रोहियों ने कई सरकारी भवनों से पाकिस्तान का झंडा उतारकर अपना स्वतंत्र झंडा फहरा दिया है। यह घटनाएं पाकिस्तान के भीतर भी उथल-पुथल की स्थिति का संकेत दे रही हैं।

“जैसे को तैसा” — जशपुर पुलिस की चाल में दिल्ली में फंसे ‘बंटी-बबली’! एसएसपी शशिमोहन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

IMG 20250508 WA0025

दिल्ली के ताज होटल में बैठा था शातिर ठगों का सिंडिकेट, छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस बनी ‘मंत्रालय का अफसर’, रची ऐसी स्क्रिप्ट कि फंस गए दोनों  जशपुर, 08 मई 2025 क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पुलिस टीम फिल्मी स्टाइल में सादी वर्दी में, नकली मंत्रालय अफसर बनकर दिल्ली के ताज होटल में ठगों से मीटिंग करे और उन्हें रंगे हाथों दबोच ले? जी हां, जशपुर पुलिस ने ऐसा ही कर दिखाया है। 150 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चाल चली – और ठगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया – “जैसे को तैसा!” ठगों का ‘बंटी-बबली स्टाइल’ गैंग अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड रत्नाकर उपाध्याय और उसकी पत्नी अनीता उपाध्याय, जिन्होंने खुद को ‘राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन’ का डायरेक्टर बताकर देशभर में व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगाया, अब सलाखों के पीछे हैं। इन ठगों ने CSR फंड और सरकारी टेंडर के नाम पर व्यापारियों को सपने दिखाए, और फिर उनसे सिक्योरिटी मनी, प्रोसेसिंग चार्ज और एडवांस पेमेंट ले डकार गए। पत्थलगांव के व्यापारी ने तोड़ी चुप्पी, पुलिस ने बुनी जाल पत्थलगांव के व्यापारी अमित अग्रवाल ने जब इनकी ठगी का शिकार होने की शिकायत की, तो जशपुर पुलिस एक्टिव हुई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के डायरेक्शन में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम दिल्ली रवाना हुई। लेकिन ये कोई आम गिरफ्तारी नहीं थी – ये था ‘ऑपरेशन मंत्रालय’! हालांकि एसएसपी शशिमोहन सिंह ने क्लियर किया है कि इस ऑपरेशन का कोई नाम नहीं रखा है। पुलिस अफसर बना ‘मंत्रालय का अफसर’, मॉडल को बनाया असिस्टेंट पुलिस ने अनीता उपाध्याय से खुद को मंत्रालय का अफसर बताते हुए 1000 करोड़ की सप्लाई का झांसा दिया और होटल ताज में मीटिंग फिक्स की। भरोसा जमाने के लिए दिल्ली में एक लोकल मॉडल को हायर कर उसे नया कोट-पैंट पहनाया, उसे मंत्रालय का ‘असिस्टेंट’ बताया गया। अनीता चकमा देने की बहुत कोशिश करती रही, पर पुलिस की एक्टिंग इतनी परफेक्ट थी कि वो मीटिंग के लिए तैयार हो गई। रत्नाकर को ढूंढा, पीछा किया, और… पकड़ लिया! मीटिंग के दौरान अनीता से रत्नाकर का संपर्क करवाया गया, और पुलिस की तकनीकी टीम ने रत्नाकर के मोबाइल को ट्रेस कर लिया। लोकेशन बार-बार बदलते रत्नाकर को पकड़ना आसान नहीं था। मगर आखिरकार सागरपुर के मेडिकल स्टोर के पास उसे एसडीओपी ध्रुवेश ने दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त उसने जोर से चिल्लाकर कहा – “मेरा अपहरण हो रहा है!” लेकिन पुलिस पहले से ही दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर चुकी थी। हंगामा, मारपीट और फिर गिरफ़्तारी गिरफ्तारी के दौरान रत्नाकर और अनीता दोनों ने एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल पर हाथापाई करने की कोशिश की, पर अफसर ने गर्दन नहीं छोड़ी। दिल्ली पुलिस के आने तक आरोपी पुलिस की पकड़ में ही रहे। इस बहादुरी पर रेंज आईजी दीपक झा ने टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। अब बारी संपत्ति की – करोड़ों की कमाई, जांच जारी पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों के पास लखनऊ में 24 फ्लैट, दिल्ली में 2 फ्लैट और एक 2.5 करोड़ की रेंज रोवर है। अनुमान है कि अब तक ये गिरोह देशभर में 150 करोड़ से ज़्यादा की ठगी कर चुका है। पुलिस विवेचना में जुट गई है।

भीख मांगती सुमित्रा बाई और सोती सरकार — मयूरचुंदी में जनकल्याण योजनाओं की पोल खुली,अंत्योदय का नारा यहां कैसे हुआ फेल? मरे विपक्ष के कारण गिद्धों की मौज

IMG 20250506 124253

जशपुर/दुलदुला, 6 मई – “जब पेट भूखा हो, बच्चे रोते हों, और सरकार चुप — तब सवाल उठता है कि किसके लिए बने हैं ये योजनाएं?” दुलदुला विकासखंड के मयूरचूंदी पंचायत की सुमित्रा बाई,आज गांव-गांव घूमकर भीख मांगने को मजबूर है। हाथ में अंत्योदय का राशन कार्ड है, पर पेट खाली। दो छोटे बच्चों के साथ यह विधवा महिला अब सरकारी दुकानों के आगे नहीं, बल्कि गांववालों के दरवाजे पर झोली फैला रही है। यह एक महिला की नहीं, पूरे सिस्टम की विफलता की कहानी है। राशन कार्ड है, चावल नहीं — यह कैसा न्याय? सुमित्रा को अप्रैल में केवल चना मिला, चावल देने से मना कर दिया गया। कई बार दुकान गई, मिन्नतें कीं, लेकिन जवाब मिला – “चावल नहीं है।” क्या यही है ‘जनकल्याणकारी राज्य’ का चेहरा? सत्ता-तंत्र की संवेदनहीनता एक ओर सरकारें करोड़ों के विज्ञापन देती हैं – “हर गरीब को मिलेगा राशन” – वहीं जमीनी हकीकत सुमित्रा बाई जैसे हजारों लोगों की चीख बनकर उठती है, जिसे कोई सुनने को तैयार नहीं। जनप्रतिनिधि खामोश, अफसर नदारद पंचायत से लेकर जनपद तक, कोई जवाबदेही नहीं। जिन प्रतिनिधियों को सुमित्रा ने चुनकर भेजा, वे आज सत्ता की गर्मी में गुम हैं।जब सरपँच ही दुकानदार है तो सुमित्रा भला उम्मीद किससे करेगी? एक ही सवाल — कब मिलेगा न्याय? पंचायत के लोगों ने कहा कि “हम मांग करते हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और सुमित्रा बाई जैसे हर जरूरतमंद को तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाए।” बड़ी बात सुमित्रा को न तो सुशासन तिहार के बारे में जानकारी है न ही आवेदन कैसे बनता है,यह वो जानती है। ऐसी सामान्य महिलाएं हों या पुरुष जिनके दर्द को जब विपक्ष भी नहीं समझता तो ऐसे मरे विपक्ष के कारण पंचायती गिद्ध तो मौज उड़ाएंगे ही। तो,सुमित्रा की यह करुण कहानी आपको कैसी लगी? कमेंट करके बताइए ताकि आपके कमेंट से ऐसी और कहानियां ढूंढकर खबर ज़नपक्ष आपके सामने लाता रहेगा।

सत्ता के नशे में चूर सरपंच और उसके पार्टनर का तांडव — ट्रैफिक पुलिस से की बदसलूकी, वर्दी उतरवाने की धमकी, नशे में धुत होकर कहा “ऊपर तक लिंक है”

IMG 20250506 WA0013

कुनकुरी (जशपुर), 6 मई,2025 –  लोकतंत्र में चुने गए प्रतिनिधि जब खुद को कानून से ऊपर समझने लगें, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि समाज के लिए भी खतरे की घंटी बन जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कुनकुरी नगर में सामने आया है, जहां कुनकुरी विकाखण्ड के ग्राम पंचायत बेने – चटकपुर का सरपंच नवीन साय शराब के नशे में ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया, गाली-गलौच की, वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद को ‘ऊपर तक पहुँच वाला’ बताते हुए खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आया। घटना का ब्योरा सोमवार शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच बस स्टैण्ड मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी पर तैनात थी, जब एक कार रास्ते में अवरोधक बनी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने जब कार हटाने के लिए टोका, तो कार सवार नवीन साय और उसका साथी दीपक पाठक आपे से बाहर हो गए। गुस्से में दोनों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हाथापाई की कगार तक पहुँच गया।तस्वीर में दीपक पाठक दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा जब मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की गई, तो दीपक पाठक ने मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान सरपँच खुलेआम गाली देते हुए कहता रहा – “हम ऊपर तक जुड़े हैं, तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा!” इस अभद्रता और सत्ता के घमंड से भरे व्यवहार ने राहगीरों को भी हैरान कर दिया।एक प्रत्यक्षदर्शी ने भाजपा की कार और भाजपाई दबंगों को देखकर चुटकी लेते हुए कहा – ‘हम ही बनाये हैं,हम ही सँवारेंगे।अभी सुशासन तिहार चल रहा है,ऐसे समय में ऐसी तस्वीरें सरकार की छवि खराब करती हैं।’ पुलिस की तत्परता और मेडिकल पुष्टि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।आज दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कौन है नवीन साय? नवीन साय वर्तमान में ग्राम पंचायत चटकपुर का सरपंच है। ग्रामीणों के अनुसार, नवीन पहले रायपुर में काम करता था और हाल ही में बेने गांव के लोगों ने उसे बुलाकर सरपंच चुनाव में उतारा और जिताया था। लेकिन सत्ता मिलते ही उसके तेवर बदल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करता है और खुद को ‘तोपचन्द’ समझता है।अपनी कार के पीछे भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल के ऊपर सरपँच लिखवाकर गुंडागर्दी करता है। गाँव में रोष, बर्खास्तगी की मांग इस घटना की खबर जब गांव में फैली, तो लोगों में रोष फैल गया। कई ग्रामीणों ने सरपंच के निलंबन और बर्खास्तगी की मांग की है। लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में चुनी हुई कुर्सी जनसेवा के लिए होती है, न कि पुलिस से बदसलूकी और कानून को चुनौती देने के लिए। प्रशासन सख्त रुख में पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसे मामलों में किसी भी राजनीतिक दबाव की परवाह किए बिना सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यदि दोष सिद्ध होता है तो सरपंच पद से भी कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।

‘साइड इन्कम’ के लिए सरकारी हेडमास्टर ने किया ऐसा घिनौना काम,गया जेल

IMG 20240723 184952

पैसे कमाने की भूख इस कदर किसी इंसान के मन में बढ़ जाती है कि वह भूख मिटाने के लिए लोक-लाज,नियम-धर्म,क़ानून सब ताक में रख देता है।ऐसी ही भूख एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को लगी और देशी,विदेशी सुराप्रेमियों को झारखण्ड की शराब,देशी महुए की शराब बेचने लगा। जशपुर/04 मई 2025 –जशपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की अवैध शराब तस्करी ने सभी को चौंका दिया है। फरसाबहार थाना क्षेत्र के खुटगांव गांव में पदस्थ शिक्षक पंकज कुमार को पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी और देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन आघात” के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर और दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। फरसाबहार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के आंगन से बोरी से ढंके कार्टन और जरकिन में कुल 24 लीटर 300 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹9,600 आंकी गई है। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने 18 नग रॉयल व्हिस्की,10 नग गॉडफादर बियर,7 लीटर महुआ शराब – देसी हाथ भट्टी से बनी बरामद किया। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका : सहायक उप निरीक्षक शांतिएल टोप्पोमहिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंहआरक्षक राजकुमार भगत,नगरसैनिक शिवनंदन पैंकरा एसपी शशि मोहन सिंह ने क्या कहा? “ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

NH-43 पर वाहन चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट,ASI मनोज भगत लाइन अटैच, SDOP को सौंपी गई जांच

IMG 20250501 140325

जशपुर 01 मई 2025 – थाना लोदाम क्षेत्र में मंगलवार शाम NH-43 पर वाहन चेकिंग कर रहे एएसआई मनोज भगत ने एक कार सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच का जिम्मा एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है। एसएसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान संयमित और मर्यादित व्यवहार करें। किसी से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुनकुरी हॉलीक्रॉस अस्पताल पर गंभीर आरोप: गलत इंजेक्शन से महिला का बायाँ पैर हुआ बेकार, परिजनों ने किया हंगामा

IMG 20250429 20184791

कुनकुरी (जशपुर) 29 अप्रैल 2025 – जिले के बड़े चैरिटी वाला हॉलीक्रॉस अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बनकोम्बो गांव की 42 वर्षीय चित्रलेखा यादव ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनका बायां पैर काम करना बंद कर चुका है। पीड़िता और परिजनों का कहना है कि यह घटना 15 अप्रैल को हुई जब वह यूरिन इंफेक्शन के इलाज के लिए हॉस्पिटल गई थीं। चित्रलेखा ने मीडिया को बताया कि हॉलीक्रॉस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें पैर मोड़कर कमर के नीचे इंजेक्शन दिया गया। कुछ ही देर बाद जब वह बिस्तर से उठकर पेशाब करने जा रही थीं तो उनका बायां पैर काम करना बंद कर गया। 26 अप्रैल को जब वह दोबारा अस्पताल गईं तो बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। आज, 29 अप्रैल को जब वह फिर से पहुंचीं, तो डॉक्टर ने माना कि गलत इंजेक्शन लग गया है और अब न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना पड़ेगा। इस लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता के पति दिनेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी पहले बिलकुल ठीक थीं और स्कूटी चलाकर बच्चों को स्कूल छोड़ने भी जाती थीं। अब हालत ऐसी हो गई है कि घर की स्थिति और बिगड़ रही है। पीड़िता के भाई अक्षय यादव ने बताया कि इलाज के दस्तावेज मांगे जाने पर अस्पताल ने पेपर देने से इनकार कर दिया, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए पेपर छीन लिया और अब मामले की सूचना कुनकुरी थाना में देकर राउरकेला में बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल ने किया आरोपों से इनकार इस पूरे मामले पर हॉलीक्रॉस अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बताया कि चित्रलेखा 15 अप्रैल को ओपीडी में आई थीं और सामान्य इलाज हुआ था। वह भर्ती नहीं थीं और पैरालाइज होने की बात पूरी तरह गलत है। डॉ. दीपशिखा का कहना है कि इंजेक्शन के बाद दर्द बढ़ सकता है, लेकिन इतनी दिनों के बाद आकर इस तरह का आरोप लगाना समझ से परे है। पहले भी विवादों में रहा हॉलीक्रॉस गौरतलब है कि इससे पहले भी हॉलीक्रॉस कई मामलों को लेकर विवादों में रहा है।महीने भर के भीतर इसी कैम्पस में संचालित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज पर धर्मांतरण की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। अब इस नए मामले से एक बार फिर अस्पताल सवालों के घेरे में आ गया है। बता दें कि जशपुर ही नहीं, झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों के लिए भी यह मिशन अस्पताल नाम से मशहूर अस्पताल एक बड़ी सुविधा का केंद्र रहा है। ऐसे में इलाज में लापरवाही से भविष्य में और भी बड़ा जन आक्रोश खड़ा कर सकता है। देखना यह होगा कि यह मामला चिकित्सा लापरवाही के दायरे में जांच के लिए जाएगा या फिर केवल एक खबर बनकर रह जायेगा।

कुनकुरी में यूडी मिंज के विवादित पोस्ट पर गरमाया माहौल, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

IMG 20250428 21062429

जशपुर(कुनकुरी) 28 अप्रैल,2025 – कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज द्वारा फेसबुक पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आज कुनकुरी में माहौल गरमा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध जताया और थाना पहुंचकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में युवराज आदित्य सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर यूडी मिंज के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘यूडी मिंज को गिरफ्तार करो’ जैसे नारों के साथ कुनकुरी बस स्टैंड पहुंचे, जहां पूर्व विधायक यूडी मिंज और पाकिस्तान का एक ही पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। भाजपा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए यूडी मिंज के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि हाल ही में पहलगाम में हुई घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। ऐसे समय में यूडी मिंज के फेसबुक पोस्ट, जिसमें पाकिस्तान के समर्थन और युद्ध में उसकी जीत का दावा किया गया था, ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। हालांकि, यूडी मिंज ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और वह इस संबंध में सार्वजनिक जानकारी भी दे चुके हैं। लेकिन भाजपा नेताओं ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मेटा वेरिफाइड अकाउंट आसानी से हैक नहीं होता, यह सब सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर कुनकुरी का राजनीतिक माहौल गर्म है।